Passion Flower Tea: प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक पैशन फ्लॉवर

Passion Flower Tea: प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक पैशन फ्लॉवर

आज हम आपको इस आर्टिकल में पैशन फ्लॉवर के बारे में बतायेंगे। पैशन फ्लॉवर की चाय सेहत के लिए लाभकारी होती है। अभी तक आपने लेमन टी और कई तरह की पत्तियों की चाय के बारे में सुना होगा उसी तरह पैशन फ्लॉवर की चाय भी पैशन फ्लॉवर की पत्तियों से बनी हुई होती है।

आज कल लोग खुद को फिट रखने के लिए और तनाव को कम करने के लिए अलग-अलग पत्तियों से भी बनी हुई चाय पीते है। इन सभी के जितने फायदे होते है उतने ही इनके साइड इफ़ेक्ट भी देखने को मिलते है। कहा जा सकता है अगर सीमा में रहकर किसी भी चीज का सेवन किया जाये तो आपको उसके फायदे ही देखने को मिलेंगे पर अति किसी भी चीज की अच्छी नही होती अगर आप जरूरत से ज्यादा इन चाय की आदत डाल लेते है तो आपको इनके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते है।

पैशन फ्लॉवर को पैसिफोरिना भी कहा जाता है, इसे कृष्णकमल, सलीबी पौधा, झुम्कालाता और घारी बेल के नाम से भी जाना जाता है। अलग-अलग भाषाओं में पैशन फ्लॉवर को अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

Passion Flower के सफेद, बैंगनी और नीले रंग के दिखने वाले फूल होते है। जुनून फूल (पैशन फ्लॉवर) उष्णकटिबंधीय फूल होते है। पैशन फ्लॉवर के फल भी होते है जिन्हें खाया जाता है। पैशन फ्लॉवर के फलो को अगर ताज़ा खाया जाये तो ये सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते है। जानते है Passion Flower Tea के बारे में।

Passion Flower Tea: जाने पैशन फ्लॉवर चाय के फायदे और इसे बनाने की विधि

कैसा होता है Passion Flower Plant?

  • पैशन फ्लॉवर के फुल को उगने के लिए इनके बीजो को लगाया जाता है। पैशन फ्लॉवर का प्लांट बहुत जल्दी बढने लगता है।
  • उष्णकटिबंधीय जलवायु में पैशन फ्लॉवर पूरे वर्ष खिलता रहता है। पैशन फ्लॉवर की चाय तनाव और अवसाद को कम करने के लिए उपयोगी होती है।
  • अगर पैशन फ्लॉवर की चाय को पीया जाये तो इससे थकान दूर होकर शरीर में स्फूर्ति आती है।
  • पैशन फ्लॉवर अपने अनुकूल वातावरण में लगभग 15-20 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ता है इसकी पत्तियां वैकल्पिक है जो 10-18 सेमी लंबी और चौड़ी होती है।
  • पैशन फ्लॉवर एक प्राकृतिक ट्रांक्विलाइज़र है यह स्पास को कम करता है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को ठीक कर देता है।
  • अमेरिका और यूरोप में पैशन फ्लॉवर का उपयोग कई तरह से किया जाता है वंहा पर इसका उपयोग जलने के बाद होने वाले उपचार के रूप में भी किया जाता है।
  • कई जड़ी बूटियों के साथ इसका औषधीय उपयोग किया जाता है। पैशन फ्लॉवर दर्द निवारक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

पैशन फ्लॉवर टी: Passion Flower Tea

  • पैशन फ्लॉवर टी बनाने में आसान होती है। इसे बनाने के लिए आपको पैशन फ्लॉवर की ताज़ी पत्तियों का उपयोग करना होता है।
  • अगर आप चाहे तो इसकी पत्तियों को पीसकर इसका पाउडर बनाकर तैयार करके रख सकते है।

कैसे करे उपयोग?

  • जब भी आप इसकी चाय बनाकर पीना चाहे तो आपको 2 कप पानी में 1 स्पून इसकी पत्तियां या पाउडर डालकर इसे थोड़ी देर उबलने दे ।
  • इसके बाद इसमें चीनी क्यूब मिला ले, अगर आप चाहे तो चाय को मीठा करने के लिए कुछ और भी मिला सकते है।
  • 4-5 मिनट में चाय अच्छे से उबलकर तैयार हो जाएगी, अब इस चाय को छलनी से कप में छान ले और सेहत से भरी इस चाय की चुस्की लीजिये।
  • पैशन फ्लॉवर टी आपकी थकान और टेंशन को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होती है।
  • पैशन फ्लॉवर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होता है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी होता है।

पैशन फ्लॉवर टी  होने वाले फायदे: Benefits Of Passion Flower Tea

  • पैशन फ्लॉवर टी के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है। साथ ही यह शरीर के विकास के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • सुबह में अगर पैशन फ्लॉवर टी का सेवन किया जाये तो इससे पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति और ताज़गी बनी रहती है।
  • इसके अलावा इससे अनिंद्रा और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है। अनिंद्रा और मानसिक तनाव के कारण भी कई प्रकार के रोग होने का खतरा बना रहता है इसलिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है।
  • पैशन फ्लॉवर टी के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में भी मदद मिलती है।
  • इससे वजन को भी कम किया जा सकता है। इसकी पत्तियों से बनी हुई चाय बढ़ते हुए वजन को कम करने में बहुत सहायक होती है।

पैशन फ्लॉवर के फल का सेवन

  • पैशन फ्लॉवर के फल का सेवन करना भी बहुत लाभकारी होता है इससे हड्डियों की परेशानी कम होती है।
  • इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। विटामिन ए, विटामिन सी और फ्लेवेनॉयड की अच्छी मात्रा होने की वजह से ये आंखों के लिए भी काफी फ़ायदेमंद होता है।
  • अगर आपको उच्च रक्तचाप की शिकायत है तो आपके लिए इसका सेवन करना और भी लाभकारी हो सकता है।
  • इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट्स गुण कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करता है।
  • इसके सेवन से कमज़ोरी दूर होकर शरीर में खून की पूर्ति होती है। इसका फल पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है। इससे पेट से संबंधित रोग भी दूर होते है।

पैशन फ्लॉवर के अन्य फायदे

  • बच्चों के स्नायु रोग को दूर करने के लिए पैशन फ्लॉवर उपयोगी होता है।
  • दमा जैसी बीमारी में भी इसका उपयोग करना लाभकारी होता है।
  • कुकुरखांसी को भी खत्म करता है पैशन फ्लॉवर लाभ पहुंचाता है।
  • पैशन फ्लॉवर की टी या फल को गर्भवती महिला को नही लेना चाहिए।

पैशन फ्लॉवर के दुष्परिणाम

  • गर्भवती महिला अगर इसका सेवन करती है तो इससे कई दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते है।
  • कई बार इसका असर शिशु के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल सकता है।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में भी इसका सेवन करना हानिकारक होता है।

यह बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओ के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए इसे अपने आहार में शामिल करे। इस तरह आप  पैशन फ्लॉवर के सेवन से कई फायदे प्राप्त कर सकते है। यह हानिकारक भी नहीं होता है। फिर भी यदि आपकी समस्याएं कम नहीं हो रही है तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते  है।

Subscribe to