Egg Shell Benefits: अंडे का छिलका ख़ूबसूरती बढ़ने के साथ देगा कई और फायदे

Egg Shell Benefits: अंडे का छिलका ख़ूबसूरती बढ़ने के साथ देगा कई और फायदे

आज के जमाने में हम सभी चाहते है की हम अच्छा खाये और अच्छा पहनावा रखे। खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए हम कई प्रकार की फल तथा सब्जियों को सेवन करते है। जब भी हम कुछ फल या सब्जी खाते है तो उसके छिलके बाहर निकाल देते है।

क्या आप जानते है की कई सारे ऐसे फल और सब्जियों होती है, जिनके छिलके हमारे शरीर के बहुत लाभदायक हो सकते है। बहुत से लोग ऐसा मानते है की छिलके बस फेकने के लिए ही होते है।  वे छिलकों के गुणों से अनजान होते हैं। वास्तव में छिलके बहुउपयोगी होते हैं।बहुत सी ऐसी फल और सब्जियां है,  जैसे- निम्बू, पपीता, संतरा, गाजर, ककड़ी, अनार आदि के छिलके हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद होते है।

जिस तरह फल के छिलके लाभकारी होते है, ठीक उसी तरह अंडे का छिलका जिसे अंग्रेजी में Eggshell कहते है के भी बहुत फायदे है। अंडे एक नॉन वेज डिश है लेकिन आजकल हर कोई अंडा खाता है। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। अंडा हमारी सेहत को बनाने के काम आता है। अंडे की हर चीज़ काम की होती है चाहे वो अंदर का पीला भाग हो या फिर सफ़ेद भाग हो, यहाँ तक की अंडे का कड़क छिलका भी बहुत फ़ायदेमंद होता है।

ज्यादातर लोग अंडे खाते है और उसके छिलके को फेक देते है क्योंकि उन लोगो को लगता है की यह छिलका किसी काम नहीं बस फेकने लायक है। लेकिन हम इसके पौष्टिक गुणों से अनजान रहते है। अंडे के छिलके में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। आइये आज इस लेख में हम आपको बतायंगे आप अंडे के छिलके का उपयोग कैसे कर सकते है और इसे खाया जा सकता है की नहीं। आइये जनते है Egg Shell Benefits.

Egg Shell Benefits: कई प्रकार के फ़ायदों से भरपूर होता है अंडे का छिलका

अंडे के सेवन हमारे शरीर की सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है पर जब हम बात करते हैं अंडे के छिलके का तो अंडे के छिलके से न सिर्फ हमारी स्किन को फायदा पहुंचाते हैं, बल्कि सेहत से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होते है। बहुत से लोगो के मन में यह सवाल रहता है की अंडा का छिलका खा सकते है की नहीं। आज हम यह भी बातयेंगे।  

दरअसल अंडे के छिलके के अंदर दो परत होती है जिन्हे आंतरिक और बाहरी झिल्ली कहा जाता है। इसको Eggshell membrane भी कहा जाता है। ये चिकनी, पारदर्शी झिल्ली प्रोटीन से बनी होती है। यह आंतरिक और बाहरी झिल्ली बैक्टीरियल आक्रमण के खिलाफ अंडे की जर्दी की रक्षा करती है। इन परतों को बनाने वाले प्रोटीन में से एक केराटिन है, ये वही प्रोटीन जो मानव बाल में पाया जाता है। अंडे के शेल झिल्ली में कई फ़ायदेमंद तत्व होते हैं, यह जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

अंडे का छिलका थोड़ा कड़क होता है। इसमें कैल्शियम कार्बोनेट, कैल्शियम का एक आम रूप होता है। एक EggShell में करीब 40 % कैल्शियम पाया जाता है। प्रत्येक ग्राम 381-401 मिलीग्राम प्रदान करता है। पहले के दशक में अंडे से ही प्राकृतिक रूप से कैल्शियम की पूर्ति की जाती थी। इसलिए  Egg Shell Calcium का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

