Hula Hoop Exercise: सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करें हूला हूप की मदद से

Hula Hoop Exercise: सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करें हूला हूप की मदद से

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए कई व्यायाम किये जाते है। लोग जिम जैसी जगहों पर जाकर अपना पसीना बहाते है लेकिन एक ही तरह के व्यायाम को रोज रोज करने पर लोग बोर हो जाते है।

कुछ लोग तो व्यायाम को कुछ दिन करने के बाद बीच में ही छोड़ देते है। या फिर कभी कभार जाना शुरू करते है। जिसके कारण वह अपने आप को फिट नहीं रख पाते है।

यदि व्यायाम को मनोरंजन के साथ किया जाये तो उनमे मजा भी आता साथ ही व्यायाम भी आसानी से हो जाता है। मनोरंजन के लिए कई तरह के व्यायाम होते है जिसमे से एक है हूला हूप।  

Hula Hoop को करने में मजा तो आता ही है साथ ही इससे कैलोरी भी कम होती है। यह खासकर कमर को पतला करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम होता है। आईये जानते है Hula Hoop Exercise के बारे में विस्तार से।

Hula Hoop Exercise: जाने इसे करने के फायदे और इसे कैसे करे ?

हूला हूप: Hula Hoop

  • अनियमित खानपान और गलत लाइफ स्टाइल के कारण कई लोगो को पेट की चर्बी की समस्या रहती है।
  • पेट में चर्बी जमने से शरीर फिट नहीं रहता है। साथ ही यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता है।
  • पेट की चर्बी को कम करने के लिए हूला हूप करना फ़ायदेमंद होता है। इस व्यायाम को पुरुष और महिला कोई भी कर सकता है।
  • हूला हूप एक प्रकार की रिंग होती है जिसे कमर में डालकर घुमाया जाता है। Hula Hoop Ring द्वारा पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है।
  • आप इस रिंग के साथ डांस भी कर सकते है इसलिए यह बहुत से लोगो को पसंद आता है।

हूला हूप के फायदे

कमर की चर्बी को कम करे

  • लगातार बैठे रहने के कारण चर्बी कमर में ज्यादा एकट्ठा हो जाती है। साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी परेशानी आने लगती है।
  • यदि आप हूला हूप व्यायाम करते है तो इससे कमर की चर्बी को आसानी से दूर किया जा सकता है। साथ ही कमर को शेप भी मिलता है।
  • इसके नियमित अभ्यास से जल्द ही कमर सुडौल होने लग जाती है।

शरीर को लचीला बनाने में सहायक

  • हूला हूप के नियमित अभ्यास करने से शरीर लचीला होता है। साथ ही इससे शरीर को संतुलित करने में भी मदद मिलती है।
  • शरीर के लचीला हो जाने से शरीर संबंधित समस्याएँ कम होती है।
  • शरीर को शेप भी मिलता है जिससे शरीर आकर्षक दिखता है।

वजन कम करने में फ़ायदेमंद

  • वजन को कम करने के लिए लोग बहुत सारे प्रयत्न करते है।
  • कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे वजन तो कम करना रहता है लेकिन वह ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते है।
  • ऐसे लोगो के लिए हूला हूप व्यायाम को करना बहुत ही लाभकारी होता है। इसे कम समय करना होता है लेकिन इससे वजन जल्दी कम होता है।

एब्स मज़बूत बनाये

  • यदि हूला हूप का अभ्यास नियमित रूप से किया जाए तो इससे एब्स मज़बूत बनते है। साथ ही यह आकर्षक शेप में भी आने लगते है।
  • इसे करने से सर से लेकर पैर तक पूरे शरीर को फायदा मिलता है।

अन्य फायदे

  • हूला हूप को करने से मन शांत होता है। साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।
  • इस व्यायाम को करने से पीठ का निचला हिस्सा भी मजबूत होता है। साथ ही मांसपेशियों में भी खिचाव होता है।
  • हूला हूप को करने से तनाव दूर हो जाता है।
  • Hula Hoop Dance करने से कैलोरी बहुत ही जल्दी कम होने लगती है।

कैसे करे हूला हूप से व्यायाम

आसानी से करे फारवर्ड स्टैंस

  • इसे करना बहुत ही आसान होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले हूला हूप के अंदर खड़े हो जाए।
  • इसके बाद अपने दाए पैर को आगे की तरफ लाये और हूप को कमर के नीचे रोक कर रखे। फिर घुटनो को थोड़ा सा मोड़ ले।
  • फिर हूप को काउंटरवाइज दिशा में धुमाये। फिर अपने कूल्हों को आगे की तरह व पीछे की तरफ घुमाये।
  • यदि घुमाने पर हूप गिरने लगे तो थोड़ी देर सीधे खड़े हो जाए और फिर हूप को कूल्हों की मदद से चारों तरह घुमाये। इस प्रक्रिया को दूसरे पैर से भी करे।

साइड से करे हूला हूप स्टैंस

  • इस व्यायाम को करने के लिए खड़े हो जाए फिर अपने पैरों को थोड़ा सा फैला ले। फिर हूप को अच्छे से हिलाये।
  • अब कूल्हों को हूप के बगल से घुमाये।
  • जब भी इसे करे तो इस बात का ध्यान रखे की चेस्ट को ढीला ना छोड़े वह टाइट रहना चाहिए और सर को ऊपर की तरह रखना चाहिए।

हूप के साथ करे वाक

  • वाक करने के लिए सबसे पहले फारवर्ड स्टैंस से शुरू करे।
  • इसे करने के लिए हूप को चारो ओर से गोल घुमाये फिर एक कदम आगे बढ़ा कर थोड़ा सा आगे चले।
  • इस तरह बेलेन्स को बनाये रखे। जब बेलेन्स अच्छे से बन जाए तो थोड़ा थोड़ा करके चलने की गति को तेज कर दे।
  • फिर उसी प्रकार पीछे की तरह भी चले।

360 डिग्री में घूमे

  • इसे करने के लिए सबसे पहले 360 डिग्री में बिना हूप के धूमने का अभ्यास करे। इसके लिए सबसे पहले दाए पैर को आगे की तरफ ले जाये।
  • इतना करने के बाद शरीर को बाए से दाए ओर 360 डिग्री पर धुमाये।
  • इसका अभ्यास करे जब आप इसे अच्छे से करने में सफल हो जाये तो इसे हूप की सहायता से करने का अभ्यास करे।

सावधानियां

  • यदि आप इस व्यायाम को पहली बार कर रहे है तो आपको इसे कम समय से शुरू करना चाहिए और अभ्यास हो जाने पर इसके समय को धीरे धीरे बढ़ाना चाहिए। समय की शुरुआत 2 मिनट से करना अच्छा होता है।
  • हूला हूप को खरीदते समय भरी वजन का हूला हूप नहीं खरीदना चाहिए यह लाइट वेट का ही अच्छा होता है ताकि आप उससे आसानी से व्यायाम किया जा सके।

इस तरह आप हूला हूप की मदद से शरीर को फिट रख सकते है साथ ही इसके फ़ायदों का भी लाभ उठा सकते है। इसे आप अपने पसंद के गानों पर भी कर सकते है जिससे आपको इसे करने में और भी मजा आएगा साथ ही आप फिट भी रह पाएंगे और आप इससे बोर भी नहीं होंगे। इसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते है।

Subscribe to