Foods Good for Kidney: ऐसे आहार जो रखे आपकी किडनी को स्वस्थ

Foods Good for Kidney: ऐसे आहार जो रखे आपकी किडनी को स्वस्थ

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भीतरी अंग होता है जो कि कई कार्य करता है जैसे - रक्त को साफ करना, विषाक्त पदार्थो को शरीर से बाहर निकालना, यूरिन का निर्माण करना, आवश्यक मिनरल्स को अवशोषित करना।

किडनी यदि सही ढंग से कार्य नहीं करती है तो कई रोगों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती है जैसे कि -किडनी स्टोन की समस्या।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपना खान पान सही रखना बहुत ही ज़रुरी होता है ताकि किडनी के रोगों से बचा जा सके और किडनी अपना कार्य सही ढंग से कर सके।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और उचित आहार लेने से हम अपनी किडनी को सुरक्षित रख सकते है। जानते है वह कौन कौन से आहार होते है जो किडनी के लिए लाभकारी साबित होते है। इसके लिए जानिए Foods Good for Kidney.

Foods Good for Kidney: ऐसे आहार जो किडनी को ख़राब होने से बचाये

Foods-Good-for-Kidney

शिमला मिर्च

  • शिमला मिर्च में विटामिन की उच्च मात्रा पाई जाती है जो कि अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करते हैं।
  • यह आपको ठंड, फ्लू और अन्य बीमारियों से बचाता है। साथ ही किडनी को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

बम्बू शूट्स

  • यदि बम्बू शूट्स को दैनिक आहार में शामिल किया जाए तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • यह संक्रमण को रोकने में भी सहायता करता है।
  • उच्च रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
  • खासकर यह क्रोनिक किडनी डिजीज के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

धनिया

  • धनिया का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि यह पूरे शरीर के लिए लाभकारी होती है।
  • इसका नियमित सेवन करने से किडनी स्‍टोन जैसे रोग को दूर किया जा सकता है।
  • साथ ही यह किडनी को भी साफ रखने का कार्य करती है।
  • पेट की समस्याओं के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होती है।

सेवन विधि

  • धनिये के सेवन के लिए एक मुट्ठी धनिया ले और इसे अच्छी तरह धो ले।
  • इसके बाद एक बर्तन में एक लीटर पानी ले और उसे गर्म होने के लिए रख दे।
  • जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमे घनिए के छोटे छोटे टुकड़े डाल दे।
  • फिर धनिये को मिनट तक पकने से।
  • अब पानी को ठंडा करके छान ले। इसके बाद इस पानी को प्रति दिन काली पेट पीये। यूरिन के जरिये सारे विषाक्त पदारत बाहर निकल जाते है।

गाजर

  • गाजर में विटामिन A पाया जाता है जो की किडनी को फ़िल्टर करने का कार्य करता है जिससे विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही मूत्र पथ के संक्रमणों से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
  • यह पेक्टिन क्रिएटिनिन के स्तर को भी कम करता है, जो कि गुर्दे की एक कार्यप्रणाली है जिसके अधिक होने से किडनी पर तनाव बढ़ता है।

ओमेगा - 3 फैटी एसिड

  • ओमेगा - 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व होता है।
  • असामान्य दिल की धड़कन का खतरा कम करने, कम रक्तचाप आदि में सहायता करता है।
  • धमनियों के फैलने में ओमेगा - 3 फैटी एसिड सहायता करता है जिसके कारण उनमें रक्त का प्रवाह सही ढंग से होता है।
  • आपको बता दे कि यह यह शरीर में नहीं बनता, इसलिए इसे भोजन के जरिये ही प्राप्त किया जा सकता है।

पत्‍ता गोभी

  • पत्‍ता गोभी का सेवन किडनी के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
  • पत्‍ता गोभी में विटामिन और पोटैशियम की उच्चा मात्रा पायी जाती है जो की किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

सेब

  • सेब आपकी किडनी के लिए सिर्फ अच्छे नहीं होते हैं बल्कि यह प्रारंभिक अवस्था में किडनी की बीमारी के समग्र दुष्प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।
  • वे पेक्टिन का एक अच्छा स्रोत होता है जो कि एक घुलनशील फाइबर होता है और यह कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकता है।
  • मस्तिष्क कोशिकाओं की भी रक्षा करता है।

इसके अतिरिक्त अन्य आहार

ऊपर दिए गए कुछ विशिष्ट आहारों के अतिरिक्त भी आहार होते है तो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते है जैसे -

लहसुन

  • लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं जो सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। लहसुन का रस किडनी की रीपरफ्यूजन - प्रेरित चोटों को रोकने में मदद करता है।

लाल अंगूर

  • लाल अंगूर का सेवन हृदय और किडनी दोनों के लिए अच्छा होता है।
  • इसके सेवन से किडनी से सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। जिससे कारण किडनी स्वस्थ रहती है।

स्ट्रॉबेरीज

  • स्ट्रॉबेरी देखने में छोटी हो सकती है परन्तु इसके लाभ बहुत बड़े होते है।
  • इसमें विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर के तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
  • ह्रदय की रक्षा करने में सहायक होते है साथ ही इसमें कैंसर विरोधी और एंटी गुण पाए जाते है।

करौंदा

  • करौंदा में भी एंटी ऑक्‍सीडेंट अभिक मात्रा में होता है जो की किडनी से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • करौंदा में यूरिया और यूरिक एसिड को निकालने की भरपूर क्षमता पायी जाती है।

अदरक

  • किडनी के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए अदरक बहुत ही अच्छा होता है।
  • अदरक संचार प्रणाली को सही रखने, किडनी में रक्त प्रवाह करने रक्त को साफ करने का कार्य करता है।

इसके अलावा भी आप हल्दी, अंजीर, प्याज, जामुन, दही, ऑलिव आयल को भी अपने आहार में शामिल कर सकते है। यह भी किडनी को साफ रखने का कार्य करते है। यदि आप चाहे तो इन आहार के सेवन से साथ जूस का भी सेवन कर सकते है जूस भी किडनी को साफ रखने में अपनी अहम् भूमिका निभाते है।

Subscribe to