Castor Oil for Weight Loss: वजन को कम करने में मदद करेगा अरंडी का तेल

Castor Oil for Weight Loss: वजन को कम करने में मदद करेगा अरंडी का तेल

वजन का बढ़ना आजकल बहुत ही आम समस्या हो गयी है। जिसे दूर करना ज़रुरी है क्योंकि वजन बढने से शरीर में कई तरह के रोग हो सकते है साथ ही इसके कारण चलने फिरने उठने बैठने में भी परेशानी आने लगती है।

वजन अधिक होने से आप जल्दी थक जाते है। यदि आप कार्य कर रहे है तो वह भी अच्छे से नहीं कर पाते है। इसके अलावा वजन बढ़ने से व्यक्ति अच्छा नहीं नजर आता है, वह अपने पसंदीदा कपड़ों को भी पहनने में असमर्थ होता है।  

ऐसे ही कई वजहें होती है जिसके कारण वजन को कम करने की जरुरत होती है। नहीं तो इससे आप को ही नुकसान होता है। वजन को कम करना आसान बात होती है इसके लिए नियमित रूप से परिश्रम करना होता है।

आपने अरंडी के तेल के बारे में तो सुना होगा यह बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको बता दे की अरंडी का तेल Weight Loss करने में भी मदद करता है। आइये आज के इस लेख में जानते है Castor Oil for Weight Loss के बारे में विस्तार से।

Castor Oil for Weight Loss:  जाने किस तरह अरंडी के तेल से होता है वजन कम

अरंडी का तेल: Castor Oil

  • अरंडी के तेल को अंग्रेजी भाषा में केस्टर आयल कहा जाता है।
  • यह अरंडी के बीज से निर्मित होने वाला तेल होता है जो की हलके पीले रंग का होता है। यह तेल गाढ़ा होता है।
  • अरंडी के तेल को आप बाजार से आसानी से प्राप्त कर सकते है।

वज़न कम करने में मददगार: Castor Oil Benefits for Weight Loss

वजन को कम करने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है यह वजन को आसानी से कम करता है। अरंडी के तेल का उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते है आईये जानते है इसे किस तरह उपयोग किया जा सकता है।

अरंडी के तेल को कैसे लगाए

  • अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने से शरीर से अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद मिलती है।
  • इसके लिए एक चम्मच में अरंडी के तेल को ले लें और फिर इस तेल को हल्का गर्म कर ले।
  • हल्का गर्म हो जाने पर इस तेल से पेट वाले हिस्से पर मालिश करे। मालिश करने से पेट वाले हिस्से में जमा हुआ अतिरक्त वसा कम होने लगता है। जिससे आप आसानी से वजन को कम कर सकते है।
  • साथ ही यदि आपकी त्वचा में ढीलापन या फिर निशान हो जाता है तो भी आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर उसे दूर कर सकती है। यह पेट पर होने वाले स्ट्रेचमार्क्स को दूर करने में भी मदद करता है।

कैसे करे अरंडी के तेल का सेवन

  • अरंडी के तेल का सेवन करके भी वजन को कम किया जा सकता है इसके इस्तेमाल के लिए जब आप सुबह के समय नाश्ता करते है तो उस समय 2 से 3 चम्मच अरंडी के तेल का भी सेवन करे।
  • ऐसा करने से आपकी भूख नियंत्रित होगी और आपके शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी। यह आपके पाचन को भी ठीक रखने में मदद करता है जिसके कारण भी वजन में वृद्धि नहीं होती है।
  • यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते है तो एक एक हफ्ते के अंदर ही आप रिजल्ट को देख सकते है। यह बहुत ही असरकारी होता है।

इस तरह यह आपके वजन को नियंत्रित रखने में बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल खाने में या फिर इसे लगाने में कर सकते है।

अरंडी का तेल वजन को कम करने के साथ साथ अन्य Arandi ke Tel ke Fayde भी प्रदान करता है जैसे

त्वचा के लिए लाभकारी

  • अरंडी का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे दूर हो जाते है साथ ही इसके इस्तेमाल से आँखों के नीचे होने वाले काले घेरे भी चले जाते है।
  • साथ ही त्वचा भी सॉफ्ट और चमकदार होती है। त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से यह त्वचा के लिए मॉस्चराइजर की तरह कार्य करता है।
  • इसके तेल का उपयोग करने से त्वचा पर होने वाले दाद को भी दूर करने में मदद मिलती है।

बालों के लिए भी फ़ायदेमंद

  • अरंडी का तेल बालों के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और घने बनते है।
  • यदि आपके बाल असमय सफ़ेद हो रहे है तो इसके इस्तेमाल से उन्हें कम किया जा सकता है।
  • साथ ही यह रूखे और बेजान बालों के लिए भी लाभकारी होता है। इसका उपयोग करने से बालों में चमक आती है।
  • बालों के साथ साथ यह भोहों को घना करने में भी मदद करता है। इसलिए जिनकी भोहे पतली है उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

घावों और सूजन के लिए लाभकारी

  • अरंडी के तेल का उपयोग करने से घाव को भी ठीक किया जा सकता है। यह एंटीसेप्टिक की तरह कार्य करता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से घाव जल्दी भर जाते है यदि किसी को अल्सर की समस्या है तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • साथ ही यह सूजन को कम करने में भी असरकारी होता है। इसका उपयोग करने से सूजन और दर्द दोनों ही दूर हो जाते है।

गठिया रोग में सहायक

  • गठिया जैसे रोग को ठीक करने में भी अरंडी का तेल बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। यह जोड़ों में होने वाले दर्द को आसानी से दूर कर देता है।
  • पीठ दर्द से दे राहत
  • इसके अतिरिक्त यह पीठ दर्द के लिए भी असरकारी होता है। इसलिए यदि आपको पीठ दर्द की समस्या हो रही है तो आप इसके तेल की मालिश करे आपको जल्द राहत मिलेगी।
  • इसके अलावा इसके इस्तेमाल से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है जिससे रोगो से लगने की शक्ति मिलती है।

आवश्यक जानकारी

  • अरंडी का तेल बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन इसका उपयोग सिमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है। इसके अधिक सेवन से दस्त और पेचिश की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्भवती महिला को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इस तरह आप कई समस्याओं के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है और इसके फ़ायदों का लाभ ले सकते है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सावधानी पूर्वक ही इस्तेमाल करे। यदि आपको इससे किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो इसका इस्तेमाल बंद कर सकते है।

Subscribe to