Fruits For Glowing Skin: इन फलों का सेवन त्वचा का रंग निखार कर बनाएगा ग्लोइंग

Fruits For Glowing Skin: इन फलों का सेवन त्वचा का रंग निखार कर बनाएगा ग्लोइंग

आजकल हर कोई अपने शरीर का ख्याल रखना चाहता है। हर कोई आज के जमाने में अच्छा दिखना चाहता है। अक्सर आपने लड़कियों को देखा होगा, वो खुद को सजने सवारने में लगी रहती है। इसके लिए वे तरह तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है।

हर लड़की चाहती है की उसकी त्वचा साफ़ और निखरी हुई हो। कई लड़कियों की कुदरती चमकती त्वचा होती है। इसके अलावा जिनकी त्वचा कुदरती अच्छी नहीं होती वो भी चाहती है की उनकी त्वचा भी चमकती दमकती दिखे, इसके लिए वह तरह तरह के फेस पैक, क्रीम्स इस्तेमाल करती हैं साथ ही पार्लर में सैकड़ों रूपये खर्च करती हैं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करती है। पर इन सब के फायदे से ज्यादा नुक्सान होते हैं।

क्या आप जानते है प्रकृति ने हमें ऐसे कई प्राकृतिक तत्व दिए हैं जिससे हम स्वस्थ्य त्वचा पा सकते  है। फेयरनेस क्रीम का आजकल इतना क्रेज चला हुआ है कि सब प्राकृतिक चीजों को भूल गए हैं जो कि हमारी त्वचा पर फेयरनेस क्रीम की तरह ही काम करते हैं। प्राकृतिक तत्व चमकती त्वचा ही नहीं देते बल्कि शरीर को पौष्टिक तत्व भी प्रदान करते है और जो त्वचा पर पड़ने वाली दरारें, कट आदि को ठीक करके नई कोशिकाओं का पुनर्निर्माण करते हैं। साथ ही बैक्टीरिया एवं टॉक्सिन आदि को शरीर से पसीने द्वारा बाहर निकालकर त्वचा की स्वस्थ बनाए रखते हैं।

कॉस्मेटिक आपकी त्वचा को निखार तो देता है पर यह त्वचा को नुक़सान भी पहुँचाता है। बाजार के प्रोडक्ट ऊपरी त्वचा को जरूर चमका देते है पर अंदरूनी सतह तक पूर्ण रूप से लाभ पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं, लेकिन सही आहार दोनों ओर लाभ पहुंचाने में सक्षम होता है। आहार में कई ऐसे फल हो सकते हैं जो हमारी त्वचा की लिए बहुत लाभकारी है। फल हमारे त्वचा को निखारने के साथ साथ हमारे शरीर को भी स्वस्थ बनाते है। आइये जाने- Fruits For Glowing Skin.

Fruits For Glowing Skin: त्वचा पर कुदरती ग्लो लाने के लिए करें फलों का सेवन

मानव शरीर में त्वचा एक प्रमुख अंग है। जैसे ही हम घर से बहार निकलते है तो त्वचा धूल मिट्टी के सम्पर्क में आती है और इसकी परत जमने लगने लगती है। जहाँ धूप में त्वचा काली पड़ने लगती है, वहीं प्रदूषण की वजह से त्वचा की नमी प्रभावित होने लगती है। ऐसे में त्वचा को ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाती है और फिर यह ख़राब होने लगती है। यदि आप स्वस्थ स्किन रखना चाहते है तो फल का प्रयोग करना एक अच्छा उपाय है। फलों में मौजूद विटामिन्स ना केवल हमारे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखते हैं, बल्कि इन फलों की वजह से हमें साफ़, सुंदर, बेदाग़ और चमकती हुई त्वचा भी मिलती है। फल में इतने विटामिन्स होते है इसलिए कई सारे क्रीम्स और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। फलों के फ़ेशियल में ऐंटीऑक्सिडेंट्स और ऐन्ज़ाइम्स संतुलित मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे त्वचा चमकती हुई और स्वस्थ रहती है। फलों के साथ साथ उनके छिलके में भी पोषक तत्व मौजूद होते है।  

त्वचा के लिए उपयोगी फल: Fruits Good for Skin

कॉस्मेटिक त्वचा को निखार तो देते है पर थोड़े समय के लिए ही और कभी कभी स्किन को डैमेज भी कर देते है। यदी आप भी Glowing Skin पाना चाहते है तो आइये आज हम जानते हैं What to Eat for Glowing Skin?

