Weight Loss Soup: अलग अलग प्रकार के सूप का सेवन करेगा वजन कम करने में मदद

Weight Loss Soup: अलग अलग प्रकार के सूप का सेवन करेगा वजन कम करने में मदद

वजन को कम करना आज एक विकट समस्या बन चुका है। यह समस्या अधिकांश लोगो को होती है क्योंकि अनियमित खानपान और आधुनिक जीवन शैली के कारण कई लोगो के वजन में वृद्धि हो जाती है और एक बार वजन बढ़ जाता है तो उसे कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

वजन को कम करने के लिए जिम, योग आदि कई तरह के व्यायाम का सहारा लेना पड़ जाता है। इसके अलावा कई लोग तो इसके लिए स्पेशल डाइट प्लान भी करते है ताकि उनका वेट कम हो सके और वे फिर से स्लिम ट्रिम हो सके।

डाइट प्लान के जरिये वजन को कम किया जा सकता है लेकिन इसमें बहुत ही सहनशीलता की जरुरत होती है। आपको बता दे की आप कुछ पौष्टिक सूप को पीकर भी अपने वजन को कम करने में सफलता प्राप्त कर सकते है।  

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही पौष्टिक सूप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके वजन को आसानी से कम कर सकता है। आईये अब जानते है Weight Loss Soup के बारे में विस्तार से।

Weight Loss Soup: सूप पीकर भी होता है वजन कम, जाने कौन से सूप हैं लाभकारी

सूप को बनायें अपने डाईट का हिस्सा: Soup Diet

  • कुछ सूप ऐसे होते है जिनमे कम कैलोरी होती है और उनका सेवन करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी ख़त्म हो जाती है।
  • इनके सेवन से वजन में कमी आने लगती है साथ ही इससे आपको बहुत प्रकार के पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
  • सूप के जरिये शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों के कारण शरीर में कमज़ोरी नहीं आती है और आपको किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होती है।
  • सूप के जरिये कम समय में ही वजन को कम किया जा सकता है।

ब्रोकली सूप: Broccoli Soup

  • ब्रोकली सूप वजन को कम करने के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इससे शरीर को पोषक तत्व तो मिलते है साथ ही है साथ ही यह वजन को कम करने में भी सहायक सिद्ध होती है।
  • यदि आप ब्रोकली की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं तो इसका सूप बनाकर भी ब्रोकली का सेवन कर सकते है इससे वजन तेजी से कम होता है।
  • आपको बता दे की यदि आप 100 ग्राम ब्रोकली का सूप पीते है तो इससे लगभग 1.2 ग्राम ही फैट शरीर को मिलता है।
  • ब्रोकली सूप बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को सही रखने में भी मदद करता है और वजन को भी कम करता है।

टमाटर सूप: Tomato Soup

  • टमाटर सूप भी वजन कम करने के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • टमाटर का सूप अधिकांश लोगो को पसंद भी आता है। साथ ही इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
  • टमाटर सूप में प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जो फेट को कम करने के लिए मदद करता है।
  • साथ ही शरीर को विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

मशरूम सूप: Mushroom Soup

  • मशरूम सूप भी वजन के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। इसका सेवन करना शरीर के लिए अच्छा होता है।
  • यह वजन को कम तो करता है साथ ही है साथ हीं इससे शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। 100 ग्राम मशरूम सूप में केवल 1.2 ग्राम फैट ही मौजूद होता है।

लौकी का सूप: Gourd Soup

  • लौकी का सूप भी फेट को कम करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर से चर्बी को कम करते है। साथ ही इसमें शक्कर की मात्रा भी कम होती है।
  • वजन को कम करने के लिए फाइबर की जरुरत होती है। लौकी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है।

पत्तागोभी: Cabbage Soup

  • पत्तागोभी को सलाद के रूप में खाने से वजन की कमी आने लगती है। लेकिन यदि आप इसका सूप पीते है तो यह बहुत ही असरकारक होता है।
  • इसमें फैट को बर्न करने की क्षमता होती है। यदि आप पत्तागोभी का सूप पियेंगे तो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है।
  • साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा पत्ता गोभी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

चिकन सूप: Chicken Soup

  • जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते है उनके लिए चिकन सूप वजन को कम करने के लिए बहुत ही असरकारी होता है।
  • ऐसा माना जाता है की नॉनवेज खाने से वजन में वृद्धि होती है। लेकिन यदि आप चिकन सूप का सेवन करते है तो वजन की चिंता को भूल जाए यह आपके वजन को बढ़ने नहीं देता है।
  • इसके अलावा इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व भी मिलते है। यदि आप इसका सेवन करते है तो आप हफ्ते भर में भी वजन में अंतर देख सकते है।

पालक सूप: Spinach Soup

  • पालक सूप भी वजन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पालक में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है।
  • पालक सूप को बनाना भी बहुत ही आसान होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
  • पालक द्वारा बनाये गए व्यंजन भी पौष्टिक होते है। साथ ही यदि आप इसका सूप पीते है तो वजन तेजी से कम होने लगता है।

मूंग की दाल का सूप: Moong Dal Soup

  • मूंग की दाल शरीर के लिए बहुत ही पौष्टिक होती है। इसका सेवन करने से पेट भी अच्छा रहता है।
  • साथ ही आप अपने वजन को भी कम करने में सफल हो सकते है। मुंग की दाल का सूप पीने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

उपरोक्त बताये गए सूप को पीकर आप अपने वजन को कम कर सकते है साथ ही एक आकर्षक शरीर भी पा सकते है। डाइट को फॉलो करने से कभी कभी शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है और शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। लेकिन यदि आप उपरोक्त सूप का सेवन करते है तो आपको पोषक तत्व तो मिलते ही हैं साथ ही वजन में कमी भी आती है। इसलिए सूप पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। आप Fet Burning Soup का सेवन कर वजन को कम कर सकते है। साथ ही कुछ ही दिनों में आप इसके असर को भी देख सकते है।

नोट - किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करना नुकसानकारी होता है। इसलिए जब  भी आप सूप का सेवन करे तो उसे सिमित मात्रा में ही करे ताकि आप उसके फ़ायदों का लाभ ले सके।

Subscribe to