Groundnut Oil Benefits: मूंगफली का तेल है गुणकारी, जाने इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे

Groundnut Oil Benefits: मूंगफली का तेल है गुणकारी, जाने इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे

भारत में तरह तरह की फसले उगाई जाती है। जैसे- खाद्य, तिलहन, दलहन आदि। मूंगफली भारत की मुख्य महत्त्वपूर्ण तिलहन फसल है। यह गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा उगाई जाती है। मूंगफली खरीफ और जायद दोनों मौसम की फसल है, मूंगफली की फसल हवा और बारिश से मिट्टी कटने से भी बचाती है।

मुंगफली एक फलीदार पौधा होता है। मूंगफली के खेती में बुआई मार्च से अप्रैल के बीच में की जाती है। इस समय इसकी फसले अच्छी उगती है। मूंगफली, जिसे ग्राउंडनट के रूप में भी जाना जाता है। यह दक्षिण अमेरिका की मूल वार्षिक फलीदार जड़ी बूटी है। मूंगफली नट्स के वर्ग में आते है। सभी नट्स में सबसे ज्यादा प्रोटीन मूंगफली में पाया जाता है। मूंगफली के साथ साथ इसका तेल भी बहुत फ़ायदेमंद होता है।

मूंगफली का तेल खाना बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह एक तरह का वनस्पति का तेल होता है और साथ ही वानस्पतिक प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत भी होता है। मूंगफली को सेहत का खज़ाना कहा जाता है। इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्त्व पाए जाते है। इसका तेल दूसरे तेल के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक माना जाता है क्योंकि इस तेल में ओलिक एसिड, स्टेरिक एसिड, लिनोलिक एसिड पाए जाते है। यह तेल खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ स्वास्थ को भी ठीक रखता है।

रोस्टेड मूंगफली का तेल ज्यादातर उपयोग में आता है। कच्‍ची मूंगफली की तुलना में उबली मूंगफली में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है। पोषक तत्‍वों से भरपूर मूंगफली का तेल अन्‍य किसी भी तेल की तुलना में स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुणों से भरपूर होता है। आइये आज हम जानते है मूंगफली के गुण और Mungfali Oil के क्या फायदे है। आइये जानते है Groundnut Oil Benefits.

Groundnut Oil Benefits: जाने मूंगफली के तेल के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

मूंगफली एक तरीके का सस्ता ड्राई फ्रूट है। यह बड़े आसानी से बाजार में मिल जाता है।

मूंगफली में कई पोषक तत्व होते हैं:

मूंगफली में कैलोरी, सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर आदि अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। इसमें फैटी एसिड कम मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारे शरीर का फैट नहीं बढ़ता है।  

Peanut Oil Benefits: आइये जानते है मूंगफली तेल के क्या क्या फायदे है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए

  • किसी भी तेल के उपयोग के पहले उसमे कोलेस्ट्रॉल के मात्रा को चेक किया जाता है।
  • दूसरे तेल के मुकाबले मूंगफली के तेल में बाद कोलेस्ट्रॉल नहीं होता जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा नहीं होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा हो जाने से धमनियों के ब्लॉक होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • यह पौधे कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती है।
  • मूंगफली का तेल कोलेस्ट्रॉल मुक्त है। इसलिए यदि आप स्वस्थ रहना चाहते है तो मूंगफली तेल का इस्तेमाल करें।

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

  • मूंगफली के तेल में विटामिन ई, पॉली अनसेचोरेटेड और मोनो अनसेचोरेटेड फ़ैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
  • इसमें मौजूद विटामिन ई रक्त को जमने से रोकता है और नसों में अच्छे से खून को फ्लो करने में मदद करता है।
  • मूंगफली तेल मोनो अनसेचोरेटेड फ़ैट एसिड से भरपूर होता है। यह एसिड हमारे रक्त में ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और साथ साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाये रखता है।
  • यदि शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो हार्ट अटक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

त्वचा के लिए

  • मूंगफली के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते है जो एक्जिमा जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद करते है।
  • इसमें एंटी फंगल के गुण होते है जो हमारे शरीर को बैक्टीरिया से बचाते हैं और खुजली व जलन से छुटकारा दिलाते है।
  • मूंगफली में Omega -3 fatty acid भी पाया जाता है। यह त्वचा में आई सूजन को कम करता है।
  • अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो रही हो तो मूंगफली के तेल से अपनी त्वचा की मसाज करें। आपकी त्वचा की ड्राईनेस को खत्म कर देता है।
  • कई लोशन और क्रीम में मूंगफली का तेल होता है।
  • यदि आपको मुहांसे हो रहे है तो नींबू के रस की 2 से 3 बूंदों को मूंगफली के तेल की में मिलाकर लगाएं। इससे मुहांसे ठीक हो जाएंगे ।
  • मूंगफली का तेल आमतौर पर प्राकृतिक त्वचा की देखभाल और शुष्क त्वचा के लिए उपयोग किया जाता है।

बालों के लिए

  • मूंगफली के तेल में कई पोषक तत्व होते है, जो बालों को मजबूत करने में मदद करते है।
  • मूंगफली के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो बालों को पोषण देते है और उनकी ग्रोथ को बढ़ाते है।
  • आपको अगर डैंड्रफ की समस्या हो रही हो तो मूंगफली के तेल से सिर की मसाज करें। फिर हर्बल शैम्पू से वाश कर लें।
  • Groundnut Oil में Larginine तत्व पाया जाता है जो एक प्रकार का एमिनो एसिड है जो गंजेपन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है और बालों को घना और मजबूत बनाता है।

शारीरिक मालिश के लिए

  • मूंगफली के तेल में विटामिन ई होता है जो त्वचा संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट होता है।
  • मूंगफली का तेल अच्छा तेल है जिसका उपयोग शरीर की मालिश के लिए किया जा सकता है। यह उपचार संयुक्त समस्याओं में काफी मदद करता है।
  • जिन लोगो को जोड़ों का दर्द होता है वो यदि नियमित रूप से मूंगफली के तेल से मालिश करेंगे तो दर्द चला जायेगा।

मधुमेह में फ़ायदेमंद होता है मूंगफली का तेल

  • जिन लोगों को मधुमेह है और उनके शरीर में इन्सुलिन की कमी है तो उन्हें ज़रूर मूंगफली का तेल उपयोग करना चाहिए।
  • इस तेल में मौजूद मोनो सैचुरेटेड एसिड इन्सुलिन की कमी को दूर करता है।
  • इसका सेवन करने से यह रक्त में ग्लूकोज को सामान्य रखता है, जिससे शुगर लेवल सही रहता है।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए

  • मुंगफली के तेल में लिनोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करते है।
  • इसके साथ साथ यह हमारे रक्त को साफ़ रखते में भी मदद करते है।

पेट समस्याओं के लिए

  • मूंगफली का तेल पेट के कई विकारों को रोकने में मदद करता है।
  • जिन लोगो को अक्सर कब्ज, दस्त और गैस की समस्या रहती है वे खाने में Peanut Oil का उपयोग करें।
  • यह पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है।

ऊपर आपने जाने मूंगफली तेल के फायदे। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते है तो खाने में मुंगफली के तेल का उपयोग करना शुरू कर दें।

Subscribe to