Home Remedies For Swollen Feet: कैल्शियम की कमी से होती है पैरो में सूजन

Home Remedies For Swollen Feet: कैल्शियम की कमी से होती है पैरो में सूजन

आपने देखा होगा अक्सर कई लोगों को पैरो में सूजन आने की समस्याएँ देखने को मिल जाती है। पैरो में सूजन होने के कई सारे कारण हो सकते है। व्यस्त जीवन शैली के चलते आज कल खुद पर लोग ध्यान नही दे पाते है ऐसे में कई बार पैरो पर बहुत ज्यादा दबाव या प्रेशर होने के कारण भी पैरो में स्वेलिंग आने लगती है।

अगर आप बहुत ज्यादा देर तक खड़े होकर या पैरो को लटकाकर रखते है तो उसकी वजह से भी पैरो में सूजन आने लगती है। बहुत ज्यादा देर तक पैरो को मोड़ कर बैठे रहने के कारण भी पैरो में सूजन की समस्या आ सकती है।

अगर आपको रक्त चाप की शिकायत है तो रक्त चाप के घटने और बढ़ने के कारण भी पैरो में सूजन आना आम बात है। पैरो में सूजन की शिकायत महिलाओं और पुरुषों किसी को भी हो सकती है। ज्यादातर महिलाओं के पैरो में सूजन बहुत जल्दी आने लगती है इसका एक कारण महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी होना भी हो सकता है।

बहुत ज्यादा कमजोरी होने के कारण भी शरीर में सूजन आने लगती है। कई बार पैरों में सूजन आने का कारण किसी जीव-जन्तु के काटने या कोई चोट आदि लगने के कारण भी ऐसा हो सकता है। जानते है Home Remedies For Swollen Feet के बारे में।

Home Remedies For Swollen Feet: जाने पैरों में सूजन के कारण और इसके घरेलु उपाय

पैरो में सूजन आने के कारण: What Causes Swollen Feet

पैरो में सूजन आने के कई सारे कारण हो सकते है:

एनीमिया

  • शरीर में खून की कमी होने के कारण पैरो में सूजन और दर्द हो सकता है।
  • एनीमिया के कारण पैरो में सूजन बनी हुई रहती है।
  • हिमोग्लोबिन की कमी होना भी पैरो में सूजन आने का एक कारण हो सकता है।

चोट के कारण

  • अगर पैरो और टखने में कभी चोट लगी हो तो उसके कारण भी पैरो में सूजन आ सकती है।
  • जब भी अगर पैर पर किसी भी हिस्से पर ज्यादा दबाव पड़ जाता है जहाँ चोट लगी हो तो उसके कारण पैरो में दर्द और सूजन हो सकती है।
  • पैर में मोच आने के कारण भी पैरो में सूजन आ सकती है

खून का थक्का

  • ब्लड में क्लॉट होने के कारण भी पैरो में और शरीर में सूजन आने लगती है।
  • खून के थक्के नसों पर भी प्रभाव डालने लगते है जिसकी वजह से दर्द और सूजन जैसी तकलीफ होने लगती है।

कैल्शियम की कमी

  • कैल्शियम की कमी होने के कारण शरीर में हड्डियाँ कमजोर होने लगती है।
  • शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण भी उम्र के बढने पर पैरो में सूजन आने लगती है।
  • इससे बचने के लिए ऐसे आहार को डाइट में शामिल कीजिये जो कैल्शियम और सभी पोषक तत्वों से युक्त हो।

शुगर और ब्लड प्रेशर

  • जिन्हें रक्त चाप और शुगर की बीमारी होती है उन्हें कभी भी पैरो में सूजन आने लगती है।
  • शुगर के मरीज की शुगर बहुत ज्यादा कम या ज्यादा हो जाने पर पैरो में दर्द और सूजन देखने को मिल सकती है।
  • ऐसा होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए और उपचार करवाना चाहिए।

