Coriander Face Mask: बेदाग त्वचा चाहिए, तो जरूर लगाए धनिये का यह पैक

Coriander Face Mask: बेदाग त्वचा चाहिए, तो जरूर लगाए धनिये का यह पैक

चमकती और निखरी त्वचा पाने के लिए हर कोई प्रयास करता है। लेकिन हर कोई इस प्रयास में सफल नहीं हो पाते, जिसके चलते वे निराश हो जाते है।

दरअसल आजकल त्वचा को निखारने के लिए बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध है। परन्तु इन उत्पादों के उपयोग से कुछ समय के लिए ही आप निखार पा सकते है, यह ज्यादा दिन तक रहे इसकी कोई गारंटी नहीं होती।

यही वजह है की आजकल लोग रासायनिक उत्पादों की अपेक्षा प्राकृतिक तरीके से निखार पाने की कोशिश करते है और उन्हें ज्यादा अपनाने है। किन्तु प्राकृतिक तरीके से निखार लाने के लिए यह जानना भी ज़रुरी होता है की कौन सी चीज का उपयोग करने से आपके चेहरे पर चमक और खूबसूरती आ सकती है।

चेहरे पर खूबसूरती लाने का एक अच्छा और आसानी से उपलब्ध होने वाला उपाय है धनिये का फेस मास्क। इससे त्वचा पर कोई नुकसान भी नहीं होता है। तो चलिए आज के लेख में जानते है Coriander Face Mask के बारे में।

Coriander Face Mask: धनिये का पैक कैसे बनाये और इसके सौंदर्य फायदे

Dhaniye-Ka-Face-Pack

वैसे तो धनिये का उपयोग अधिकतर घरो में खाने के सेवन में किया जाता है। लेकिन आपको बतादे की धनिये में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से इसका उपयोग खुजली, घावों, जलने और कीड़ों के काटने के उपचार में भी किया जाता है। आज हम आपको इससे त्वचा को मिलने वाले फ़ायदों के बारे में बताएँगे:-

धनिये का मास्क बनाने की विधि

  • धनिये का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले धनिये की कुछ पत्तियां ले और उसे धोकर बारीक पीस ले।
  • यदि आपको इसमें शहद या बेसन मिलाना है तो उसे भी मिला सकते है।
  • मिश्रण के तैयार होने पर इसे चेहरे पर लगाए।
  • इस पेस्ट को लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखे।
  • फिर चेहरे को धो ले ध्यान रहे की चेहरे को गर्म पानी से धोये।
  • इस पेस्ट को आप वीक में दो बार लगा सकते है।
  • यदि आपको इसे लगाने पर इचिंग या जलन की समस्या होती है तो इसका उपयोग न करे।
  • हो सकता है की आपकी त्वचा घनिए के प्रति संवेदनशील हो।

इसके अतिरिक्त आप चाहे तो धनिये को नीचे दी गयी चीजों के साथ भी उपयोग कर सकती है।

घनिए और दही का मास्क

  • आप घनिए और दही का मास्क भी बना सकते है। यह भी चेहरे के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • दही में एंटीएजिंग गुण होने के कारण यह त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाने में मदद करता है।
  • घनिए और दही का मास्क के पैक को आप वीक में 2 से 3 बार उपयोग कर सकते है।

धनिया और वेनेगर का पेस्ट

  • धनिया और वेनेगर का पेस्ट कील और मुहासों को दूर करने में मदद करता है।
  • साथ ही यह सन बर्न से भी राहत दिलाता है।
  • यदि आप मृत त्वचा को दूर करना चाहते है तो इस पेस्ट का उपयोग कर सकते है।

धनिया और ऐलोवेरा का पेस्ट

  • ऐलोवेरा सौंदर्य गुणों से भरपूर होता है जो कई प्रकार से सौंदर्य को निखारता है।
  • धनिया और ऐलोवेरा का पेस्ट उपयोग करने से चेहरे पर तुरंत निखार आता है।

ऊपर दिए गए विकल्पों के आलावा आप धनिया और चावल पाउडर, धनिया और नींबू के कॉम्बिनेशन भी उपयोग कर सकते है।

Subscribe to