Best MAC Lipsticks: इंडियन स्किन टोन के लिए 5 बेहतरीन शेड्स

Best MAC Lipsticks: इंडियन स्किन टोन के लिए 5 बेहतरीन शेड्स

मेकअप के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है। जिसमे लिपस्टिक तो उनका मुख्य मेकअप प्रोडक्ट होता है। लिपस्टिक में ज्यादातर महिलाये मैक की लिपस्टिक का चुनाव करती है।

मैक एक ऐसा ब्रांड है जो हर किसी को पसंद आता है।यह मशहूर हस्तियों के लिए भी पसंदीदा उत्पाद है। मैक में इतने सारे शेड्स उपलब्ध है की यह हर किसी की त्वचा पर आसानी से सूट हो जाता है।

इसके शेड्स फैशनेबल और ट्रेंडी होते है।मैक लिपस्टिक शायद ही कभी आपको निराश करे। परन्तु कभी-कभी सही रंगों को चुनना मुश्किल हो सकता है, खासकर भारतीय त्वचा की टोन के लिए।

जब आप अपना पहला मैक लिपस्टिक खरीदते हैं, तो आप इतने सरे कलर्स और शेड्स देखकर कंफ्यूज हो सकते है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे मैक शेड्स के बारे में बता रहे है जो लगभग हर किसी पर सूट होते है और ज्यादा बिकते है। तो चलिए जानते है कुछ Best MAC Lipsticks के बारे में।

Best MAC Lipsticks - जो आपके मेकअप किट में जरूर होना चाहिए

मैक स्पीक लॉउडर

  • यह रेडिश पिंक क्रीमी लिपस्टिक होती है जो की लगाने में बहुत ही सॉफ्ट रहती है।
  • यह 4 घंटे तक टिकी रहती है फिर चाहे आप जितना भी खा पी ले।
  • यह आपके होंठो को मॉइस्चराइज करती है, इसलिए इसे लगाने के बाद होंठो में लाइन्स नहीं पढ़ती।
  • इसे आसानी से दिन और रात में उपयोग कर सकते है। पिंक पसंद करने वालो के लिए यह एक अच्छा शेड है।

मैक रिबेल

  • मेक का यह शेड इंडियन त्वचा पर निश्चित रूप से सूट करता है।
  • यह प्रीटी प्लम कलर का होता है और लिप्स पर बहुत ही आकर्षक दिखता है।
  • इसकी खासियत है की यह अत्यधिक पिग्मेंटेड होता है और 5 घंटे तक टिका रहता है।

मैक लेडी डेंजर

  • यह नारंगी और लाल रंग का सही मिश्रण है, जो आपके फेस को आकर्षक लुक देता है।
  • यह 5 से 6 घंटे तक टिका रहता है और लगाने में स्मूथ होता है।
  • यह कलर आसानी से फैलता नहीं है इसलिए इसे लगाने के बाद आप अपने दांतो के गंदे होने की फिक्र को भूल सकते है।
  • यह कलर अधिकतर इंडियन स्किन टोन पर सूट करता है।

मैक चिली

  • ज्यादातर लोग रेड लिपिस्टिक लगाने से कतराते है क्यूंकि यह हर किसी पर सूट नहीं होती है।
  • ऐसे में मैक चिली का ऑरेंज ब्रिक रेड शेड आपकी सहायता कर सकता है।
  • यह कलर हर भारतीय त्वचा पर सूट करता है, साथ ही यह लॉन्ग लास्टिंग भी है।

मैक कॉस्मो

  • यह भूरा,पीच और पिंक कलर का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है, जो की आपके दिन को अच्छा बना सकता है।
  • यह कलर बड़ी आँखों वाली महिलाओ पर भी अच्छा लगता है।
  • यह कलर 3 घंटे तक रहता है और फिर आपके होंठों पर एक रंगत छोड़ देता है, जो की अच्छी दिखती है।

इसके अतिरिक्त आप मैक मैहर, मैक रूबी वो, मैक ट्विग, मैक गर्ल अबाउट टाउन शेड भी ट्राय कर सकती है।

Subscribe to