Teeth Cleaning At Home: दांतो का पीलापन दूर करें और पाएं सफ़ेद एवं चमकीले दाँत

Teeth Cleaning At Home: दांतो का पीलापन दूर करें और पाएं सफ़ेद एवं चमकीले दाँत

आजकल हर कोई अच्छा दिखना चाहता है और अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है। जब व्यक्ति अपने शरीर का ठीक से ख्याल नहीं कर पाता तो कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। आज हम बात करंगे दांतो की बीमारी के बारे में।

हममें से अधिकतर लोग चेहरे की खूबसूरती पर तो बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन समय रहते दांतों की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते है। मोतियों जैसे सफ़ेद और चमकते दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व पर चार चाँद लगा देते है। हर कोई चाहता है की उसके दांत साफ़ और चमकदार दिखे। ताकि जब वो स्माइल करें तो उसके दांत अच्छे लगे। बहुत से लोग पीले दांतों के कारण लोगों के सामने हंसने से बचते हैं या मुंह पर हाथ रखकर हंसते हैं।

साफ़ और चमकदार दांत आपको सुंदर दर्शाते है और पीले दांत आपको बदसूरत दर्शाते है। ज्यादातर ऐसा देखा गया है की किसी बीमारी के कारण या खुद की लापरवाही से दांत पीले होने लगते है। वही गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि का ज्यादा सेवन करने से भी दांतो की चमक खत्म होने लग जाती है और यह इनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं। जब आप कुछ खाते है तो दांतो पर पीली परत जमने लगती है और फिर सही से ब्रश नहीं करने पर दांतों में प्लाक जमा हो जाता है और दांत पीले पड़ने लगते है।

दांतो का पीलापन ज्यादा हो जाता है तो Dental Cleaning करना ज़रुरी हो जाता है क्योंकि अगर समय पर दांतो की सफाई नहीं कराई जाती है तो यह बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। इसे लिए कई  लोग डॉक्टर के पास जाकर दांतो की सफाई कराते है। लेकिन आप चाहो तो घेरलू उपचार से ही अपने दांतो की सफाई करे सकते है और दांतो की चमक वापस ला सकते है। आइये आज हम बताते है आपको की कैसे आप दांतो की सफाई करें। आइये जानते है Teeth Cleaning At Home.

Teeth Cleaning At Home: अपने घर पर घरेलू उपायों से साफ़ करें अपने दाँत

पीलापन का कारण

  • दांत पीले होने का सबसे बड़ा कारण है पान, गुटके और धूम्रपान का अत्यधिक सेवन करना। पान मसाले में कथा मिला हुआ होता है जो दांतो के लिए हानिकारक होता है।
  • खाने पीने की कई चीजें जिनमे रंग होता है दाँतों को बदरंग कर सकते हैं। जैसे-चाय और कॉफ़ी भी दांतों पर पीले रंग ली परत बना देती है।
  • ब्रश नहीं करना भी पीलेपन की समस्या पैदा करता है। दिन में कम से कम 2 ब्रश करना अच्छे दांतो की निशानी है।
  • कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ दांतों पर प्लैक की परत चढ़ती जाती है। इससे भी दांत पीले दिखने लगते हैं।
  • ज्यादातर बच्चे ज्यादा चॉक्लेट और टॉफ़ी खाते है। इससे भी दांत में सड़न लगने लगती है।

दांतों की सफाई के टिप्स: Teeth Problems Home Remedies

जब आपके दांतो में सड़न लग जाती है या पीले हो जाते है तो कई लोग Dental Cleaning का सहारा लेते है। इसमें व्हिटनेर और कुछ केमिकल्स का उपयोग करके दांतो में जमे प्लाक हो हटाते, दांतो को साफ़ और चमकदार बनाते है। आइये आज हम आपको बताते है कैसे घर पर ही दांतो को साफ़ करें।

