Personal Hygiene: हेल्दी और निरोगी रहने के लिए हाइजीन का ख्याल रखना है जरूरी

Personal Hygiene: हेल्दी और निरोगी रहने के लिए हाइजीन का ख्याल रखना है जरूरी

हम सभी चाहते है की हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हम खुशहाल जीवन जियें। लेकिन क्या आप जानते है की स्वस्थ शरीर के लिए क्या क्या करना ज़रुरी है? यह तो हम सभी जानते है की हमारा खानपान, रहन सहन और व्यायाम भी हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रुरी है। लेकिन इसके अलावा भी कई सारी चीज़े है जो स्वस्थ शरीर बनाने में हमारी मदद करती है।

अच्छा खाना और पहनावे से ही नहीं बल्कि हमारा शरीर स्वस्थ बनता है उचित साफ़ सफाई रखने से। जब तक हमारा शरीर साफ़ नहीं रहेगा तब तक उसे समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज़रुरी है शरीर को साफ़ रखना। यदि आपका शरीर साफ़ नहीं रहता है तो आप किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ सकते है क्योंकि बहुत से बैक्टीरिया गंदगी पर जल्दी हमला करते है। यह बैक्टीरिया आपके शरीर में जा कर आपको बीमार कर सकते है।

क्या आप जनते है एक अच्छी सेहत का एक राज पर्सनल हाइजीन भी है। यह एक तरह की आदत होती है, जिन्हे आपको अपनी डेली लाइफ में शामिल करना ज़रूरी होता है। हमे बचपन से हमारे स्कूल के टीचर्स और माता पिता Health and Hygiene यानी साफ़ शरीर के लिए अच्छी बाते और सफाई कैसे रखे सिखाते है। ताकि हमारी ऐसी आदत बनी रही है। जैसे वे हमे सिखाते है- ब्रश करना, खाना खाने के पहले और बाद में हाथ धोना, तौलिये का उपयोग करना आदि कई आदतें। यह सारी Personal Hygiene की बातें हमारे शरीर को हेल्दी बनाये रखती है।

पर्सनल हाइजीन हमारे शरीर को कई सारी बीमारियों से बचा के रखती है। ज्यादातर बीमारियाँ गंदगी की वजह से फैलती हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता, जिसके चलते उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको बातयेंगे की पर्सनल हाइजीन से जुड़ी कौन कौन सी गलतियां आप करते है और इसके महत्व क्या है। आइये जानते है Personal Hygiene.

Personal Hygiene: पर्सनल हाइजीन का ख्याल रख कर खुद को रखें स्वस्थ

पर्सनल हाइजीन की महत्ता: Importance of Personal Hygiene

व्यक्तिगत स्वच्छता यह है कि आप अपने शरीर की देखभाल कैसे करते हैं।  व्यक्तिगत स्वच्छता को बाहरी शरीर की सफाई और सौंदर्य बनाए रखने के कार्य के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। इस अभ्यास में स्नान, अपने हाथ धोना, अपने दांतों को ब्रश करना आदि शामिल हैं।

अच्छी स्वच्छता बेहतर स्वास्थ्य हेतु एक व्यक्तिगत लाभ की तरह होता है। अपने शरीर को साफ रखने से रोग और वायरस जनित बीमारी और संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। हर दिन, आप लाखों बाहरी रोगाणुओं और वायरस के संपर्क में आते हैं। वे आपके शरीर पर रुक सकते हैं, और कुछ मामलों में, वे आपको बीमार कर सकते हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतें आपको और आपके आसपास के लोगों को बीमारियों को रोकने में मदद कर सकती हैं। इसलिए  Personal Hygiene बहुत ज़रूरी है।

पर्सनल हाइजीन के प्रकार: Types of Personal Hygiene

कई प्रकार की स्वच्छता आदतें जरूरी होती हैं और उन्हें करने के विभिन्न तरीके हैं। आइये जानते है इनमे से कुछ Basic Hygiene.

हाथों की स्वच्छता: Hand Hygiene

हम अधिकतर कार्य हाथों की मदद से ही करते है। अपने हाथों को ठीक से धोना सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता आदतों में से एक है।

हाथों की वजह से ही बैक्टीरिया हमारे पेट में चले जाते है और फिर हम बीमारी की चपेट में आ जाते है।

इसलिए ध्यान रहे हाथ धोना बहुत ज़रूरी है। जाने किन किन कामों के बाद हाथ धोये?

