ब्रेन ट्यूमर (मस्तिष्क कैंसर) क्या है और इसके प्रमुख लक्षण

ब्रेन ट्यूमर (मस्तिष्क कैंसर) क्या है और इसके प्रमुख लक्षण

आजकल के भागदौड़ भरे माहौल में सिरदर्द की समस्या होना बेहद आम है| जब भी किसी को सिरदर्द होता है तो वे लोग इसे सामान्य समझकर पेन किलर का सेवन कर लेते है| वैसे तो सिरदर्द आम समस्या है लेकिन क्या आप जानते है यह ब्रेन ट्यूमर का प्रमुख लक्षण भी हो सकता है| इस बारे में जानकारी ना होने के कारण व्यक्ति इससे अनजान रहता है लेकिन अंदर ही अंदर यह रोग गंभीर होता जाता है|

मस्तिष्क कैंसर अर्थात ब्रेन ट्यूमर एक बेहद ही खतरनाक रोग है। समय रहते यदि इसका उचित इलाज नहीं कराया गया तो यह जानलेवा साबित होता है। सजर्री इसका प्रमुख इलाज है| यह रोग पुरुष या महिलाएँ किसी को भी हो सकता है। वैसे तो यह कैंसर की फ्रिक्वेंसी 60 साल के बाद अधिक देखी जा सकती है| लेकिन इसके कुछ केसेस 3 से 12 या 15 वर्ष की आयु में भी देखने को मिलते है|

ब्रेन ट्यूमर विशेष प्रकार के विषाणु के संक्रमण से हो सकता है| प्रदूषित पदार्थों का श्वसन क्रिया के साथ प्रवेश करना रोग की उत्पत्ति का कारण हो सकता है। लोग इसे सिर दर्द का लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जब यह दर्द साधारण दवा से ठीक नहीं होता तो, लोग दवा की मात्रा बढ़ा देते है और उल्टा यह और घातक होता जाता है|

ब्रेनट्यूमर की शिकायतें आये दिनों बढ़ रही है। यह बड़ी खामोशी से वार करता है। लोग इस पर जब ध्यान देते है तब तक बीमारी अपनी विकसित अवस्था में पहुंच चुकी होती है। यदि हम इसके लक्षणों पर पहले ही ध्यान देदे तो इसका सफल इलाज कर सकते है| आइये जाने Brain Tumor Symptoms in Hindi.

 

Brain Tumor Symptoms in Hindi: मस्तिष्क कैंसर के लक्षण

  Brain Tumor Symptoms in Hindi  

मस्तिष्क कैंसर के कई लक्षण है जैसे चक्कर आना, सिर में दर्द, नजर के सामने अंधेरा छा जाना, कम सुनाई देना, चाल का लडख़ड़ाना, चिड़चिड़ापन आदि सभी ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। यदि लंबे समय से यह लक्षण बने हुए है तो तत्काल आपको किसी योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से जानने से पहले बेहतर होगा की हम पहले यह जान ले की ब्रेनट्यूमर होता क्या है|

 

क्या होता है ब्रेन ट्यूमर?

हमारे शरीर में बनने वाले सेल्स कुछ समय बाद नष्ट हो जाते हैं और उनकी जगह नये सेल्स बन जाते हैं| यह एक साधारण प्रक्रिया है जो चलती रहती है| Brain Tumor Causes in Hindi में जाने तो, जब यह प्रक्रिया किसी कारणवष बाधित हो जाती है, तो इसके कारण ट्यूमर सेल्स बनने लगते हैं| यह सेल्स कई कारणों से बन सकते हैं|  जैसे की प्रदूषित पदार्थो का श्वसन के साथ शरीर में प्रवेश कर जाने से, विशेष प्रकार के विषाणु के संक्रमण से आदि|

जब ये सेल्स इकट्ठे होकर टिश्यू बनाते है तो यह सेल्स मरते नहीं हैं बल्कि समय के साथ ट्यूमर और भी बढ़ता रहता है| मस्तिष्क के जिस भी क्षेत्र में यह बनता है, उस क्षेत्र के कार्य करने की प्रक्रिया रुक जाती है| यह किसी भी उम्र में हो सकता है| तीन से 15 वर्ष के बच्चों को हो सकता है| पर ज्यादातर यह पचास वर्ष के बाद वयस्कों में ही होता है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- एनीमिया (रक्तहीनता) से बचने के लिए इसके लक्षणों को पहचानें
 

Symptoms of Brain Tumor in Hindi: ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

लगातार बने रहने वाला सरदर्द

जिन लोगो को ब्रेन ट्यूमर हो जाता है| उन लोगो को प्रायः मंद और लगातार होने वाला सिरदर्द होता है| कभी कभी यह दर्द धमक के साथ होता है। सर में तेज़ दर्द बना रहना सामान्य नहीं है। यह तब भी बढ़ सकता है जब भी आप खांसते हैं, छींकते हैं या फिर झुककर कोई मेहनत वाला शारीरिक काम करते हैं। दरहसल यह सभी कार्य दिमाग पर दबाव बढ़ाते है। रात के समय यह सर दर्द काफी बढ़ सकता है और आपकी नींद भी खुल सकती है।

 

सामान्य क्रियाओ में परिवर्तन

ब्रेन ट्यूमर में सिर दर्द की तीव्रता के साथ-साथ अन्य लक्षण भी देखने को मिलते है| इसमें आपके रोजर्मरा की क्रियाओं में परिवर्तन आने लगता है| जैसे की दृष्टि में बदलाव, कुछ भी सोचने के लिए बल का प्रयोग करना, यहाँ तक की चलने, स्पर्श करने, सूंघने, सुनने आदि क्रियाओं में भी परिवर्तन होने लगते हैं।

 

मांसपेशियों में ऐंठन

ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित कुछ व्यक्तियों को मांसपेशियों में ऐंठन महसूस करते है| जैसे हाथ और पैर या फिर पूरे शरीर में ऐंठन| कई बार तो यह बेहोशी की हालत में भी पहुंचा सकता है। यदि आप इससे ग्रसित हैं तो आपको चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए ताकि आप इसका कारण पता कर सके और इसका इलाज हो सके।

 

वजन का बढ़ना

शरीर का वजन बढ़ना भी इसमें देखा जाने वाला एक आम लक्षण है| इसमें पीयूष ग्रंथि कई तरह के रासायनिक तत्व उत्पन्न करती है जिसके कारण मासिक धर्म में अनियमितता, शरीर का वजन बढ़ना, सुस्ती, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मनोदशा में बदलाव और हाथ और पैर में सूजन आदि दिखाई देती है|

 

आँखों का ख़राब हो जाना

आँखों से देखने में परेशानी होना भी ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में से एक है| इसमें व्यक्ति को एक आँख से देखने में परेशानी हो जाती है जो व्यक्ति को पहले पता नहीं चलती है पर जब आँखों की जांच होती है तो समझ में आता है।

ऊपर आपने जाना Brain Tumor Symptoms in Hindi. यदि आपको भी उपरोक्त लक्षण दिखाई देते है तो चिकित्सक की सलाह लेने में बिलकुल भी देर ना करे|

Subscribe to