Low Calorie Fruits: कम कैलोरी वाले फलों का सेवन कर करे अपना वजन कम

Low Calorie Fruits: कम कैलोरी वाले फलों का सेवन कर करे अपना वजन कम

अपने बढ़ते वजन को लेकर बहुत से लोग परेशान रहते है। सभी चाहते है की उनका वजन नियंत्रण में रहे और ज्यादा न बढ़े। वज़न को कम करने के लिए लोग जिम जाते हैं, योग और व्यायाम भी करते है।

कुछ लोग तो पतले होने के लिए खाना खाना भी छोड़ देते है। आपको बता दे की खाना कम करना या फिर छोड़ देना सही नहीं होता है। यह आपको पतला करने में मदद नहीं करता है बल्कि आपके शरीर को कमजोर बना देता है। शरीर में कमजोरी होने से भी कई बीमारियाँ होती है।

इसका मतलब यह भी नहीं है की आप बहुत ज्यादा खाये। यह भी नुकसानदायक होता है। वजन को कम करने के लिए आप अपने खाने में कुछ परिवर्तन कर सकते है। जैसे की आप ऐसा खाना खाये जिसमे कैलोरी की मात्रा कम हो क्योंकि ऐसे आहार जिसमे कैलोरी ज्यादा मात्रा में होती है वह वजन को बढ़ाने में सहायक होते है।

आपको यह जानने की जरुरत है की वह कौन से आहार से जिनमे बहुत कम कैलोरी होती है जो आपका पेट तो फूल करेगी साथ ही आपका वजन बढ़ने से भी रोकेगी। आईये जानते है Low Calorie Fruits के बारे में विस्तार से।

Low Calorie Fruits: जाने वजन को कम करने वाले असरकारी फलों के बारे में

Low-Calorie-Fruits-in-Hindi

जानते है Zero Calorie Fruits के बारे में जो की वजन को बढ़ने नहीं देते है साथ ही शरीर को पौष्टिक तत्व भी प्रदान करते है।

विटामिन सी से भरपूर संतरा

  • संतरा बहुत से लोगो को बहुत पसंद होता है साथ ही इसका स्वाद भी बहुत स्वादिष्ट होता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • आपको बता दे की जो लोग अपना वजन काम करना चाहते है वह संतरे का सेवन कर सकते है क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और फाइबर की अच्छा मात्रा पायी जाती है। जो की पचने के लिए भी मदद करती है।
  • यदि आप इसके सीजन में इसे नियमित रूप से लेते है तो आप अपने वजन को आसानी से कम कर पाएंगे और आपको इसके लिए किसी डाइट प्लान की भी आवश्यकता नहीं होगी।

Low Fat Fruits निम्बू

  • निम्बू भी कम कैलोरी वाला फल होता है जिसके द्वारा भी वजन को कम किया जा सकता है।
  • इसके लिए आप निम्बू का सेवन निम्बू पानी के द्वारा कर सकते है। यह बहुत ही असरकारी होता है।
  • निम्बू में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। साथ ही इसमें फोलेट, विटामिन बी- 6, विटामिन-ई भी पाया जाता है।

मिठास से भरपूर तरबूज

  • तरबूज गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल होता है। इसमें भी कैलोरी की बहुत कम मात्रा पायी जाती है।
  • वजन को कम करने के लिए यह फल बहुत ही असरकारी होता है। तरबूज बहुत मीठा होता है लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।
  • साथ ही तरबूज में एंटीऑक्सीडे़ट तत्व भी मौजूद रहते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है।
  • इसमें पानी की भी पर्याप्त मात्रा होती है जिससे डिहाईड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

फैट बर्निंग सेब

  • सेव में फायबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। जिसका सेवन करने से शरीर की चर्बी को दूर किया जा सकता है।
  • प्रतिदिन एक सेव का सेवन करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है क्योंकि यह शरीर में अतिरिक्त वसा को जमने से रोकता है।
  • इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है साथ ही इसका सेवन करने से अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते है और शरीर स्वस्थ्य रहता है।

फैट फ्री स्ट्रॉबेरी

  • स्ट्रॉबेरी में भी बहुत कम कैलोरी पायी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर में फैट नहीं होता है इसलिए यह फैट फ्री होती है।
  • यह बहुत ही रसीली और स्वादिष्ट होती है। लेकिन इसमें शक्कर की मात्रा ना के बराबर होती है।
  • यदि आप नाश्ते में स्ट्रॉबेरी का सेवन करते है तो आपको आर्टिक्ट आहार की जरूरत नहीं होती है जिससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।
  • साथ ही इसका सेवन करने से मधुमेह जैसे रोग भी नहीं होते है और हृदय भी स्वस्थ्य रहता है।

ऊर्जा से भरपूर पपीता

  • पपीता ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है साथ ही इसमें कम कैलोरी की मात्रा होती है।
  • यदि आप पपीते का सेवन नाश्ते में करते है। तो अपने वजन को आसानी से कम कर सकते है।
  • इसके अतिरिक्त पपीते में विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते है जो की शरीर के लिए लाभकारी होते है।
  • पपीते का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यदि आप वजन को कम करना चाहते है तो प्रतिदिन पपीते का सेवन कर सकते है। इससे पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

फाइबर युक्त मौसम्बी

  • मौसम्बी भी ऐसा फल है जिसका सेवन करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
  • इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इस फल में विटामिन सी और पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।
  • ज्यादातर लोग मौसम्बी का जूस पीना पसंद करते है। यह शरीर में अतिरिक्त वसा को जमने नहीं देता है।

पाइनएप्पल

  • वजन को कम करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन भी किया जा सकता है क्योंकि इसमें भी कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
  • आपको बता दे की 100 ग्राम पाइनएप्पल में केवल 50 कैलोरी ही पायी जाती है।
  • इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। साथ ही इसमें भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पचाने में मदद करता है।

रसभरे अंगूर

  • अंगूर को भी लोग बड़े चाव के साथ खाना पसंद करते है।
  • यह फल भी लो कैलोरी की श्रेणी में आता है।
  • अंगूर का सेवन करने से भी आप वजन को नियंत्रित कर सकते है।

उपरोक्त 0 Calorie Fruits का सेवन कर के आप अपने वजन को कम कर सकते है। इसके लिए आपको भूखा रहने की भी जरुरत नहीं है। आप इन फलों का सेवन कर सकते है। यह फल आपके वजन को कम तो करेंगे साथ ही आपके शरीर को भी स्वस्थ्य रखने में मदद करेंगे। फलों का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसलिए अपने आहार में उपरोक्त फलों को शामिल करे। उपरोक्त फल जिस मौसम में उपलब्ध रहते है उस मौसम में इनका नियमित सेवन करे।

Subscribe to