  • खाना खाने के पहले और बाद में
  • साफ सफाई करने के बाद
  • किसी भी जानवर को हाथ लगने के बाद
  • छीकने के बाद और कचरा फेकने के बाद

आँखों की स्वच्छता: Eye Hygiene

  • यह तो सभी जानते है की आँखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यदि यह स्वस्थ नहीं होगी तो हमे देखने में दिक्क्त आएगी।
  • इसलिए आँखों को साफ़ रखना बहुत ज़रुरी है। जब हम बाइक चलाते है तो हमारी आँखें धूल और हवा के संपर्क में आती है जिससे आँखों में बैक्टीरिया जमने लगते है।
  • यह आगे जाकर बीमारी का रूप ले सकते है। इसलिए हमेशा अपनी आँखों को दिन में 3 से 4 बार ठंडे पानी से धोएं ताकि आँखे साफ़ रहे।

मौखिक स्वच्छता: Oral Hygiene

  • मुँह और दांतो की सफाई रखना ओरल हाइजीन कहलाता है। इसलिए इनकी सफाई बहुत ज़रुरी है।
  • जब हम कुछ खाते है तो उसके कुछ कण हमारे दांत और मसूड़ों पर रह जाते है और बाद में यह बैक्टीरिया को जन्म देते है।
  • फिर दांत सड़ने लगते है और इनमे पीलापन आ जाता है।
  • इसलिए दांतो की सफाई के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने न नियम बनाये।
  • इससे आपके दांत साफ रहेंगे और आपको दांतो की बीमारी से दूर रखेंगे।
  • तम्बाकू और शराब के ज्यादा सेवन से बचे।
  • Good Hygiene के लिए दांतो की सफाई भी बहुत जरुरी है।

टॉयलेट की स्वच्छता: Toilet Hygiene

  • गंदगी से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है हमें हमारे बाथरूम या टॉयलेट का अच्छे तरीके से साफ़ सफाई रखना।
  • यही एक ऐसी जगह जहाँ पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पैदा हो सकते है।
  • नियमित रूप से शौच के बाद अपने हाथ साबुन और साफ़ पानी से धोएं।
  • कभी भी खुले में शौच न करें, क्योंकि इससे कई सारे रोग पैदा होते है।
  • फिनाइल या कई तरह के केमिकल्स आते है उससे अपने बाथरूम को साफ़ करें।

नाखूनों की स्वच्छता: Nail Hygiene

  • क्या आप जानते है की कई बार बीमारियों वाले कीटाणु आपके गंदे नाख़ून की वजह से भी हो सकते है।
  • यदि आपके नाख़ून बड़े है और जब आप कुछ खाते है तो खाने के कुछ कण नाख़ून में रह जाते है। इसके कारण वहां जर्म्स पैदा होते है।
  • कभी भी अपने नाख़ून को दांतो से ना चबाएं, इससे आपके पेट में जर्म्स जाने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसलिए उन्हें छोटे और साफ रखने के लिए नियमित रूप से अपने नाखूनों को ट्रिम करें।

Health Hygiene के उपयोगी टिप्स

  • जब हम नहाते नहीं है तो शरीर में से बदबू आने लगती है। इसलिए नियमित रूप से रोज नहाएं।
  • गंदे कपड़े में गंदगी होती है, इसलिए हमेशा साफ़ सुथरे और धुले कपड़े ही पहने।
  • पीरियड के दौरान भी महिलाओं को साफ़ सफाई का ख्याल रखना चाहिए, वरना इन्फेक्शन का डर रहता है।
  • मुँह से बदबू नहीं आये, इसलिए अच्छे माउथ फ्रेश्नर का उपयोग करें और दिन में दो ब्रश करें।
  • बालों को साफ़ रखने के लिए कम से कम हफ्ते 2 बार अच्छे से बालों को शैम्पू से वाश करें। ताकि डैंड्रफ व स्कैल्प न हो।

आज के इस लेख में हमने जाना की जर्म्स और गंदे बैक्टीरिया से बचने के लिए शरीर की सफाई कैसे रखे। यदि आप चाहते है की आप स्वस्थ रहे तो इनका पालन जरूर करें।

Subscribe to