Baltod Ka Gharelu Ilaj: घरेलु उपचार से दूर करें बालतोड़ के ज़ख्म का असहनीय दर्द

Baltod Ka Gharelu Ilaj: घरेलु उपचार से दूर करें बालतोड़ के ज़ख्म का असहनीय दर्द

मनुष्य के शरीर पर हर तरफ रोम छिद्र होते हैं और इन्हीं पर कहीं बड़े बाल तो कहीं छोटे रोम भी उगे होते हैं। जब शरीर के इन्हीं बालों में से कोई बाल किसी कारण वश उखड जाता है तो बालतोड़ की समस्या हो जाता है। बालतोड़ एक प्रकार का फोड़ा होता है जिसे स्किन एब्सेस या फिर फर्नकल के नाम से भी जाना जाता है।

ये हमारे शरीर में जांघ, हाथ या किसी भी दुसरे हिस्से में हो सकती है। ये एक गांठ जैसी संरचना होती है जो स्किन के ऊपर उभर जाती है। यह Baltod मटर के आकार जितना छोटा भी होता है और गोल्फ के बॉल के साइज जितना बड़ा भी होता है। यह धीरे धीरे दर्द के साथ साथ बड़ा होता जाता है और इसमें सूजन बढ़ती चली जाती है।

इस समस्या में सबसे बाल टूट जाने की वजह से फुंसी होती है और फिर वो फुंसी धीरे धीरे घाव का रूप ले लेती है। जा बालतोड़ के घाव में पस भरता है तब इसमें बहुत अधिक दर्द होता है। इस बालतोड़ का डॉक्टरी उपचार के माध्यम से खात्मा किया जा सकता है पर कभी कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं की आपको कोई चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाता है। ऐसे मौके पर घरेलु या आयुर्वेदिक उपचार का सहारा लिया जा सकता है।

बालतोड़ की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज मौजूद हैं जिसके माध्यम से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किये हीं इससे छुटकारा पा सकते है। इन घरेलु उपायों की सबसे अच्छी बात ये है की इसका निर्माण घरेलु उत्पादों से हीं कर लिया जाता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आईये आज के लेख में जानते है Baltod Ka Gharelu Ilaj.

Baltod Ka Gharelu Ilaj: बालतोड़ होने पर क्या करें? जाने इसके घरेलु उपचार

Baltod-Ka-Gharelu-Ilaj-in-Hindi

बालतोड़ की समस्या में कई बार असहनीय दर्द होता है ऐसे में इसका उपचार बहुत आवश्यक हो जाता है। कई बार डॉक्टर बालतोड़ के फोड़े को ऑपरेट कर के इसके अंदर के पस को बाहर निकालता है और इस क्रिया में भी बहुत दर्द सहना पड़ता हैं। इस दर्द से बचने के लिए इसमें घरेलु उपचारों का भी इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। आइये जानते हैं Baltod Ka Ilaj.

नीम

  • बालतोड़ की समस्या में नीम का पत्ता बहुत लाभ पहुंचा सकता है।
  • इसके लिए नीम के पत्ते और काली मिर्च को समान मात्रा में लें और फिर उसे पीस लें।
  • इसे पीस कर थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और उसे अपने बालतोड़ के घाव पर लगा लें ।
  • पेस्ट को घाव पर लगाने के बाद उस पर किसी साफ़ कपड़े की मदद से पट्टी बांध लें।
  • इसके लिए आप चाहे तो सिर्फ नीम के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इस उपचार विधि की सहायता से आपके बालतोड़ का जख्म जल्द से जल्द ठीक हो जायेगा।
  • घाव पर नीम का प्रयोग किये जाने के कारण इससे होने वाले संक्रमण का ख़तरा भी बहुत कम हो जाता है।

