Breast Kam Karne ke Upay: स्तनों के बड़े आकार से होती है परेशानी, जाने इसे कम करने के तरीके

Breast Kam Karne ke Upay: स्तनों के बड़े आकार से होती है परेशानी, जाने इसे कम करने के तरीके

एक तरफ जहाँ बहुत सारी महिलाएं अपने स्तनों का साइज छोटा रह जाने पर परेशान होती रहती है और हीन भावना से भरी रहती हैं वहीं दूसरी तरफ कई महिलाएं अपने स्तनों के साइज के अत्यधिक बढ़ जाने से परेशान भी हो जाती हैं। इसकी वजह से कई साड़ी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां भी सामने आने लग जाती है और कई बार तो ब्रेस्ट कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।

स्तनों का का साइज न तो बहुत अधिक छोटा होना चाहिए और ना हीं बहुत अधिक बड़ा होना चाहिए। स्तनों का साइज जब बहुत अधिक हो जाता है तो इस वजह से महिलाओं को रीढ़ की हड्डी और कंधे आदि में दर्द की परेशानी बढ़ने की समस्या का सामना पड़ जाता है। इसके अलावा भी कई अन्य समस्याओं का महिलाओं को सामना करना पड़ जाता है।

ऐसे में महिलाओं के लिए यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि वे अपने ब्रेस्ट की साइज को कम करने का प्रयास करें। अब सवाल उठता है की महिलाएं आखिरकार Breast Kaise Kam Kare? तो इसका सबसे सरल तरीका है कुछ व्यायाम विधियां और खानपान में कुछ बदलाव करना।

तो आइए आज के लेख में जानते हैं कि कौन कौन से उपाय और तरीके को अपना कर महिलाएं अपने स्तनों का साइज कम कर सकती हैं। इसके साथ हीं आप जानेंगे की क्या-क्या चीजें आपको इसके लिए करनी हैं और क्या-क्या चीजें नहीं करनी हैं। पढ़ें Breast Kam Karne ke Upay.

Breast Kam Karne ke Upay: स्तनों के बड़े आकार से हैं परेशान तो अपनाएँ इसे कम करने के बताये गए उपाय

Breast-Kam-Karne-ke-Upay-in-Hindi

महिलाओं की सुंदरता में उनके सभी अंग योगदान देते हैं। इस कड़ी में उनके स्तन का भी बहुत योगदान होता है इसलिए स्तनों के आकार को ले कर बहुत सारी महिलाएं सोचती रहती हैं। स्तनों का ज्यादा बड़ा होना, ज्यादा छोटा या फिर सुडौल ना होना कभी कभी महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी ला देता है। कुछ महिलाएं अपने बड़े आकार के स्तनों से परेशान हो जाती हैं। इसकी वजह से उन्हें कमर और गर्दन में दर्द, सांस लेने में समस्या तथा थकान की परेशानी जैसी विभिन्न प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। इसलिए स्तनों का आकार सुडौल होना आवश्यक हो जाता है। आइये जानते हैं कुछ उपयोगी Breast Kam Karne ke Tarike जिसके माध्यम से आप अपनी समस्याओं से निजात पा सकती हैं।

जानते हैं स्तनों (ब्रेस्ट) का आकार कम करने के उपाय:

वजन कम करें

  • अगर आपका बॉडी वेट बहुत ज्यादा है और आप मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आपको सबसे पहले अपने शरीर का वजन कम करना चाहिए।
  • ज्यादा वज़न होने की वजह से महिलाओं के स्तनों में भी अतिरिक्त चर्बी बढ़ जाती है जिसे कम करने के लिए आपको पूरे शरीर का वज़न नियंत्रित करना जरूरी होता है।
  • अपने शरीर के बढे हुए वजन को कम किये बगैर महिलाएं अपने बड़े स्तनों के आकार कम नहीं कर सकती हैं।

