Egg White Benefits: जाने एग वाइट खाने के कौन कौन से स्वास्थ्य सम्बंधित फायदे होते हैं

Egg White Benefits: जाने एग वाइट खाने के कौन कौन से स्वास्थ्य सम्बंधित फायदे होते हैं

आजकल हर व्यक्ति अपने शरीर को लेकर चिंतित है। वह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहा है। इन सभी तत्वों की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करती है।

हर कोई चाहता है की उसकी शरीर को प्रोटीन की कमी न हो। इसके लिए वो तरह तरह की चीज़े अपनी डाइट में शामिल कर रहा है जैसे- ग्रीन वेजिटेबल, प्रोटीन, नॉन वेज, कैप्सूल्स आदि। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते वे हरी सब्जियों और डेरी उत्पाद से प्रोटीन की कमी को पूरा करते है। जो लोग नॉन वेज खाते है वे अंडे, चिकन, मटन, मछली खाकर प्रोटीन की कमी को पूरा करते है।

यह तो सभी जानते है की वेज से ज्यादा प्रोटीन नॉन वेज में होता है। नॉन वेज हमारी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हमारे शरीर को ताकत देने के अलावा बहुत से रोगों के लिए फ़ायदेमंद होता है। अंडा खाने के बहुत से फायदे है, इसमें मौजूद विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते है।अंडे से सम्बंधित खाने के कई सारे डिश मिल जाते है जैसे- बॉईल एग, हाफ बॉईल एग, एग बुर्जी, ऑमलेट, एग करी, हाफ फ्राई आदि का सेवन कर के डाइट में प्रोटीन शामिल कर सकते है  ।

पहले अंडे को लोग नॉन वेज डिश मनाते थे पर अब कुछ लोग मानते है की एग खाने वालो का एक अलग वर्ग बन गया है। जंहा पहले वेजीटेरियन और नॉन वेजीटेरियन होते है अब एग्गीटेरियन आ गया है। एग्गीटेरियन वो लोग होते है जो वेज के साथ साथ एग भी कहते है। यूं तो पूरे अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है पर कई लोग Egg White खाते है। वो मनाते है की एग वाइट फुल अंडे से ज्यादा फ़ायदेमंद है। आइये आज के लेख में जानते एग वाइट में कौन कौन से पोषक तत्व है और यह आपके लिए कितना फ़ायदेमंद है। आइये जानते है  Egg White Benefits.

Egg White Benefits: अंडे के सफ़ेद हिस्से में होते हैं कई पोषक तत्व, जाने इसके फायदे

अंडे के अंदर वो सारे पोषक तत्व होते है जो व्यक्ति को सेहतमंद रखने के लिए फ़ायदेमंद होते है। अंडा दूध और मांस की तुलना में सस्ता होता है पर इसके गुण मांस के बराबर ही होते है। अंडे के पीले भाग को योल्क(yolk) कहते हैं, इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल अच्छी मात्रा में होता है। योल्क में बहुत गर्मी रहती है और फैट कोलेस्ट्रॉल के साथ साथ प्रोटीन भी होता है।ज्यादा योल्क हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है इसलिए कई लोग बस एग वाइट खाते है।

Egg White Nutrition

एक अंडे के सफेद हिस्से में पूरे अंडे की तुलना में कम कैलोरी होती है। इसमें प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल, वसा, विटामिन ए, बी और 12 अच्छी मात्रा में मौजूद होती है।

अंडे के सफेद हिस्से में 4 ग्राम प्रोटीन, 55 मिलीग्राम सोडियम, 1.3 माइक्रोग्राम फोलेट, 6.6 मिलीग्राम सेलेनियम, 2.3 मिलीग्राम कैल्शियम, 3.6 मिलीग्राम मैग्नीशियम, और 4.9 मिलीग्राम फास्फोरस और 53.8 मिलीग्राम पोटेशियम रहता है।

Egg White Calories

हर 100 ग्राम अंडे के सफ़ेद हिस्से वाले भाग में 52 कैलोरी होती है।

एग वाइट के फायदे: Health Benefits of Egg White

अंडा खाने के साथ साथ हमारी स्किन और बालों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। आइये जानते एग वाइट के फायदे।

