Hot bath: तनाव दूर कर मानसिक शांति बढ़ाने में सहायक होता है सर्दियों में गर्म पानी से स्नान

Hot bath: तनाव दूर कर मानसिक शांति बढ़ाने में सहायक होता है सर्दियों में गर्म पानी से स्नान

नहाना प्रतिदिन की दैनिक क्रिया होती है जो सभी के लिए बहुत ही ज़रुरी होती है। नहाने से शरीर साफ होता है और शरीर पर जमा गंदगी दूर हो जाती है। साथ ही हम जितना खुद को साफ सुथरा रखते है बीमारियाँ हमसे उतनी ही दूर होती है।

लेकिन सर्दियां आते ही हम नाहने में आलस करने लगते है क्योंकि ठंड के मौसम में नहाने से ठंड लगने लगती है। इससे बचने के लिए गर्म पानी का स्नान किया जाता है। जिससे ठंड नहीं लगती है।
क्या आप जानते है की गर्म पानी से नहाना हमारी सेहत के लिए कितना सही है?  यदि आप हलके गर्म पानी से नहाते है तो इसे आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते है।

इस लेख में हम आपको Hot Water Bath से होने वाले फ़ायदों के बारे में बता रहे है जिसे जान कर आप भी गर्म पानी से नहाना शुरू कर देंगे। आईये बी जानते है Hot bath  के बारे मे।

Hot bath: जाने गर्म पानी के स्नान से होने वाले फायदे और इससे जुड़ी आवश्यक जानकारी

हॉट बाथ के फायदे: Hot Bath Benefits

हॉट वाटर से नहाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते है जिनमे से कुछ इस तरह है।

मांसपेशियों की सिंकाई में सहायक

  • यदि आपके शरीर में दर्द हो रहा है तो आपको दर्द को दूर करने के लिए हलके गर्म पानी से नहाना चाहिए। क्योंकि यदि आप ऐसा करते है तो इससे आपकी मांसपेशियों की सिंकाई होती है।
  • जिसके कारण दर्द में राहत मिलती है। साथ ही यह हड्डियों की भी सिकाई करने में मदद करता है।
  • यही शरीर में ऐठन की समस्या हो रही है तो गर्म पानी से नहाने से यह परेशानी भी दूर हो जाती है।
  • इसके अलावा यदि शरीर में सूजन आ रही है तो हलके पानी से नहाने से इसमें भी आराम मिलता है। आपको सूजन कम होती नजर आएगी।

थकान दूर कर मन को फ्रेश रखे

  • यदि आप किसी सफर से बहुत ज्यादा थक कर आये हैं तो थकान को दूर करने के लिए हलके गर्म पानी से नहा लें ।
  • ऐसा करने से आपकी थकान तुरंत दूर हो जाती है। साथ ही आप फ्रेश फील करने लगते है।
  • इसके अलावा यदि आपको रात में नींद नहीं आ रही है तो आप रात को हलके गर्म पानी से नहा ले और फिर सो जाएँ । आपको बहुत अच्छी और जल्दी नींद आ जाएगी।

ज्यादा अच्छे से होती है सफाई

  • ठंडे पानी के अपेक्षा गर्म पानी से स्नान करने से शरीर की गन्दगी अच्छे से दूर हो जाती है। शरीर में जमे सारे कीटाणु गर्म पानी से दूर हो जाते है। इसलिए यदि आपको शरीर की अच्छी सफाई करनी है तो आप गर्म पानी से स्नान करे।
  • साथ ही गर्म पानी से नहाने से यदि शरीर में तेल लगा है तो वह भी दूर हो जाता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस का दर्द में मददगार

  • ऐसे व्यक्ति जिन्हे ऑस्टियोआर्थराइटिस का दर्द होता है उन्हें भी गर्म पानी से नहाना चाहिए। ऐसा करने से दर्द कम हो जाता है।
  • गर्म पानी से नहाने से टेन्डीनिटिस का दर्द भी दूर हो जाता है।

तनाव को दूर कर मानसिक शांति प्रदान करे

  • गर्म पानी से स्नान करने से स्ट्रेस आसानी से दूर जो जाता है। तनाव होने से कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसलिए आप गर्म पानी के स्नान से तनाव को आसानी से दूर कर सकते है।
  • साथ ही गर्म पानी से यदि आप नहाते है तो इससे मन को शांति और सुकून मिलता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है।
  • इस तरह के स्नान से आपको राहत मिलती है साथ ही ख़ुशी भी प्राप्त होती है।

Hot Shower के अन्य फायदे

  • हॉट वाटर बाथ से शरीर में रक्त संचार भी अच्छे से होता है। सर्दियों के मौसम में खून जमने लगता है लेकिन यदि आप हॉट वाटर बाथ लेते है तो इससे शरीर में गर्मी आती है और रक्त संचार नियमित रूप से होने लगता है। इसलिए गर्म पानी से स्नान करना अच्छा रहता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी यह स्नान बहुत ही असरकारी होता है। यदि आप नियमित रूप से गर्म पानी से स्नान करते है तो यह शरीर की चर्बी को बर्न करने में मदद करता है जिससे वजन में कमी आने लगती है।
  • गर्म पानी के स्नान से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते है जिससे त्वचा की गन्दगी दूर जाती है। त्वचा यदि साफ रहती है तो उससे मुंहासे और दाग धब्बे नहीं होते है। आपकी त्वचा में चमक बनी रहती है। साथ ही आप सुन्दर भी दिखते है।
  • यदि आपको सर में दर्द हो रहा है तो आप इसके निवारण के लिए गर्म पानी से स्नान करे। यह आपके सिरदर्द को पल में दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से सर का भारीपन भी दूर हो जाता है।
  • यदि आपको सर्दी जुकाम की समस्या है तो आपको ठंडे पानी से नहाने में समस्या बढ़ सकती है। लेकिन यदि आप गर्म पानी से स्नान करते है तो यह कफ को पिघलाने में मदद करता है साथ ही इससे सर्दी जुकाम कम होने लगता है। आपके गले को भी आराम मिलता है।
  • गर्म पानी के स्नान से दिमाग का विकास भी तेजी से होता है और नर्वस सिस्टम भी अच्छे से कार्य करता है। यह आपकी मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों की रक्षा भी करता है। साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है जो की बहुत ही आवश्यक होता है। यह पेट को भी ठीक से कार्य करने में मदद करता है जिससे पेट की समस्या नहीं पैदा होती है।

आवश्यक जानकारी

  • सर्दियों के मौसम में आप नहाने से पहले शरीर पर नारियल के तेल या फिर जैतून के तेल से मालिश जरूर करे। यह त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
  • इस बात का हमेशा ध्यान दे की कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद स्नान न करे। ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक होता है।

उपरोक्त फ़ायदों को प्राप्त करने के लिए आप गर्म पानी से स्नान करे। गर्म पानी से स्नान  करने में बहुत आनंद भी आता है। साथ ही आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी मिल जाते है। हो सके तो ठंड के मौसम में गर्म पानी से ज़रूर नहाये और स्वास्थ्य रहे।

Subscribe to