अंकुरित अनाज खाएं शरीर और त्वचा के सेहतमंद फायदे पाएं

अंकुरित अनाज खाएं शरीर और त्वचा के सेहतमंद फायदे पाएं

आज की युवा पीढ़ी अपने खानपान के प्रति बहुत लापरवाह है। पहली बात तो उनके पास आराम से बैठकर कहना खाने का समय ही नहीं होता है। घरवाले कितना भी पीछे पड़े उन्हें ये बात समझ नहीं आती की, स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त भोजन बहुत आवश्यक है।

आधुनिक पीढ़ी बाजार तला-गला, चटपटा और फ़ास्ट फ़ूड कहना ज्यादा पसंद करती है और जब भी भूक लगती है तो बैक समोसे, तले समोसे-कचोरी, बर्गर, पिज़्ज़ा आदि खाते दिखाई देते है। इसके साथ में वो कोल्ड ड्रिंक या फिर चाय पीने के शौकीन होते है। अब आप खुद विचार करें और सोचे ऊपर जितनी भी खाने की चीजे बताई गई है। क्या वो स्वास्थ्य के लिए अच्छी है? क्या इनसे पेट अच्छे से भर पाता है?

नहीं, बिल्कुल-नहीं, अक्सर देखा गया है कि बच्चों में यह आदत घरवालों की वजह से ही लगती है, क्योंकि हम आलसी हो चुके है। बच्चा स्कूल या कॉलेज जाता है तो हम उन्हें रूपये देकर बोल देते जा बेटा बाहर ही कुछ खा लेना और यही धीरे-धीरे उनकी आदत बन जाती है।फ़ास्ट फूड्स में अम्लीयता और देर से पचने वाले तत्व होते है। यह तत्व आंतो में लंबे समय तक चिपके रहते है और सड़ जाते है तथा धीरे-धीरे पाचन संबंधी समस्या को जन्म देते है।

आज हम आपको एक ऐसे पोष्टिक आहार के बारे में बताने वाले है। जो बनने में तो आसान है ही साथ ही स्वस्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स में मौजूद न्यूट्रिएंट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, इसलिए पेट जल्दी भर जाता है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है। आइये जानते है Sprouts Benefits in Hindi.

 

Sprouts Benefits in Hindi: जाने इसके स्वास्थ्य लाभ

  sprouts-benefits-in-hindi  

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्थी ब्रेकफास्ट के साथ करें तो यह आपकी व्यस्त दिनचर्या में बहुत सहायक होगा। सुबह के नाश्ते में आप हेल्थी और झटपट बनाने वाले अंकुरित अनाज के सलाद का उपयोग कर सकते है। इसे आप अलग-अलग तरीके से बना सकते है। आहार विशेषज्ञओ का कहना है कि अनाज, दाल या बीज को अंकुरित कर खाने से पौष्टिकता बढ़ जाती है। आइये जानते है कैसे तैयार किये जाते है अंकुरित अनाज –

 

जाने कैसे बनाते है अंकुरित अनाज?

अंकुरित अनाज के लिए आप मोंठ, खड़े मूंग, काले चने, सोयाबीन, मसूर तथा गेंहू का भी इस्तेमाल कर सकते है। जाने इसे बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अंकुरित करने वाले अनाज को अच्छी तरह साफ़ कर लें और उसमें से मिटटी, कंकड़ और ख़राब बीज को अलग कर दें तथा साफ़ पानी से इन्हें धो लेना चाहिए।
  • अब आप इस अनाज को रात के समय 10-12 घंटे के लिए साफ़ पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद अगले दिन सुबह इसे पानी से निकालकर पुनः धो लें और सूती कपडे में लपेटकर किसी उपयुक्त स्थान पर रख दें।
  • लगभग 12 से 24 घंटे में अनाज अंकुरित हो जाते है। कुछ इससे ज्यादा समय भी ले सकते है।
  • लीजिये आपके स्प्राउट्स यानि अंकुरित अनाज तैयार है, लेकिन इन्हें खाने से पहले एक बार ओर अच्छे से धो लेना चाहिए।
  • आप इसे ऐसे भी खा सकते है या अपने स्वाद के अनुसार ककड़ी, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया भी मिलकर Sprouts Salad बना सकते है।
  • अगर आपको इसे खट्टा मीठा बनाना है तो ऊपर से थोड़ी सी शक्कर और निम्बू भी मिला सकते है।
 

जाने स्प्राउट्स खाने के फायदे

 

भरपूर एनर्जी

अंकुरित में विटामिन A, B, C, B-6 और K अधिक मात्रा में पाए जाते है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पौटेशियम भी मौजूद होता है। ये सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करते है और हमें पुरे दिन तरोताजा रखते है।

 

पोषक तत्वों की अधिकता

अंकुरित अनाज में पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में होते है। इसमें रोग प्रतिकार शक्ति को बढ़ाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट, हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने वाले लोह तत्व और हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है। इसके नियमित सेवन से त्वचा की झुर्रियां दूर होती है और स्किन का प्राकृतिक ग्लो बाहर आता है।

 

वजन नियंत्रित रखें

आज की युवा पीढ़ी फ़ास्ट फ़ूड की शौकीन है और नाश्ते में अधिकतर इसी का उपयोग करते है। लेकिन वो ये नहीं जानते कि इसमें पोषक तत्वो की कमी होती है और कैलोरीज बहुत ज्यादा होती है। जो धीरे-धीरे मोटापे और बढ़ते वजन का कारण बन जाते है। परंतु आप अंकुरित अनाज का सेवन करते है तो आप इन खतरों से बच सकते है। साथ ही अगर आपका वजन ज्यादा है तो वो धीरे-धीरे कम भी होने लगेगा।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बच्चो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानिए सेहतमंद आहार

 

पाचन शक्ति बढ़ाए

स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। हम जो भी खाते है उसे पचाने में यह बहुत अच्छा होता है और यह हाजमे के लिए जरुरी एंजाइम का अच्छा स्रोत है। जिससे कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

 

आज आपने जाने Sprouts Benefits in Hindi. पोषक तत्व हमारे शरीर की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी होते है। अंकुरित अनाज सभी आयु और वर्गों के लिए बहुत अच्छा आहार है। गर्भवती महिलाओं को शरीर की दुर्बलता दूर करने के लिए भी अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। यह स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक दोनों है।

Subscribe to