स्ट्रांग मसल्स के लिए

  • एग वाइट के अंदर प्रोटीन, विटामिन डी और बहुत प्रकार के नुट्रिशन होते है जो हमारी मसल्स को न सिर्फ मजबूत बनाते हैं बल्कि बढ़ाने के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं।
  • प्रोटीन की जरूरत हमारे शरीर में सबसे ज्यादा मसल्स को होती है। इसके सेवन से हमारी मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं।
  • प्रोटीन, टिशू को बेहतर कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जो लोग जिम जाते उनके लिए एग वाइट एक अच्छे प्रोटीन के तरह काम करता है।

ब्लड प्रेशर के लिए

  • जिन लोगो को ब्लड प्रेशर की बीमारी रहती है उनके लिए एग वाइट बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • अंडे के सफेद भाग में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है।
  • यह एग वाइट रोगियों के लिए एक दवा का काम करता है।

हड्डियों के लिए

  • कैल्शियम की कमी से हड्डियाँ और दाँत कमजोर होने लगते है। एग वाइट में कैल्शियम और पोषक तत्व होते है जो शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते है।
  • एग वाइट हड्डियों को मजबूत बनाते है और उनकी स्ट्रेंथ को बढ़ावा देते है।

राइबोफ्लेविन

  • अंडे का सफेद भाग राइबोफ्लेविन का अच्छा स्रोत है, जिसे विटामिन बी 2 के रूप में भी जाना जाता है। अंडे का सफेद भाग 62 फीसदी राइबोफ़्लिविन से भरपूर होता है।
  • एग वाइट हमारे शरीर में राइबोफ़्लिविन की कमी को पूरा करता है। राइबोफ़्लिविन की कमी से कैंसर और हार्ट रोग का खतरा बढ़ सकता है।

वजन कम करने के लिए

  • एग वाइट वजन कम करने के लिए भी कारगर माना जाता है।
  • एग वाइट में फैट नहीं होता, 0% कोलेस्ट्रॉल होता है और इसमें 15 से 17 कैलोरी होती है।
  • इसलिय इसका सेवन करने से हमारे शरीर में फैट जमा नहीं होता और वजन नहीं बढ़ता।
  • यदि आप रोज सुबह एग वाइट का सेवन करेंगे तो इससे आपका वेट जल्दी कम होगा।

आँखों और बालों के लिए

  • एग वाइट में प्रोटीन के साथ साथ विटामिन ए भी भरपूर होता है जो आँखों और बालों के लिए अच्छा होता है।
  • जो लोग बचपन से अंडे खाते हुए आ रहे है उनकी आँखों की रौशनी दूसरों के मुकाबले अच्छी होती है।
  • अंडा खाने के अलावा बालों पर लगाने से यह बालों को मजबूत और सिल्की बनाता है।

दिमाग के लिए

  • अंडे के अंदर कॉलिन दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। कॉलिन हमारे दिमाग के लिए बहुत जरुरी होता है।
  • कॉलिन की कमी के कारण बच्चे मंदबुद्धि पैदा होते है।
  • एग वाइट कॉलिन की कमी को पूरा करता है और हमारी याददाश्त को बढ़ाता है

प्रोटीन की कमी के लिए

  • यूं तो अंडे का पीला भाग ज्यादा प्रोटीन का स्रोत होता है । लेकिन अंडे का सफेद भी कम वसा वाले प्रोटीन की मात्रा से भरपूर होता है जो शरीर के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है।

कार्डियोवैस्कुलर रोगों के खतरे को कम करने के लिए

  • एग वाइट के अंदर पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।
  • जो बदले में किसी भी कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों को रोक सकता है।

तो ये थे एग वाइट  मिलने  उपयोगी फायदे जिसका लाभ आप भी इसका सेवन कर के उठा सकते हैं। लेख में बताये गए फ़ायदों के अलावा भी इसके कई अन्य फायदे होते हैं।

Subscribe to