Age Difference in Marriage: कितना जरुरी होता है शादी के सम्बन्ध में उम्र का अंतर होना?

Age Difference in Marriage: कितना जरुरी होता है शादी के सम्बन्ध में उम्र का अंतर होना?

शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसे हर कोई निभाना चाहता है। इसमें दो व्यक्ति को जीवन भर साथ में रहना होता है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है।

दो लोगो की शादी से पहले कई चीजों पर भी ध्यान दिया जाता है जैसे की लड़का लड़की की कुंडली मिलायी जाती है और कई तरह के अन्य रीति रिवाज भी इस दौरान निभाये जाते है।

क्या आप जानते है की शादी जैसे रिश्ते में पति पत्नी के बीच उम्र का फासला होना भी ज़रुरी है?  अपने कभी सोचा की ऐसा क्यों होता है? क्यों हमउम्र के लोगो की शादी पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता है? क्या वजह होती है की लोग ऐज गैप को शादी के लिए ज़रुरी समझते है और ऐसा करने से क्या होता है?

यदि आपके मन में भी कभी इस प्रकार के सवाल उठते है। तो आज हम आपको इस लेख में इस प्रकार के सवालों के जबाव दे रहे है। आइये जानते है की क्यों जरूरी है Age Difference Between Husband And Wife. और इसे जानने के लिए पढ़िए Age Difference in Marriage के बारे में।

Age Difference in Marriage : जाने क्यों जरुरी है शादी में उम्र का अंतर  

शादी के रिश्ते में उम्र का अन्तर: Best Age Difference for Successful Marriage

  • बूढ़े और बुजुर्ग लोगो का मानना होता है की शादी के लिए लड़के लड़की के बीच उम्र का अंतर होना चाहिए तभी आपकी शादी सफल शादी होती है। यह मान्यता पुराने जमाने से चली आ रही है।
  • यह भी माना जाता है की लड़के की उम्र लकड़ी से ज्यादा होनी चाहिए ताकि लड़का ज्यादा समझदार रहेगा और वह घर को अच्छे से संभाल सकता है। साथ ही ऐसा होने से दोनों के बीच में झगड़े भी कम होंगे।
  • उम्र में अंतर होने से शादी लम्बे समय तक चलती है क्योंकि यदि एक ही उम्र के दोनों लोग मिल जाए तो दोनों में एक जैसी ही समझ होती है जिसके कारण वह इस रिश्ते को सही ढंग से नहीं चला पाते है और शादी टूट जाती है। इसलिए लोगो का मानना है की शादी में उम्र का अंतर होना बहुत ही ज़रुरी होता है।
  • कुछ लोगो का मानना होता है की यदि दोनों के बीच उम्र का अंतर होता है तो इससे शादी में संतुलन बना रहता है क्योंकि ऐसा होने से व्यक्ति की सोच में वृद्धि होती है और वह अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सकता है। साथ ही उसे ज़िंदगी को सही ढंग से जीने का भी अनुभव होता जाता है। जो उसके वैवाहिक जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है।

इस विषय पर क्या कहती है शोध?

  • शादी के रिश्ते में अंतर को लेकर कई शोध भी किये गए है जिसमे भी उम्र के फासले पर निरिक्षण किया गया है और इससे पता चला की शादी में पति पत्नी के बीच उम्र का फासला जितना ज्यादा होगा शादी टूटने की सम्भावनाये भी उतनी बढ़ती जाएगी।
  • शोध में पाया गया है की यदि उम्र में एक साल या उससे उससे कम का अंतर है तो शादी के टूटने का खतरा केवल 3 प्रतिशत ही होता है। लेकिन पति पत्नी के बीच यदि उम्र में पांच साल का अंतर है तो इसमें शादी टूटने की सम्भावनाये 18 प्रतिशत तक रहती है और यदि दोनों के बीच 10 साल का अंतर होता है तो शादी टूटने के आसार लगभग 39 प्रतिशत तक होते है।
  • यदि इसके आगे देखे तो दोनों के बीच 20 साल या फिर इससे भी ज्यादा अंतर है तो शादी टूटने की संभावनाएं अधिक होती है और यह संभावनाएं 95 प्रतिशत तक हो सकती है।

यदि शोध की माने तो  Maximum Age Difference for Marriage कम से कम होना चाहिए।

दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के व्यावहारिक कारण

शादी में अंतर होने के कुछ व्यवहारिक कारण भी देखे गए है जो इस प्रकार है।

दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है

  • यदि दोनों के बीच उम्र का अंतर होता है तो दोनों को एक दूसरे को सोचने समझने में आसानी होती है।
  • दोनों एक दूसरे का सम्मान करते है। साथ ही दोनों एक दूसरे की भावनाओ को भी पहचान पाते है। उम्र का सही अंतर होने से दोनों ही बड़ी समझदारी के साथ अपना जीवन यापन कर सकते है।
  • शोध से यह बात भी सामने आयी है की यदि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा है तो वह कई तरह की समस्याओं से भी बाहर निकल सकता है और अपने रिश्ते में मिठास व मधुरता भी ला सकता है।

मैच्योरिटी

  • ऐसा कहा जाता है की लड़कियाँ जल्दी ही लड़कों की तुलना में बड़ी और मैच्योर हो जाती है।
  • इसलिए यदि लड़की लड़के से उम्र में बड़ी है तो वह उम्र में जल्दी बड़ी दिखने लगती है जिसके कारण वह लड़के के सामने अच्छी नहीं दिखती साथ ही विचारों में भी अंतर आने लगता है।
  • इसलिए शादी के रिश्ते में लड़कों के उम्र में बड़े होने के बारे में ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

भावनात्मक रूप में सहायक

  • ऐसा भी माना जाता है की लड़कियाँ बहुत ज्यादा भावनात्मक होती है जिसके कारण वह बहुत जल्द ही भावुक हो जाती है।
  • ऐसे में यदि लड़का लड़की की उम्र से बड़ा होता है तो वह लड़की को भावनात्मक रूप से सहारा देने में भी सक्षम होगा। जिससे दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे।

उपरोक्त बातों को पढ़कर आप समझ गए होंगे की शादी जैसे रिश्ते में पति और पत्नी के बीच उम्र में अंतर होना चाहिए। लेकिन इस आधुनिक युग में इन बातों को नज़रअंदाज़ किया जाता है। आजकल लोग लव मैरिज को महत्व देते है जिसके कारण उम्र के इस अंतर को अनदेखा किया जाता है। आप यह भी देख सकते है की लोग आज अधिक संख्या में तलाक लेते है और अपने रिश्तों को बचा नहीं पाते। तलाक के कई कारण हो सकते है लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस रिश्ते की दरार का एक कारण उम्र के बीच का अंतर भी है।

नोट - शादी जैसे रिश्ते को गंभीरता से ले और अपने जीवन साथी को सोच विचार के साथ ही चुने क्योंकि आपको उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत करनी है साथ ही वह जिंदगी खुशहाल और सुखी हो तो आप अपने आप को किसी भाग्यशाली से कम नहीं समझेंगे। यदि आप दोनों सुखी और खुश है तभी वह एक सफल शादी कहलाती है।

Subscribe to