अंडे के छिलके के फायदे: Egg Shell Benefits

अंडे के छिलके के कई सारे फायदे होते है। आइये जानते इनमे से कुछ:

दांतो के लिए:

  • अंडे के छिलके दांतो का पीलापन को दूर करने में कारगर साबित होते है।
  • अंडे के छिलके को पीस लें और इस पाउडर से रोज ब्रश करें। कुछ दिनों में आपके दांत चमकने लगेंगे।
  • आपके दांत साफ़ हो जाएँगे और पीलापन पूरी तरह से चला जायेगा।

कैल्शियम का स्त्रोत:

  • अंडे के छिलके में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हमारे दांतो, नाख़ून और हड्डियों के लिए के विकास के लिए बेहद ज़रुरी होता है।
  • उबले अंडे के छिलके का पाउडर बनाकर कर रखें और जब भी स्मूदी या फिर सिरीएल्स बनाएं तो एक चम्मच पाउडर उसमे मिलाकर पिए।
  • इससे आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलेगा। आपकी हड्डियां और दांत मजबूत बनेंगे।

त्वचा के लिए:

  • अंडे के छिलके सबसे ज्यादा हमारी त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होते है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तौर पर एसिड पाया जाता है जो हमारी त्वचा से धूल और गंदगी हटाता है और उसे निखारता है।
  • यह त्वचा के लिए एंटी एजिंग का काम करता है, झुर्रियां और त्वचा की लटकन को कम करता है।
  • आप अंडे के पाउडर का उपयोग फेस मास्क की तरह भी कर सकते है, यह आपकी त्वचा को निखारता है और आपको जवान बनाये रखता है।
  • अंडे के छिलके में एंडी-इन्फलेमेंट्री गुण पाए जाते है जो त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। यह त्वचा से दाग धब्बे हटाता है और नमी को बनाये रखता है।

बर्तन की चमक के लिए:

  • यदि आपके बर्तन गंदे और काले हो गए है तो आप बर्तन धोने के पाउडर में थोड़ा सा Egg Shell Powder मिलाकर वाश करें।
  • इससे बर्तन को धोने से आपके बर्तन चमकदार बन जायँगे।

कपड़ों के दाग-धब्बे दूर करें:

  • अंडे के छिलके में एंटी बैक्टीरियल के गुण होते है। यह कपड़ों पर गंदे दाग को साफ़ करने में मदद करता है।
  • इसके लिए अंडे के छिलके को पीस लें, फिर इस पाउडर को कपड़े की दाग वाली जगह पर लगा दे और कपड़ो को गुनगुने पानी में भीगा दे। फिर थोड़ी देर बाद धो लें, इससे दाग हल्का हो जायेगा।

कीटनाशक का काम:

  • खेतों के फ़सलों में लगे कीड़ों को मरने के लिए कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल होता है। जिससे फ़सलों को नुकसान होता है।
  • आप चाहे तो अंडे के छिलके के पाउडर को पौधे पर छिड़क सकते हैं, इससे सारे कीड़े खत्म हो जाएँगे।
  • अंडे के छिलकों को तोड़कर सब्जियों के आसपास रखने से सब्जियों और फलों में कीड़े नहीं लगते।

पेट के अल्सर

  • पेट के अल्सर की समस्या के लिए भी अंडे के छिलके एक बेहतर और लाभकारी प्राकृतिक उपाय है।
  • इसमें मौजूद तत्व पेट के अल्सर को दूर करने में मदद करते है। इसके लिए अंडे के छिलकों के पाउडर और गर्म दूध को मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन करें।
  • कुछ ही दिनों में पेट के अल्सर की समस्या दूर हो जाएगी।

इसके अलावा भी अंडे के छिलके के कई सारे फायदे है। जैसा आपने जाना इसमें कितने पोषणकारी गुण होते है। अब शायद आप अंडे खाने के बाद इसके छिलके को नहीं फेकेंगे। यदि आप त्वचा को खूबसूरत बनाये रखना चाहते है तो अंडे के छिलके का नियमित रूप से उपयोग करें।

Subscribe to