Gum Disease in Hindi: जानिए मसूड़ों की समस्याओं को कैसे कहें बाय-बाय

Gum Disease in Hindi: जानिए मसूड़ों की समस्याओं को कैसे कहें बाय-बाय

खूबसूरत दांत किसे नहीं पसंद होते है, हर कोई चाहता है कि उसके दांत हमेशा दमकते रहे। यदि दांत स्वस्थ्य रहते है तो चेहरा भी सुन्दर दिखाई देता है।

दांतो की सहायता से हम भोजन को चबा पाते है। इसलिए दांतो की देखभाल करना भी आवश्यक होता है। यदि दांतो की सही देखभाल नहीं की गई तो उसके कारण दांतो में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो सकती है।

दांतो के साथ साथ मसूड़ों का भी ख्याल रखना आवश्यक होता है। यदि मसूड़ों में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसके कारण आपके दांतो में भी तकलीफ होती है। कभी कभी दांतों के गिरने की नौबत भी आ जाती है।

मसूड़ो में किस प्रकार की समस्याएं हो सकती है इसके बारे में जानकारी होना भी जरुरी होता है ताकि आप उसका सही समय पर निदान कर सकें और अपने दांतों को गिरने से बचा सकें। तो आईये जानते है Gum Disease in Hindi.

Gum Disease in Hindi: जाने इसके कारण ,लक्षण और उपचार

Gum-Disease-in-Hindi

क्या है मसूड़ों की समस्या?

Gum Infection के कारण कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जो की नुकसानदायक होती है। जैसे -

  • मसूड़ों में सूजन
  • ब्रश करने पर खून का बहाव (Bleeding Gums)
  • मसूड़ों का कमजोर होना
  • मसूड़ों में बदबू का होना
  • चबाने पर दर्द होना
  • दांतों का संवेदनशील होना
  • मवाद पड़ने की समस्या

उपरोक्त समस्याओं का यदि समय रहते उपचार नहीं किया गया तो यह गंभीर रूप ले सकते है।

किन कारणों से आती है समस्या?

मसूड़ो की परेशानी कई कारणों से हो सकती है जैसे -

  • प्रतिदिन नियमित रूप से ब्रश ना करना
  • मुंह की सफाई पर ध्यान न देना
  • मीठा खाने के बाद मुँह को साफ ना करना
  • बिना स्वास्थ्य वाला भोजन
  • अधिक शराब व् धूम्रपान का सेवन

उपरोक्त कारण मसूड़ों की समस्या पैदा करने के लिए पर्याप्त होते है।

मसूड़ो की समस्या के जोखिम कारक-

कुछ लोगो में मसूड़ों की समस्या अन्य कारणों से भी आ सकती है जैसे -

  • डायबिटीज होने के कारण
  • एड्स और इसके उपचार के कारण
  • आनुवंशिक संवेदनशीलता होने पर
  • महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन के कारण

Gum Infection Treatment: मसूड़ो की समस्या के उपचार

  • यदि आप इस प्रकार की समस्याओं से बचना चाहते है तो इसके लिए सबसे जरुरी है अपने मुँह की नियमित रूप से सफाई रखना।
  • इसके अतिरिक्त प्रतिदिन ब्रश करना बहुत ही जरुरी होता है ताकि आपके दांतो पर प्लान्क न जम सके। प्लान्क दांतो को नुकसान पहुंचाते है।
  • ध्रूम्रपान और शराब का सेवन बंद कर दे। यह आपकी सेहत के लिए भी घातक होता है।
  • अपने दांतो का नियमित रूप से चेकअप करवाएं जिससे आपके घंटो में यदि कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो वह समय रहते ही दूर हो सके।

मसूड़ों के लिए घरेलु उपाय

दांतो की समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते है वह निम्न है ।