वर्कआउट करें

  • ऊपर आपने जाना की शरीर के वज़न की वजह से भी स्तनों का साइज ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए आप वज़न घटाने के लिए कुछ वर्कआउट कर सकते हैं जिसकी मदद से आप अपने शरीर के वज़न के साथ साथ अपने स्तनों का साइज भी कम कर पाने में सफल हो पाएंगे।
  • इसके लिए आप कार्डियो ट्रेनिंग कर सकते हैं। यह ब्रेस्ट साइज को घटाने के लिए बहुत असरकारी साबित होता है। अगर आप एक सप्ताह तक नियमित तौर पर कार्डियो करेंगे तो यह आपके ब्रेस्ट के फैट को घटने में मददगार होगा।
  • इसके अलावा आप एरोबिक्स की भी मदद ले सकते हैं। ब्रेस्ट के आकार को प्राकृतिक तरीके से घटाने के लिए एरोबिक्स एक बहुत आसान तरीका माना जाता है। आप इसकी शुरुआत साइकलिंग या फिर ब्रिस्क वाॅकिंग जैसे आसान वर्कऑउट्स से कर सकते हैं।
  • आप डांस के माध्यम से भी स्तनों के आकार को कम करने का लाभ उठा सकते हैं। सही डांस स्टेप के चुनाव से आप लाभ उठा सकते हैं, इसके लिए आप उन डांस स्टेप्स पर फोकस करें जिसमे स्तनों में बहुत ज्यादा मूवमेंट पैदा हो।
  • इन वर्कऑउट्स को करने पर हो सकता है की आप अपने कंधे तथा पीठ में दर्द का अनुभव करें इसलिए आवश्यक है कि स्तनों को घटाने वाले वर्कऑउट्स के साथ-साथ अपने पीठ को ताकत देने वाले वर्कआउट भी करते रहें।

मसाज करें

  • मसाज एक ऐसा माध्यम है जो शरीर के बाहरी अंगों को स्फूर्ति प्रदान करता है। इस मसाज के माध्यम से भी महिलाएं अपनी स्तनों की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में सफल हो सकती हैं।
  • हालांकि मसाज के तरीके से ब्रेस्ट का साइज कम करने में कुछ ज्यादा लम्बा वक़्त लग जाएगा, इसलिए इसे उपयोग आराम से करें।
  • मसाज के माद्यम से स्तनों के फैट को बर्न करने में मदद मिल जाती है। आप मसाज के लिए किसी भी अच्छे प्राकृतिक तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन खाद्यपदार्थों का करें सेवन

  • अदरक के सेवन से फैट को बड़ी हीं सरलता से बर्न किया जा सकता है और ऐसा करने में बहुत अधिक वक़्त भी नहीं लगता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में पीसा हुआ अदरक तथा एक चम्मच शहद मिक्स कर के इसे पीयें। यह ब्रेस्ट के फैट को बर्न करने का एक बेहतरीन तरीका।
  • ग्रीन टी से भी मोटापा कम होता है और ब्रेस्ट साइज कम करने में भी यह सहायक होता है। इसके लिए आप हर रोज कम से कम दो बार ग्रीन टी जरूर पियें। इससे स्तन का आकार नेचुरली घटाने में मदद मिलेगी।
  • अलसी का बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत होता है। यह बॉडी के एस्ट्रोजन लेवल को कम करता है। इसके लिए आप एक कप भिगोये हुए अलसी के बीज का सेवन प्रतिदिन करेंगे तो आपको कुछ दिन में हीं परिणाम दिखने लगेगा। इस दौरान आप अधिक पानी पियें।
  • अंडे का सफेद भाग ब्रेस्ट के साइज को घटाने में सहायक होता है। इसके लिए आप एक अंडे के सफ़ेद भाग में एक चम्मच प्याज का रस मिक्स कर के सेवन करें। इससे स्तनों में कठोरता आएगी और इससे इसका साइज भी कम दिखने लगेगा। आप इसे हफ्ते में कम से कम दो बार अवश्य लें।

आज के लेख में आपने जाना बड़े आकार के स्तनों से होने वाली परेशानियों तथा स्तनों के आकार को कैसे कम किया जा सकता है इसके उपायों के बारे में। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से गुजर रही हैं तो आप लेख में बताये गए तरीकों का इस्तेमाल कर के मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं लेख में बताया गया Breast Kam Karne ka Tarika बिलकुल प्राकृतिक है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

Subscribe to