लीवर और किडनी

  • अगर बहुत समय तक आपके पैरो में सूजन बनी हुई है तो हो सकता है ये आपकी किडनी या लीवर की किसी समस्या की ओर इशारा कर रहा हो।
  • अगर किडनी सही रूप से काम नही कर रही होती है तब भी पैरो में सूजन आ सकती है इसलिए अगर बहुत समय तक पैरो की सूजन कम नही हो रही हो तो उसे नज़रअंदाज़ नही करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Swollen Feet  के अन्य कारण

  • Swollen Foot आने के कारण कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है।
  • अगर आप बहुत देर तक बाहर रहते है तो पैरो में पहनने वाले जूते चप्पल बहुत ज्यादा बंद-बंद और टाइट होने के कारण भी पैरो में सूजन आने लगती है।
  • बहुत बार पैरो में सूजन इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे पैरो में बहुत दर्द होने लगता है और चलने-फिरने में भी तकलीफ होने लगती है।
  • प्रेगनेंसी में महिलाओं के पैरो में अक्सर सूजन नजर आती है। उम्र बढ़ना भी पैरो में सूजन आने का एक कारण बन सकता है।
  • खाने में सही आहार का न होना शरीर में सूजन आने का कारण हो सकता है।
  • सर्दियों के मौसम में बहुत ज्यादा ठंड होने के कारण भी पैरो में सूजन आ सकती है। ऐसे में पैरो को जितना ढककर रखा जाये उतना अच्छा होता है।
  • जब भी आपको अपने पैरो में सूजन नजर आती है तो आप उसे नज़रअंदाज़ न करे बल्कि उसका उचित इलाज करे क्योंकि कई बार पैरो में सूजन आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

ऐसे बहुत सारे घरेलू उपाय और नुस्खे है जिन्हें अपनाकर आप अपने पैरो में आने वाली सूजन से छुटकारा पा सकते है।

पैरो में सूजन कम करने के लिए घरेलू उपाय: Home Remedies For Swollen Feet

पानी से सिंकाई

  • पैरो की सूजन को कम करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार होता है पैरो की सिंकाई करना इसके लिए एक टब में गरम पानी में नमक मिला ले अब अपने दोनों पैरो को टब में 15 से 20 मिनट तक रहने दे।
  • ऐसा करने से बहुत जल्दी पैरो की सूजन खत्म होने लगती है साथ ही ऐसा करने से पैरो में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। अगर पैरो में ज्यादा सूजन रहती है तो दिन में 2 बार इसे ज़रूर करे।

तेल से मालिश

  • पैरो की सूजन को कम करने के लिए तेल से मालिश करना सबसे अच्छा उपाय है। इससे थकान भी दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है।
  • बादाम या फिर किसी भी तेल को हल्का गुनगुना करके उससे पैरो की अच्छे से मालिश कीजिये और कुछ देर के लिए पैरो को ढक लीजिये, पैरो में हवा नही लगने दीजिये इससे सूजन भी कम होती है और पैरो में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है।

बर्फ से सिंकाई

  • अगर थकान के कारण पैरो में सूजन आ जाती है तो बर्फ से सिंकाई करना सबसे अच्छा घरेलू उपाय है ।
  • बर्फ की सिंकाई करने से सूजन बहुत जल्दी दूर हो जाती है।

तिल का तेल

  • एक बर्तन में लौंग के तेल की कुछ बूँदें लें और इसमें 2 चम्मच तिल का तेल मिलाएं।
  • इससे अपने पैरो पर अच्छे से मालिश करे।
  • इससे सूजन कम होती है साथ ही खुजली जैसी परेशानियाँ भी नही होती।

एप्पल विनेगर

  • एप्‍पल साइडर विनेगर सूजन कम करने का एक बहुत अच्‍छा उपाय है।
  • इसमें एंटी-इन्‍फ्मेट्री और क्षारीय गुण होते है जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते है।

अगर इन नुस्खो को अपनाने के बाद भी आपके पैरो की सूजन कम नही हो रही हो तो ऐसे में बिना देर किए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।

Subscribe to