हल्दी

  • हल्दी को एक प्राकृतिक एंटीसैप्टिक माना जाता है।
  • अगर अपने बालतोड़ के घाव पर आप हल्दी का लेप लगाएंगे तो इससे सूजन की समस्या जल्दी कम होने लगेगी और साथ हीं दर्द से भी राहत मिल जायेगी।
  • बालतोड़ के ज़ख्म को ठीक करने के लिए आप हल्दी में सरसों के तेल को मिक्स कर के इसे हल्का गर्म कर लें और फिर हल्का ठंडा हो जाने पर उसे घाव पर लगाएं। इससे भी बालतोड़ की समस्या में राहत मिलती है।
  • हल्दी को गर्म दूध में मिला कर पीने से भी बालतोड़ में राहत मिलता है।
  • इसके अलावा आप बालतोड़ से राहत के लिए हल्दी और अदरक के लेप को मिक्स कर के इसे भी अपने ज़ख्म पर लगा सकते हैं।

मेहंदी

  • बालतोड़ की समस्या में स्किन के ऊपर बहुत जलन भी होने लग जाती है।
  • मेहंदी इस जलन की समस्या से राहत दिलाने का सबसे अच्छा उपाय है।
  • इसके लिए आप मेहंदी का लेप अपने जख्म पर लगाएं, इससे न सिर्फ जलन दूर हो जाएगी बल्कि जख्म भी जल्दी ठीक हो जाएगा।

प्‍याज

  • प्याज भी बालतोड़ के घाव को जल्दी भर देने के कार्य में मदद करता है।
  • इसके लिए आप पहले तो प्याज के गोल स्लाइस काट लें और फिर इस स्लाइस को अपने ज़ख्म पर लगाएं।
  • प्याज के स्लाइस को लगा कर इसे एक कपडे की मदद से बांध लें।
  • थोड़ी देर तक लगा रहने के बाद इसे हटा दें और कुछ दिन के लिए रोजाना इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करें, इससे आपको आराम मिलेगा।

पीपल

  • पीपल के पेड़ की छाल बालतोड़ की समस्या में लाभकारी होता है।
  • इसके लिए पीपल के छाल को उखाड़ कर घर लाएं और उसे घिस कर के उसमे थोड़ा सा पानी मिक्स कर के एक पेस्ट बना लें।
  • इस तैयार पेस्ट को रोजाना 2 से 3 ज़ख्म से प्रभावित स्थान पर लगाएं।
  • इससे बालतोड़ के घाव में आराम तो मिलेगा साथ हीं उससे होने वाले दर्द में भी राहत मिल जायेगी।

दही एवं जीरा

  • बालतोड़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही में जीरा पाउडर मिला कर इसका एक गाढा सा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस तैयार पेस्ट को अपने बालतोड़ के ज़ख्म के ऊपर लगाएं।
  • इस उपचार से बालतोड़ की समस्या में आराम मिलेगा।
  • आप चाहें तो इसमें पीसी हुई कालीमिर्च को भी डाल सकते हैं। इससे भी ज़ख्म के दर्द से आराम मिलती है।

आलू

  • बालतोड़ हो जाने पर इससे रहत के लिए आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए आप सबसे पहले एक आलू का छिलका निकाल कर के उसका रस निकाल लें।
  • अब रुई ले कर आलू के रस में डुबाएं और फिर इसे अपने ज़ख्म के ऊपर पर लगाएं।
  • कुछ समय तक के लिए इस रस को ज़ख्म पर लगा रहने दें और फिर इसे साफ़ कर ले।
  • रोज़ाना तीन से चार बार तक इस उपचार विधि का प्रयोग करें बालतोड़ से राहत मिलेगा।

गेहूं

  • बालतोड़ के शुरुआत में ही आप गेहूं के कुछ दानो को मुँह में ले कर चबाएं और फिर चवाये हुए गेहूं को मुँह से बहार निकाल कर बालतोड़ के ज़ख्म पर लगाएं।
  • हर रोज इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार ज़रूर दोहराएं, ऐसा करने से बालतोड़ का घाव बढ़ेगा नहीं और उसका दर्द भी कम जायेगा।

आज के इस लेख में आपने बालतोड़ की समस्या में किये जाने वाले घरेलु Baltod Treatment के बारे में जाना। अगर आपको भी यह समस्या हुई है तो लेख में बताये गए उपाय आपके लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं।

Subscribe to