Winter Diet: सर्दियों के मौसम में कैसा हो आपका आहार? जाने Winter Food के बारे में

Winter Diet: सर्दियों के मौसम में कैसा हो आपका आहार? जाने Winter Food के बारे में

हमारा देश भारत विविधताओं और विचित्रताओं का देश है। शायद भारत इसलिए भी विविधताओं से भरा देश कहा जाता है क्योंकि यहां के जैसी अलग अलग कला, संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन आप शायद ही किसी और देश में देख पाएंगे। यहां हर राज्य की अपनी भाषा, रहन-सहन, खान-पान और पहनावा होता है।  हर राज्य, गांव, कस्बे की अपनी अलग पहचान है। जिस प्रकार यहाँ का रहन सहन अलग अलग यही उसी प्रकार यहाँ की प्रकृति भी भिन्नताओं से भरी है। यहाँ कई मौसम आते हैं और हर कुछ दिन में मौसम बदलता रहता है।

जिस तरह यहाँ मौसम बदलता है उस तरह पहनावे और खानपान में भी बदलाव करना पड़ता है। बदलते हुए मौसम में खानपान में बदलाव ज़रूरी हो जाता है। ऐसा करने से आप स्वस्थ बने रहते हैं। जैसे गर्मियों के मौसम में ठंडा खाने का मन करता है और ठंड के मौसम में गर्म और मीठा खाने का मन करता है। आज इस लेख बात करते है सर्दियों के मौसम के बारे में।

शीत ऋतु में शरीर को प्राकृतिक रूप से पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। यही वह समय भी है, जब शरीर की ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है और स्वस्थ रहने के लिए अतिरिक्त प्रयास नही करना पड़ता है। सर्दियों में जितने विटामिंस और पौष्टिक तत्व शरीर को मिलते हैं, वे साल भर शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। सर्दियों में ठंडा खाना खाने की इच्छा नहीं होती। सर्दियों के मौसम में गरमा गर्म खाना खाने को मन करता है।

बदलते हुए मौसम में सेहत का ख्याल एक बड़ी चुनौती होती है। मौसम के साथ साथ हमारे शरीर में भी कई परिवर्तन होते है। जब भी मौसम बदलता है, कुछ मौसमी रोग घेर लेते हैं। गर्मी में जहां लू लगने और सनबर्न जैसी परेशानियां होती हैं, वहीं सर्दियों में सर्दी-जुकाम जैसी आम समस्याएं घेरती हैं। इसलिए आज हम बताएँगे है सर्दियों के मौसम में खाएं जाने वाली Winter Dishes के बारे में। जिसे खा कर आप अपने आप को स्वस्थ रख सकें। आइये जनते है Winter Diet.

Winter Diet: सर्दियों का मौसम आने वाला है, ऐसे में आपका आहार कैसा हो, यहाँ जाने

सर्दियों में लोग चटपटे व्यंजनों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। यह मौसम सेहत बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सर्दियों के मौसम में खाना आसानी से पच जाता है। इस मौसम में खाना अच्छे से खाना चाहिए। इस मौसम में ऐसा खाना खाना चाहिए जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ शरीर को गर्म भी रखे। गर्मी के तुलना में सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को कम तरल पदार्थ की जरुरत होती है।

सर्दी का मौसम सेहत बनाने वाला होता है। सर्दियों का मौसम जिम करने वालो के लिए या जिम जाने वालो के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है क्योंकि इस मौसम में खाना ज्यादा खाया जाता है और शरीर को भरपूर प्रोटीन और विटामिन मिलता है। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता वो लोग इस मौसम में डाइट अच्‍छी करेंगे तो उन्‍हें यकीनन फायदा होगा क्योंकि इस दौरान हम खाने में हाई-कैलरी भोजन लेने लगते हैं, जिसके चलते वजन बढ़ने लगता है। इसलिए शीत ऋतु के मौसम में तरह तरह की Winter Food का सेवन करके आप स्वस्थ रह सकते है।