नीम का उपयोग -

  • नीम का उपयोग किसी चमत्कार से कम नहीं है।
  • नीम में एंटी बेक्टेरियल गन होते है जो की कीटाड़ुओं से लड़ने में सक्षम होते है।
  • नीम के पत्ते को चबाने से दांतो में होने वाली सूजन, दर्द आदि दूर हो जाते है।
  • प्राचीन काल में लोग नीम के दातों से मुँह को साफ किया करते है ताकि मुँह की बदबू को दूर कर सके।
  • आजकल नीम के गुणों को टूथपेस्ट बनाने में किया जाता है।
  • नीम का उपयोग दांतों के रोगो से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।

सेव का उपयोग-

  • क्या अपने कभी सोचा है की सेव जैसा फल दांतो की देखभाल भी कर सकता है जी हाँ सेव दांतो की परेशानियों को आसानी से दूर कर सकता है।
  • यदि आपके मसूड़े ख़राब हो गए है तो आप सेव का उपयोग कर सकते है। यह उनके ठीक कर देता है।
  • सेव दांतो में उपस्थित गन्दगी और बदबू को भी दूर करने में सक्षम है।
  • प्रतिदिन एक सेव का सेवन करना चाहिए यह दांतो के साथ साथ आपके स्वाथ्य के लिए भी बहुत अच्छा रहता है।

फिटकरी का उपयोग -

  • फिटकरी एंटी बेक्टेरियल गुणों से भरपूर होती है।
  • यदि दांतो के मसूड़ों में खून या फिर सूजन की समस्या होती है तो यह बहुत ही लाभकारी होती है।
  • इसे चुरा कर लगाने से यह समस्या हल हो जाती है।
  • मसूड़ों में होने वाले दर्द के लिए भी फिटकरी बहुत फायदेमन्द होती है।

अदरक -

  • अदरक भी दांतों के लाभकारी होती है इसका उपयोग मसूड़ों की समस्या को दूर करने में मदद करता है ।
  • यदि मसूड़ों में सूजन हो जाए तो अदरक को चबाने से यह ठीक हो जाता है।

हल्दी -

  • हल्दी में बहुत सारे गुण पाए जाये है जिस प्रकार यह त्वचा के लिए लाभकारी होती है उसकी प्रकार यह मसूड़ों के लिए भी फ़ायदेमंद होती है।
  • यह मसूड़ों की बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
  • यह मसूड़ों में दर्द की समस्या है तो आप हल्दी का उपयोग कर सकते है।
  • मसूड़ों में निकलने वाले खून को रोकने के लिए भी हल्दी लाभकारी होती है।

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त आप सरसो का तेल, निम्बू ,आम आदि का भी उपयोग कर सकते है यह भी मसूड़ों की समस्या को दूर करने में मदद करते है।
यदि आपको घरेलु उपायों से भी मसूड़ों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो आप अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है।

डेंटल ट्रीटमेंट-

  • जब आपके मसूड़े घरेलु उपायों और देखभाल से ठीक नहीं हो रहे है तो उसके लिए आपको अपने मसूड़ों को डेन्टिस से दिखाना चाहिए।
  • दांतो की देखभाल ना होने के कारण दांतो पर तारतार और प्लान्क जम जाता है। यह बरस करने पर भी नहीं निकलता है इसके लिए डेंटल क्लीनिंग करवानी पड़ती है।
  • कभी कभी समस्या के ज्यादा बढ़ जाने पर रूप प्लानिंग भी डेन्टिस के द्वारा किया जाता है।

उपरोक्त कारणों और लक्षणों को ध्यान में रखे और अपने मसूड़ों व् दांतो की नियमित रूप से देखभाल करे। ताकि आपके दांत सुरक्षित और दमकते रहे। जानकारी ही सुरक्षा है अपने परिवार वालों और अपने मित्रो को भी इसकी जानकारी दे। क्यूंकि दांतो से भी आपका शरीर स्वास्थ्य रहता है और आप अपना मनपसंद भोजन भी अच्छे से पर पाते है । तो फिर देर किस बात की है आज से भी रखे अपने मसूड़ों का ध्यान।

Subscribe to