बैकिंड सोडा

  • दांतो के पीलेपन को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग एक अच्छा उपाय है। इसमें एंटीबैक्टीरियल के गुण होते है।
  • यह दांतो के पीलेपन को हटाने के साथ साथ प्लाक को जमने से रोकता है और दांत को सफ़ेद और चमकदार बनाने में मदद करता है।
  • अपने ब्रश में 1 चम्मच बैकिंड सोडा अपने टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें। आप चाहो तो बैकिंड सोडा के साथ एक चम्मच नमक मिलाकर भी दांतो पर रगड़ सकते है।

नमक

  • नामक से दांत साफ़ करने का नुस्खा बहुत पुराना है। नमक में सोडियम और क्लोराइड आदि का मिश्रण होता है। नमक में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते है जो दांत से बैक्टीरिया निकालने में मदद करता है।
  • रोज सुबह अपने टूथपेस्ट में चुटकी भर नमक मिलाकर ब्रश करें। इससे आपके दांतो का पीलापन दूर होगा और दांत की अच्छे से सफाई हो जायगी।
  • नमक दांतो के साथ मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है और मुँह की दुर्गंध को भागता है। कई सारे टूथपेस्ट बनाने के लिए नमक का उपयोग होता है।

सेब का सिरका

  • दांत की सफाई के उपाय के लिए सेब का सिरका बहुत ही उपयोगी है।
  • यह आपके दांतो के प्लाक को साफ़ कर देगा और दांतो की सड़न को हटा देगा और उन्हें मोतियों की तरह चमकदार बना देगा।
  • एक चम्मच सेब का सिरका ले उससे अपने ब्रश पर लगा ले और अच्छे से दांतो पर रगड़े, जब तक आपके दांत साफ नहीं हो जाते।

निम्बू

  • निम्बू में नेचुरल ब्लीचिंग और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते है जो दांतो की सफाई के लिए भी जाने जाते है। पीले दांतो को साफ़ करने के लिए निम्बू के छिलके को दांतो पर रगड़े। इससे दांत का प्लाक निकल जाएगा और दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे।
  • आप चाहे तो निम्बू के रस को टूथपेस्ट का साथ मिलाकर भी ब्रश कर सकते है।
  • एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करें। इससे दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा।

स्ट्रॉबेरी

  • स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और फोलिक एसिड पाया जाता है जो दांतो को साफ़ करने में उपयोग होता है।
  • स्ट्रॉबेरी कुदरती तौर दांतो में चमक लाते है।आप चाहे तो स्ट्रॉबेरी को दांतो पर रगड़ भी सकते है।
  • बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

टमाटर

  • टमाटर का इस्तेमाल करके भी घरेलू तरीके से दातों के पीलेपन को हटाया जा सकता है।
  • मगर ध्यान रहे की दांतों पर टमाटर का इस्तेमाल ब्रश करने के बाद ही करें।

तुलसी

  • तुलसी में भी दांतो को सफ़ेद बनाने के गुण होते है। तुलसी हमारे दांतो को पायरिया से बचा के रखता है और मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है।
  • तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें सरसों का तेल मिलाएं। इस पेस्ट से दांतों की सफाई करने पर भी बहुत फायदा होता है।

लकड़ी के कोयले से

  • पुराने जमाने से लकड़ी के कोयले (राख) से ब्रश करने को कारगर माना गया है। यह एक प्राकृतिक तरीका है दांतो को सफ़ेद और चमकदार बनाने के लिए।
  • राख को ऊँगली में ले और उससे अच्छे से दांतो की मसाज कर ले। इससे आपके दांत मजबूत और साफ़ भी हो जायँगे।

आज के लेख में अपने जाने दांतों की सफाई करने में इस्तेमाल किये  कई असरकारी घेरलू उपचार। अगर आप भी दातों किस समस्या से ग्रसित रहते हैं तब इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।  आपको इससे जल्द ही राहत मिल जाएगा।

Subscribe to