Side Effects Of Lipstick: सुंदरता को बढ़ाने के साथ लिपस्टिक के होते हैं दुष्प्रभाव भी

Side Effects Of Lipstick: सुंदरता को बढ़ाने के साथ लिपस्टिक के होते हैं दुष्प्रभाव भी

सजना संवरना हर महिला का रोज का काम होता है और हो भी क्यों न भारतीय महिलाओं की संवरने की इस कला से उनके व्यक्तित्व में और भी निखार आ जाता है। थोड़े से मेकअप से उनकी सुंदरता में चार चाँद लग जाते है।

चाहे कोई तीज त्यौहार हो या फिर कोई भी आयोजन, नारी के लिए श्रृंगार की एक अलग ही पहचान होती है। नारी की सुंदरता में निखार लाने में उनके होठोंं की भी एक अहम भूमिका होती है। इन होठोंं को सुन्दर बनाने का काम करती है लिपस्टिक। होठों को लिपस्टिक के माध्यम से और भी ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है।

नारी का श्रृंगार लिपस्टिक के बिना पूरा नही होता है। नारी के अगर सोलह श्रृंगारो की बात की जाये तो उसमे लिपस्टिक की भी मुख्य भूमिका होती है जो औरत के रूप को निखारने में अपनी भूमिका निभाती है। ऐसी बहुत सी महिलाएं है जो प्रतिदिन अपने श्रृंगार में लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। पर क्या आप जानते है लिपस्टिक में मौजूद हानिकारक तत्व स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नही होते।

आप अगर कभी कभी Liquid Lipstick का इस्तेमाल करती है तो उससे नुकसान नही होता पर इसका बहुत ज्यादा उपयोग करना हानिकारक हो सकता है। आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में लिपस्टिक से होने वाले सभी दुष्प्रभावो के बारे में बतायेंगे जो शायद आप नही जानते होंगे। जानते है Side Effects Of Lipstick के बारे में।

Side Effects Of Lipstick: जाने किस प्रकार होता है यह हानिकारक

लिपस्टिक: Lipstick

  • लिपस्टिक में मौजूद Lipstick Colour आपके होठों को कठोर बना सकते है। होठों की कोमलता धीरे धीरे खत्म होने लगती है।
  • कई बार हम जब किसी पार्टी में जाते है तो वहां से आने के बाद रात में भी लिपस्टिक को निकालकर नही सोते पर आप नही जानते ये बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स आपको स्किन से सम्बन्धित परेशानियाँ भी खड़ी कर सकते है साथ ही हानिकारक केमिकल्स कैंसर जैसी घातक बीमारी का भी यह कारण बन सकते है।
  • लिपस्टिक को जब हम अपने होठों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगाते है तो वो हमारे पेट में भी जाती है।
  • जब भी हम कुछ खाते या पीते है तो लिपस्टिक हमारे पेट में अवश्य जाती है जो आगे चलकर हमे पेट सम्बन्धित कई बीमारीयों को न्योता देती है।
  • यहाँ तक की जब हम लिपस्टिक लगाते है तो हमे देखकर घर की बच्चियां भी इसे लगाने की जिद्द करती है जो बिलकुल सही नही होता।
  • रोजाना लिपस्टिक को अपने मेकअप में शामिल करना बीमारियों को न्योता देना होता है।

आइये जानते है लिपस्टिक के इस्तेमाल से आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स आपको क्या नुकसान पहुंचा सकते है।

लिपस्टिक के दुष्प्रभाव: Side Effects Of Lipstick

त्वचा पर दुष्प्रभाव

  • लिपस्टिक के ज्यादा प्रयोग से त्वचा सम्बन्धित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • लिपस्टिक की अधिकता से होठों की त्वचा सख्त हो जाती है।
  • इसके कारण जब भी आप अपने होठों को टच कर के देखेंगे तो आपके होठ कठोर और रूखे नजर आने लगेंगे।
  • डार्क शेड्स की लिपस्टिक में ज्यादा हार्मफुल केमिकल्स होने की आशंका होती है जो आपको और भी ज्यादा हानि पहुंचा सकती है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया है कि आपकी लिपस्टिक किसी जहर से कम नहीं है।

पेट के विकार

  • कई बार अत्यधिक मात्रा में लिपस्टिक लगी होने से वो खाने-पीने के माध्यम से हमारे पेट में जाने लगती है
  • ऐसा होने की वजह से हमे पेट सम्बन्धित कई विकार होने का खतरा बढ़ जाता है।

लेड से होता है नुकसान

  • बहुत सी लिपस्टिक में लेड होता है, जो एक न्यूरोटॉक्सिन होता है और इसकी वजह से लर्निंग और लैंग्वेज संबंधी परेशानियां हो सकती है।
  • इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे की उसमे लेड नही हो।

होठ का काला पड़ जाना

  • नियमित रूप से लिपस्टिक का प्रयोग करने से होंठों का स्वाभाविक रंग खत्म हो जाता है यहाँ तक कि होंठ काले भी पड़ जाते है।
  • इसमें इओसिन नामक रंग लैनोनिन रसायन के साथ बनाया जाता है। लिपस्टिक जब होठों के माध्यम से शरीर में पहुँचती है, तो अनेक प्रकार की बीमारियाँ पैदा कर देती है।

सुंदरता में कमी

  • कई बार महिलाएं बिना ये देखे की उन पर क्या अच्छा लगेगा और क्या नही इस बात का ध्यान नही रखती और फैशन की दौड़ में दूसरोँ को देखकर खुद भी वो सब ट्राय करने लगती है।
  • ऐसा करने से वो सुन्दर लगने के स्थान पर और भी डल नजर आने लगती है इसलिए जब भी आप कभी लिपस्टिक का चुनाव कर रही हो तो अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुये ही उसे चूज करे।

जलन और एलर्जी

  • लिपस्टिक में इस्तेमाल किए गए कई कैमिकल्स आपकी सेंसटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • इससे स्किन और आंखों में जलन, एलर्जी, और गले में खराश जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसमें इस्तेमाल किए गए मिनरल्स ऑयल्स से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते है। इसलिए इसका कम से कम ही इस्तेमाल करे।

होठों को करता है ड्राय

  • कई बार लिपस्टिक के अधिकतम प्रयोग करने से महिलाओं के होठ रूखे हो जाते है।
  • जिसकी वजह से उन्हें बार बार होठों पर जीभ फेरने की आदत हो जाती है जो होठों को और भी ज्यादा रुखा बना देती है।

मधुमेह

  • लिपस्टिक को बनाने में कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व का प्रयोग किया जाता है।
  • कैडमियम हमारी किडनी के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।
  • जिन लोगों को किडनी की बीमारी हो या फिर मधुमेह का रोग हो उन्हें कैडमियम से बचना चाहिए।

अन्य  दुष्प्रभाव

  • सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करके आपको किसी भी तरह के इन्फेक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • लिपस्टिक में सीसा, कैडियम, क्रोमियम, एल्युमिनियम जैसी धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
  • लिपस्टिक के साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए कम से कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करे। लिपस्टिक खरीदते समय सावधानियां बरते और सही लिपस्टिक का चुनाव करे।

सुझाव : लिपस्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए प्राक्रतिक रूप से होठों की सुदंरता बढ़ाने की कोशिश करे। इसके लिए आप प्रतिदिन चुकंदर को काट कर अपने होठों पर मले। इससे आपके होठ कोमल और गुलाबी हो जायेंगे।

Subscribe to