Yoga Poses for Hips: कूल्हों को शेप में लाने का प्रभावी उपाय

Yoga Poses for Hips: कूल्हों को शेप में लाने का प्रभावी उपाय

हर कोई चाहता है कि उसका शरीर आकर्षक और सुडौल रहे ताकि वह सुन्दर दिख सके। परन्तु मोटापे के कारण शरीर सुन्दर नही दिख पाता।

मोटापा शरीर को बेडौल बना देता है। यदि सारा शरीर शेप में है पर हिप्स शेप में नही है तो भी शरीर अच्छा नहीं दीखता है। मोटापा होने से हिप्स बाहर कि और आने लगते है।

कुछ लोगो को लगातार बैठने के कारण भी हिप्स कि यह समस्या हो जाती । बैठे रहने के कारण भी हिप्स बड़े और बाहर आने लगते है जो शरीर कि सुंदरता को ख़राब कर देते है।

कुछ लोग हिप्स को शेप में लाने के लिए संतुलित आहार का सहारा लेते है तो कुछ लोग व्यायाम का। परन्तु यदि आप नियमित रूप से उपरोक्त चीज़े नही करते है तो इसका कोई फायदा नही होता है। योग के लिए केवल कुछ समय देकर आप अपने हिप्स को शेप में ला सकते है। जानते है Yoga Poses for Hips कौन कौन से है।

Yoga Poses for Hips: इन आसनों द्वारा अपने हिप्स को करे टोंड

How-to-Reduce-Hips-by-Yoga

पश्चिमोत्तानासन

  • शुरुआत में यह आसन थोड़ा कठिन लग सकता है परन्तु इसे नियमित करते रहने से यह बहुत ही असरकारक होता है।
  • इस आसन द्वारा आपके जांघों की अंदरूनी मांसपेशियाँ, पैरों और हिप्स पर भी असर पड़ता है।
  • पश्चिमोत्तानासन को करने से पाचन प्रणाली सुचारु रूप से चलती है।
  • साथ ही यह शरीर की ताकत को बढ़ाने में भी सहायता करता है।
  • रीढ़ कि हड्डी के लिए भी यह आसन लाभकारी होता है।

पूर्वोत्तानासन

  • इस आसन द्वारा भी पैरों व कूल्हों का व्यायाम हो जाता है।
  • पूर्वोत्तानासन को नियमित करने से भुजाओं, कलाईयों और रीढ़ को मज़बूती प्राप्त होती है।
  • यह आसन श्वसन प्रक्रिया में सुधार लाता है।
  • पूर्वोत्तानासन के द्वारा थायरॉइड ग्रंथि उत्तेजित होती है।

त्रिकोणासन

  • त्रिकोणासन पैरों, घुटनों, हाथों और वक्ष को मजबूत बनाता है।
  • यह आसन तनाव, चिंता, पीठ के दर्द और सायटिका के कष्टों को दूर करता है।
  • यह पाचन को ठीक रखने में मदद करता है।
  • हिप्स को शेप में लाने के लिए यह एक अच्छा आसन होता है।

बोट मुद्रा

  • नौकासन करते समय आपके कमर, हिप्स, पैर और पेट इन सभी अंगो का उपयोग होता है जिसके कारण शरीर के अंगों में संतुलन बना रहता है।
  • इस आसन द्वारा कमर और जांघ में जमा फेट कम हो जाता है।
  • नौकासन हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है।
  • इस आसन को नियमित करने से सभी अंग सुचारु रूप से कार्य करते है।

नटराजासन

  • यह आसन जांघों और हिप्स से फेट को कम करता है।
  • इस आसन द्वारा पैरों को मज़बूती मिलती है।
  • इससे शरीर का संतुलन सुधरता है।
  • साथ ही साथ यह तनाव को भी कम करने में मदद करता है।
Subscribe to