Calcium Ki Kami Ka Ilaj In Hindi: पाएं कैल्शियम की कमी से जुड़ी समस्याओं से निदान

Calcium Ki Kami Ka Ilaj In Hindi: पाएं कैल्शियम की कमी से जुड़ी समस्याओं से निदान

आज हम आपको कैल्शियम की कमी से जुड़ी कुछ प्रमुख समस्याओं के बारे में बताने जा रहे है। कैल्शियम की कमी किसी को भी व्यक्ति को हो सकती है फिर वो चाहे बच्चे हो, युवा हों या फिर बुजुर्ग हों।

30 की उम्र के बाद तो ये किसी को भी होना बहुत नेचुरल बात है पर मुख्य बात है आप इस कमी को पहचाने और इसे दूर करे। इसके लिए आपको ये जानना बहुत जरूरी है की ऐसे कौन कौन से लक्षण है जो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दर्शाते हैं। इन पर कैसे ध्यान दिया जा सकता है और इस कैल्शियम की कमी को किस तरह पूरा किया जा सकता है ये सवाल सब के मन में होता है जिसका जवाब आज के लेख में हम ढूंढने की कोशिश करेंगे।

हमारे शरीर के अलग अलग हिस्सों को अलग अलग मात्रा में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जिस तरह हमारे शरीर के लिए दूसरे पोषक तत्व की आवश्यकता होती है उसी तरह कैल्शियम की भी हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक होती है और इसकी आपूर्ति होना भी बहुत जरूरी होता है।

एक मात्र कैल्शियम की कमी आपके शरीर में कई बीमारियों को पैदा करने की जड़ बन सकती है इसलिए इस कमी को दूर करना बहुत जरूरी है। हमारे शरीर की हड्डियों और हमारे दांतों को मजबूत रखने के लिए शरीर में कैल्शियम उचित मात्रा में होना बहुत आवश्यक है। जानते है Calcium Ki Kami Ka Ilaj In Hindi.

Calcium Ki Kami Ka Ilaj In Hindi: जाने इससे उत्पन्न होने वाली समस्याएं और घरेलु उपाय

Calcium-Ki-Kami-Ka-Ilaj-In-Hindi-1

आइये सबसे पहले हम ये जान लेते है की आखिर आपके शरीर में ऐसे कौन से लक्षण होते है जो आपको Calcium ki Kami की और इशारा करते है।

Calcium ki Kami ke Lakshan

  • नाखूनों का कमजोर होना : अगर आपके नाख़ून जल्दी से टूटने लग जाते है तो इसका मतलब है की आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है .अगर आपको अपने नाखूनों पर सफेद निशान नजर आते है तो ये भी कैल्शियम की कमी का एक कारण है।
  • हड्डियों में जकड़न : अगर आपके हाथ या पाँव की हड्डियों या मांसपेशियों में बहुत ज्यादा दर्द रहता है या जकड़न सा महसूस होता है तो ये कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है। कैल्शियम की कमी के चलते हमारी हड्डियाँ बहुत कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर आप थोड़ा सा भी कंही गिर जाये तो आपके हड्डी के टूटने का भी खतरा बना रह सकता है।
  • दांतों का कमजोर होना : अगर आपके दांतों में दर्द हो और फिर दांतों में सडन हो रही हो तो ये कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है। अगर बचपन से कैल्शियम की कमी होती है तो ऐसे में बच्चे के दांत निकलने में भी बहुत समय लगता है।
  • बालों का बहुत ज्यादा झड़ना : अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे है तो हो सकता आपको कैल्शियम की कमी हो क्योंकि इसकी कमी के चलते बाल बहुत कमजोर हो जाते है।
  • शरीर में हमेशा थकान रहना : अगर आपको हर समय थकान का अनुभव हो या शरीर में हमेशा ही सुस्ती बनी रहे तो ये भी कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है।
  • असमय माहवारी होना : अगर महिलाओ में कैल्शियम की कमी होती है तो उन्हें पीरियड्स में गड़बड़ी हो सकती है और उन्हें पीरियड्स में तकलीफ भी ज्यादा उठानी पड़ सकती है।

अब हम देखेंगे कैल्शियम की कमी को आप कैसे दूर कर सकते है। आप किस तरह का भोजन अपने रूटीन में शामिल करे जिससे आप खुद को कैल्शियम की कमी से बचा सके।

कैल्शियम की कमी का घरेलू इलाज (Calcium Food) :

  • दूध : दूध एक ऐसा पदार्थ है जिसमे कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है अगर आप दूध रोज़ाना पीते है तो आपको कैल्शियम की कमी नही होगी। अगर आप दूध नही पसंद करते है तो आपको दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे दही, पनीर, मक्खन आदि कोई भी ऐसा पदार्थ जो दूध से निर्मित हो उसके नियमित सेवन से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए दूध कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है।
  • आंवला : आंवला भी Calcium rich Foods में से एक होता है। अगर आप प्रतिदिन एक आंवला रोज खाते है तो इससे आपको कैल्शियम की कमी नही रहेगी। अगर आपका बच्चा आंवला खाना नही पसंद करता है तो आप उन्हें आंवले का मुरब्बा भी बना कर खिला सकती है। ये भी उनके लिए फ़ायदेमंद होगा।
  • अदरक : अदरक का रोज सेवन करने से भी कैल्शियम की कमी नही रहती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1-2 टुकड़े अदरक के उबालें। इसे पीये अगर आपको अदरक का टेस्ट नही अच्छा लगता है तो आप इसमें शहद मिलाकर भी ले सकते है।
  • बादाम : रोज रात में 2-3 बादाम गलाकर सुबह में उसके छिलके निकालकर उसे खाए। इससे भी कैल्शियम की कमी दूर होती है। आप अखरोट, काजू आदि ड्राईफ्रूट्स भी अपने रोज के खाने में शामिल कर सकते है इनके सेवन से भी कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
  • अंजीर : अंजीर एक Calcium Food है जिसे अगर आप रोजाना खाएं तो इससे भी आपको कैल्शियम की सही मात्रा मिल जायेगी जो शरीर के लिए अच्छी रहती है।
  • रागी : रागी एक प्रकार का अनाज होता है जिसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे अनाज के रूप में या इसके आटे का भी सेवन किया जा सकता है। प्रतिदिन एक कप रागी का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती।
  • जीरा : एक गिलास पानी उबालकर उसमे एक चम्मच जीरा डाले और फिर इसे ठंडा करके पीये। इससे भी कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
  • हरी सब्जियां : हरी सब्जियों का सेवन करना बहुत अच्छा होता है। हरी सब्जियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
  • ओटमील : ओटमील खाना सभी को पसंद होता है। यह फाइबर युक्त खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।
  • तिल के बीज : तिल के बीजो में कैल्शियम बहुत मात्रा में होता है तो आप इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर भी इसे खा सकते है।

कैल्शियम की कमी सभी को बहुत साधारण सी नजर आती है पर इसे नज़रअंदाज़ करना सही नही होता। आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है या नही इसके लिए आपको रूटीन चेकअप जरुर करवाना चाहिए। साथ ही कैल्शियम की कमी होने पर डॉक्टर से भी सलाह लेना अच्छा होता है। बाकि आप कैल्शियम युक्त आहार को अपने भोजन में शामिल करे। ये बहुत अच्छा विकल्प होता है कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्या को खत्म करने के लिए।

Subscribe to