Hair Vitamins: जाने उन विटामिन्स के बारे में जो होते है बालोंं के लिए फ़ायदेमंद

Hair Vitamins: जाने उन विटामिन्स के बारे में जो होते है बालोंं के लिए फ़ायदेमंद

बाल अगर खूबसूरत होते हैं तो इसके कारण महिलाएं और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। महिलाओ की सुंदरता उनके बालोंं से भी होती है। इसलिए बालों की ग्रोथ भी अच्छी होनी चाहिए।

महिलाओं के बाल झड़ने की समस्या एक सामान्य सी बात होती है। बहुत ही कम ऐसी महिलाएं होगी जो बाल झड़ने से परेशान न हो। बालोंं के झड़ने की समस्या के कई कारण हो सकते है जैसे की उचित खानपान का न होना, पर्याप्त नींद न लेने की समस्या, एवं तनाव आदि इन सब समस्यायों के कारण से भी बालोंं की ग्रोथ नहीं हो पाती है और बाल झड़ने लगते है।

बालोंं की ग्रोथ न होने का एक मुख्य कारण विटामिन्स की कमी भी होता है। इसलिए यदि आप अपने बालोंं की ग्रोथ को बढ़ाना चाहती है और स्वस्थ बाल पाना चाहती है तो आपको विटामिन्स लेना चाहिए। इसके लिए यह जानने की भी जरुरत है की कौन सा विटामिन बालोंं की वृद्धि के लिए सहायकhttp:// होता है।

बाजार में भी ऐसे कई विटामिन्स की गोलियां मिल जाती हैं जो की बालोंं की वृद्धि में मदद करते है। जानते है कौन से विटामिन्स आपके बालोंं की ग्रोथ के लिए सही है। इसके लिए पढ़िए Hair Vitamins के बारे में विस्तार से।

Hair Vitamins: जाने कौन कौन से विटामिन होते हैं बालोंं के लिए ज़रूरी

Hair-Vitamins-in-Hindi

बालों के लिए उपयोगी विटामिन: Best Hair Vitamins

कुछ ऐसे विटामिन्स होते है जिनका सेवन करने से बालोंं की ग्रोथ अच्छे से होने लगती है जैसे -

विटामिन सी का उपयोग

  • विटामिन सी बालोंं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
  • इसका सेवन करने से बालोंं की ग्रोथ अच्छी होती है साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल चमकदार बनते है और बालोंं में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलता है।
  • इसके उपयोग से बाल असमय सफ़ेद नहीं होते है और बालोंं में रूखापन भी नहीं होता है। यदि आप विटामिन सी का सेवन नियमित रूप से करते है तो इससे बाल लम्बे और घने होते है।

स्त्रोत

  • विटामिन सी आपको निम्बू, स्‍ट्रॉबेरी, अमरूद आदि में पर्याप्त मात्रा में मिलता है साथ ही विटामिन सी खट्टे फलों में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन ए जो बालोंं को काला करे

  • विटामिन ए भी बालोंं की वृद्धि के लिए फायदेमंद होती है। यह बालोंं को काला और घना बनाने में मदद करते है।
  • विटामिन ए में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बालोंं को रूखे होने से बचाता है। इसके उपयोग से बाल में मजबूती आती है।
  • बालोंं को स्वाथ्य रखने के लिए विटामिन ए का शरीर में होना जरुरी होता है। इसलिए आप उन चीजों का सेवन कर सकते है जिनसे आपको विटामिन ए मिल सके।

स्त्रोत

  • विटामिन ए आपको गाजर, पालक, दूध, आम, शकरकंद आदि चीजों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिनका सेवन करना बालोंं के लिए लाभकारी होता है।

विटामिन बी 12 से रखे बाल चमकदार

  • विटामिन बी 12 बालोंं को चमकदार बनाने में मदद करता है साथ ही यह बालोंं को गिरने से भी रोकने में सहायक होता है।
  • इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं हो पाती है। आयरन बालोंं के लिए लाभकारी होता है और बालोंं की ग्रोथ होने लगती है।

स्त्रोत

  • विटामिन बी 12 आपको अंडा, दूध, दही, चुकंदर, पालक आदि चीजों में पाया जाता है। इनका सेवन भी आप आसानी से कर सकते है।

विटामिन ई से बालोंं को रखे स्वस्थ

  • बालोंं को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह बालोंं को घना और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके उपयोग से स्केल्प भी स्वस्थ रहता है साथ ही इससे रक्त का संचार भी अच्छे से होता है।

स्त्रोत

  • विटामिन ई दूध, पालक, मछली, बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी बीज आदि से आपको आसानी से प्राप्त होता है।

फोलिक एसिड जो बालोंं को घना बनाये

  • शरीर में फोलिक एसिड की मात्रा का होना भी बहुत ज़रुरी होता है। यह बालोंं को घना बनाने में मदद करता है साथ ही बालोंं को बेजान होने से बचाता है।
  • इसका सेवन करने से आपके बाल असमय सफ़ेद नहीं होते है। इसलिए ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे आपको फोलिक एडिस मिल सके।

स्त्रोत

  • भिंडी, पालक, दाल, बींस, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ सिट्रस फल आदि में फोलिक एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन डी के बनाये मजबूत बाल

  • बालोंं के लिए विटामिन डी भी ज़रुरी होता है। यह बालोंं को मोटा बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे बालोंं में चमक आती है।
  • इसके अलावा इससे बालोंं में नमी आती है। बालोंं में रूखापन नहीं आता है। बालोंं के झड़ने की समस्या भी विटामिन डी से दूर हो जाती है।

स्त्रोत

  • सूरज की रौशनी में सबसे ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है। इसके अलावा फैटी फिश और मशरूम आदि में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन बी

स्त्रोत

  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, अनाज, मांस आदि में विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इस तरह आप खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करके उपरोक्त विटामिन्स ले सकते है। Hair Growth Vitamins की टेबलेट्स भी बाजार में उपलब्ध रहती है जिनका सेवन किया जा सकता है लेकिन इनका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रुर ले।

अन्य टिप्स

  • बालोंं को स्वस्थ्य रखने और उनकी ग्रोथ के लिए पौष्टिक आहार लेना ज़रुरी होता है साथ ही बालोंं की केयर करना भी ज़रुरी होता है।
  • बालोंं को नियमित रूप से धोये ताकि वह चमकदार और स्वस्थ्य रहे।
  • बालोंं को हार्ड शेम्पू से नहीं धोना चहिये इससे भी बाल रूखे और बेजान हो जाते है।
  • बालोंं को धोने के बाद तुरंत नहीं बांधना चाहिए ऐसा करने से भी बाल टूटने लगते है।
  • सप्ताह में एक बार बालोंं की तेल से मसाज करे। यह बालोंं को मजबूती देने के लिए बहुत ज़रुरी होता है।
  • मसाज से बाल चमकदार होने के साथ साथ घने भी होते है और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होने लगती है।

नोट - आप जो भी पदार्थ का सेवन कर रहे है उन्हें सीमित मात्रा में ही ले क्योंकि इनका अधिक मात्रा में सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

Subscribe to