Calcium Rich Fruits: इन फलों का सेवन करके कर सकते है कैल्शियम की कमी पूरी

Calcium Rich Fruits: इन फलों का सेवन करके कर सकते है कैल्शियम की कमी पूरी

आजकल हर व्यक्ति अपने शरीर को लेकर चिंतित है। वह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहा है। यह सारी खनिज की सही मात्रा हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है।

विशेष कर Calcium हमारे लिए बहुत जरूरी है। खासकर हड्डियों, मांसपेशियों और दाँतों की मज़बूती के लिए यह बहुत ज़रुरी होता है। छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को कैल्शियम की आवश्यकता होती है।यदि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी रहती है तो हमारे शरीर में थकावट आ जाती है और हड्डियाँ कमजोर होने लगती है सात ही इसके कारण हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियाँ भी पैदा होने लग जाती है।  

इन समस्याओं से बचने के लिए हमे अपने शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा चाहिए होती है । यदि हमारे शरीर में कैल्शियम सही मात्रा में रहेगा तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। हमारे शरीर में कुछ एंजाइम और हॉर्मोंन होते हैं जिनके विकास के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी होते हैं।

यूं तो हम सभी जानते है की कई सारे कैल्शियम युक्त सब्ज़ियाँ और फल होते है। हम सभी जानते हैं कि ताजा जैविक फल कई प्रकार के फ़ायदेमंद पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आप अपनी डाइट में जितने फल खाओगे ये आपको उतना ही फायदा देंगे। क्या आप जानते बहुत से फल ऐसे होते है जिनका सेवन करके आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते है। तो आइये जानते है कैल्शियम युक्त फल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ। आइये जाने Calcium Rich Fruits.

Calcium Rich Fruits: कैल्शियम से भरपूर फलों के सेवन से रखें खुद को हेल्दी

क्यों ज़रूरी है कैल्शियम?

शरीर की प्रत्येक कोशिका को Calcium की ज़रूरत इसलिए होती है, क्योंकि हमारे शरीर में त्वचा, नाख़ून, बाल और मल के ज़रिए रोज़ ही कैल्शियम की कुछ मात्रा नष्ट होती रहती है। इसलिए कैल्शियम का संतुलन बनाए रखने के लिए इसकी रोज़ ही पूर्ति कर ली जाए, तो अच्छा रहता है। यदि ऐसा नहीं होगा, तो हमारा शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेने लगेगा।  नतीजा यह होगा की भले ही हम  कमज़ोर न लगें, लेकिन अंदर ही अंदर हड्डियाँ खोखली हो जाएंगी और शरीर कमज़ोर होता जायेगा और कमज़ोर हड्डियाँ कई तरह की परेशानियां पैदा करती हैं, जैसे- ज़रा-सी चोट लगने पर ही फ्रैक्चर हो सकता है। यही नहीं, कैल्शियम हृदय, मांसपेशियों, ब्लड क्लॉटिंग के लिए भी यह बेहद ज़रूरी होता है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण:

  • ब्लड प्रेशर का बढ़ना
  • दांतों का समय से पहले गिरना
  • शरीर का विकास रुकना
  • हड्डियों में टेढ़ापन, हड्डियाँ कमजोर होना
  • शरीर में कमजोरी आना व थकान महसूस होना
  • बाल और नाख़ून कमजोर होना।

कैल्शियम से भरपूर आहार: Calcium Rich Foods:

एक शोध में पता चला है की एक स्वस्थ व्यक्ति को 400 mg कैल्शियम की जरुरत होती है। आइये आज हम बताते है कुछ ऐसे फल- फ्रूट जिसका सेवन करके आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते है।

एप्रिकॉट: Apricots

  • कैल्शियम की हड्डियों के गठन और विकास में यह बहुत जरूरी है।
  • कैल्शियम वाले फलों में सबसे पहले नंबर पर आता है एप्रिकॉट। अगर आप कैल्शियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो एप्रिकॉट्स का सेवन करें।
  • आप इसे सलाद में, नाश्ते में या जैसे भी आपको पसंद आए वैसा खा सकते है।
  • इसके अंदर विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • यदि आप इसका नियमित सेवन करेंगे तो आपकी कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी।
  • यह आपकी हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

कीवी: Kiwi

  • यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है और साथ ही साथ इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी पायी जाती है। यह एक अच्छा फल माना जाता है।
  • कीवी में कम से कम 60 gm कैल्शियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से हमारे दांत मजबूत होते है।
  • यह शरीर की स्वस्थ रखता है और हमारी हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करके उसे ठोस बनाता है। कीवी एक Good Sources of Calcium है।
  • कीवी विटामिन से भरपूर होने के कारण हमारे त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है और साथ में यह कैंसर और एड्स जैसे बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है।

संतरे: Orange

  • संतरे में कई तरह के विटामिन्स होते है जैसे-विटामिन ए, बी कॉप्लेक्स, अमिनो एसिड आदि।
  • यह फल भी एक कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। संतरे में कम से कम 60 gm कैल्शियम पाया जाता है।
  • संतरे में एमिनो एसिड पाया जाता है जो हमारे दांतो को मजबूत बनाता है और दांतो की सड़न को कम करता है।
  • आप चाहे तो संतरे के जूस का सेवन करके भी शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते है।
  • यदि आप पालक और संतरे का मिक्स जूस पियेंगे तो जल्दी कैल्शियम की कमी पूरी होगी।

अनानास: Pineapple

  • अनानास में काफी नुट्रीशियन होते हैं। इसमें फाइबर और विटामिन के साथ साथ कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • अनानास हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें कैल्शियम काफी मात्रा में होता है इसलिए यह शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी होने के खतरे को कम करता है।
  • अनानस शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।

लीची: Litchi

  • लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • लीची हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और इसके अलावा शारीरिक विकास को बढ़ाने में मदद करता है।
  • मोटापा घटाने के लिए भी लीची फ़ायदेमंद माना जाता है।

नाशपाती: Pears

  • नाशपाती में फाइबर, विटामिन k, कैल्शियम, मैग्नेसियम आदि तत्व पाएं जाते है।
  • नाशपाती में तक़रीबन 58 gm कैल्शियम पाया जाता है।
  • नाशपाती में बोरोन नामक तत्व होता है जो कैल्शियम को शरीर में बनाए रखने में मदद करता है और ये हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
  • इसके अलावा इसमें विटामिन k होता है जो हमारी त्वचा और हड्डी दोनों के लिए सहायक होता है।
  • यह त्वचा के फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

ऊपर आपने जाने कैल्शियम से भरपूर फल फ्रूट्स जिनका सेवन करके आप शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते है।

Subscribe to