अनार

  • अनार में विटामिन सी, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन k के साथ साथ कई तरह के अच्छे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी त्वचा को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं।
  • अनार का सेवन करने हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनती है। इसमें फ्रुक्टोस होता है जिसके कारण सुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
  • अनार हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है और चेहरे से दाग धब्बे हटाने में मदद करता है।
  • यदि आप इसका रोज़ाना अनार का सेवन करते है तो तैलिये त्वचा से छुटकारा पा सकते है और साथ ही साथ त्वचा में निखार भी ला सकते हैं।
  • आप चाहे तो अनार के रस का भी सेवन कर सकते है। यह त्वचा को सुंदर और साफ बनाता है।

निम्बू

  • निम्बू एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल खाने के साथ साथ त्वचा पर लगाने के लिए भी होता है।
  • निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है जो त्वचा के निखार को बढ़ाता है।
  • निम्बू में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो त्वचा से गंदगी को निकालने में मदद करते है और संक्रमण से हमारी स्किन को बचा कर रखते है।
  • निम्बू के रस का इस्तेमाल करने से त्वचा से कालापन और मैल दूर होता है और हमारी त्वचा निखरती है।
  • निम्बू के रस में हल्दी मिलाकर फेस पैक बना कर भी इसका उपयोग कर सकते है। यह त्वचा को साफ़ कर चमकदार कर देगा।
  • निम्बू का नियमित उपयोग करने से मुहांसे, फुंसी और दाग-धब्बे से छुटकारा मिलता है।

संतरा

  • संतरे में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाए जाते है। यह फल एक अच्छी खुशबू के साथ साथ हमारी त्वचा की रंगत के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।
  • संतरे के पल्प को निकालकर चेहरे पर लगा ले और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से मुँह धो लें। इससे चेहरे की गंदगी की साफ़ सफाई हो जायगी और त्वचा चमकने लगेगी।
  • दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
  • आप चाहे तो संतरे के जूस का भी सेवन कर सकते यह शरीर के लिए फ़ायदेमंद होता है।

पपीता

  • पपीता हमारी स्किन को साफ़ और स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है।
  • पपीता में पपाइन नाम का ऐन्ज़ाइम होता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर उसे साफ़ करता है।
  • पपीता के छिलके में भी ब्लीचिंग गुण होते है जो हमारी त्वचा को निखारते है।
  • पपीता Face Glow करने के लिए सबसे गुणकारी फलों मैं से एक है।

सेब

  • सेब विटामिन सी से भरे हुए हैं, जिसमें आपकी त्वचा में सुधार के लिए कई सौंदर्य लाभ हैं।
  • इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे त्वचा जवान रहती है।
  • सेब के जूस से आप अपने चेहरे के पीएच लेवल को बनाए रख सकती है।

कीवी

  • कीवी एक Best Fruit for Skin के नाम से जाना जाता है। कीवी में उच्च विटामिन सी, मिनरल्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है।
  • यह हमारे चेहरे के लिए एक बेहतर फेस मास्क के तौर पर काम करती है। इसके उपयोग से हमारी त्वचा स्वस्थ्य, कोमल, मुलायम और पुनजीवित हो जाती है।

तो ये थे कुछ उपयोगी फल जिसके सेवन से आप पा सकते हैं निखरी हुई त्वचा। तो इन सभी फलों को अपने आहार में शामिल ज़रूर करें।

Subscribe to