गर्मी के दिनों में जहां लू या गर्म हवा से बचना जरूरी होता है वैसे ही ठंड में ठंडी हवा आपको बीमार कर सकती है। ठंडी हवा जानलेवा भी हो सकती है। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पहने जाते हैं ताकि आपका शरीर गर्म रहे। यदि आप थोड़ी सी लापरवाही करते है तो आप सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारी का शिकार हो सकते है। इसलिए ठंड के दिनों में खाने के साथ पहनावे पर भी ध्यान दे।

कौन से आहार का करें सेवन: Food We Eat in Winter Season

सेब:

  • 'एप्पल अ डे कीप यॉर डॉक्टर अवे' यह कहावत तो अपने सुनी ही होगी। सर्दियों में रोज सेब खाना सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते है।
  • सेब हमारे शरीर को कई सारी बिमारियों से बचाता है। सेब खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।

फिश:

  • ठंड के मौसम में नॉन वेज खाना बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर को गर्म करता है और ऊर्जा देता है।
  • मछली सेचुरेटेड फूड, ओमेगा 3, रिच प्रोटीन, फैटी एसिड विटामिनस मिनरल से भरपूर है।
  • मछली हमारे रक्त को पतला करती है और हार्ट के लिए भी फ़ायदेमंद होती है।
  • सर्दी में ठंडी से बचाने के लिए मछली खाना अच्छा उपाय है।

अंडे:

  • अंडा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिनस और मिनरलस का रिच स्रोत है।
  • शरीर को अंदर से हीट प्रदान कर ऊर्जावान बनाये रखने के लिए अंडा खाना सर्दी के मौसम फ़ायदेमंद है।
  • बॉईल अंडे खाना सर्दी जुकाम से राहत दिलाने का काम करते है। नॉन वेज खाने वाले ठंड में कम बीमार होते है।

आंवला:

  • आवंला विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो सर्दियों में बेहद लाभ देते है।
  • सर्दियों में आंवला बालों, त्वचा और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  • यदि आप कच्चा आंवला नहीं खा सकते तो इसका अचार या मुरब्बा बना कर खा सकते है।

सूप:

  • ठंड से शरीर को बचाने के लिए सूप से अच्छा कोई माध्यम नहीं है।
  • सूप शरीर को ऊर्जा देता है और मजबूत बनाता है।
  • सूप न केवल गर्म तासीर वाले होते हैं, बल्कि इनमे विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में होता है।
  • सूप भी तरह तरह के होते है जैसे- टमाटर, गोबी, कॉर्न, मटर आदि।
  • जो नॉन वेज खाते है उनके लिए पाया सूप अच्छा उपाय है।

स्वीट पोटैटो

  • इसमें विटामिन ए और सी भरपूर होता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
  • इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन करना बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है।

अमरुद:

  • सर्दी के मौसम में अमरूद खाना फ़ायदेमंद है।
  • अमरूद खाने से सर्दी के मौसम में विभिन्न तरह के विकार होने से शरीर को बचाया जाता है।

कौन से रेसिपीज सर्दियों में ट्राय करें: Winter Recipes

सर्दियों के मौसम में कुछ गरमा गरम खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद दो दोगुना बढ़ जाता है। शीतकालीन भोजन में आमतौर पर सूप, गर्म पेय पदार्थ आदि शामिल हैं। आइये आज हम आपको बताते है सर्दियों के लिए कुछ गरमा गर्म रेसेपी -

आलू का पराठा, आलू की कचोरी, मेथी पूरी, आलू और प्याज़ के पकोड़े, चीले, बाजरे का कुरकुरा पराठा,आलू के फ्रेंच फ्राइज, आलू का समोसा, उपमा, तंदूरी चिकेन, गाजर का हलवा, मूंग का हलवा आदि कई सारी रेसेपी है जिनका आप सेवन कर सकते है।  

ऊपर बताए गए शीतकालीन व्यंजन के अलावा भी कई सारे Healthy Winter Food का सेवन कर के शरीर को गर्म और ऊर्जावान बना सकते है।

Subscribe to