Face Clean Tips: साफ़ चेहरा आपके सौंदर्य को बढ़ाता है, जाने चेहरे को साफ करने के टिप्स

Face Clean Tips: साफ़ चेहरा आपके सौंदर्य को बढ़ाता है, जाने चेहरे को साफ करने के टिप्स

हर महिला चाहती है की उसका चेहरा बेदाग दिखे। इसके लिए कई उत्पादों का भी सहारा लिया जाता है। लेकिन प्रदूषण, धूल, मिटटी के चलते अक्सर चेहरे की समस्याएं पैदा हो जाती है। साथ ही उत्पादों के प्रयोग से भी कभी कभी साइड इफ़ेक्ट हो जाते है।

चेहरे को साफ रखने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकती है। यह नुकसानदेह भी नहीं होते है साथ ही इससे आपका चेहरा खिला खिला भी रहता है।  

चेहरे को हमेशा क्लीन रखने से आपके चेहरे में निखार आता है और आपको भी अपने चेहरे से प्यार हो जाता है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए आपके आस पास बहुत ही चीजें उपलब्ध रहती है जो की आपको घर में आसानी से मिल सकती है। जरुरत है तो आपको Beauty Tips जानने की की किन चीजों के उपयोग से आप अपने चेहरे को सुन्दर बना सकती है। आईये इस लेख के माध्यम से हम जानते है की चेहरे को किस तरह से सुन्दर बनाया जा सकता है। इसके लिए पढ़िए Face Clean Tips.

Face Clean Tips: कैसे रखें अपने चेहरे को हमेशा क्लीन? जाने कुछ उपयोगी टिप्स

Beauty Tips for Face बहुत सारे होते है जिनसे आप अपने चेहरे को क्लीन कर सकती है। जानते है कुछ असरकारी नुस्खे।

नारियल तेल से हटाए डेड स्किन  

नारियल का तेल स्किन को सुन्दर बनाने में मदद करता है। यह स्किन और चेहरे को साफ करता है। नारियल के तेल में विटामिन ई होता है जिसका उपयोग करने से डेड स्किन दूर हो जाती है।  

कैसे करे इस्तेमाल

  • नारियल का तेल उपयोग करने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म कर ले। पानी को इतना गर्म करे की उसमे से भाप बाहर निकलने लगे।
  • इसके बाद तौलिये की मदद से चेहरे पर भाप ले। अच्छी तरह से चेहरे पर भाप लेने के बाद अपने चेहरे पर नारियल के तेल से मसाज करें।
  • फिर हलके गर्म पानी से चेहरे को धो ले।

मुल्तानी मिट्टी से करे चेहरे को साफ

मुल्तानी मिट्टी भी Face Clean करने का कार्य करती है साथ ही यह चेहरे से आयल को भी बाहर निकाल देती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में चमक भी आने लगती है और यदि किसी को मुंहासो की समस्या है तो मुल्तानी मिट्टी उसे भी दूर करने में सक्षम होती है।

कैसे करे इस्तेमाल

  • मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के लिए पहले थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी ले लें और उसमे एक चम्मच शहद मिला ले, साथ ही इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदो को भी डाल दे और इसका पेस्ट तैयार कर ले।
  • पेस्ट बनाने के लिए आप पानी का भी उपयोग कर सकती है। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा दे। फिर इसे सूखने दे।
  • सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। आपके चेहरे में निखार आने लगेगा।

शहद जो क्लीन करने के साथ मॉश्चाराइज भी करे

शहद एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक मॉस्चराइजर होता है। जो की स्किन की नमी को बनाये रखने में मदद करता है। शहद चेहरे को क्लीन कर उसे निखारने में भी सहायक होता है।

कैसे करे इस्तेमाल

  • शहद का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए अपने चेहरे और गर्दन पर कुछ देर के लिए शहद को अच्छे से लगा ले।
  • फिर कुछ देर के लिए उसे वैसे ही रहने दे। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो ले। इससे चेहरा क्लीन होता है, साथ ही चेहरे में निखार भी आता है।

टमाटर से हटाए चेहरे की गंदगी

टमाटर भी चेहरे को क्लीन करने में मदद करता है। इसका उपयोग करने से चेहरा साफ हो जाता है। साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगती है। इसका इस्तेमाल करने से डेड स्किन भी दूर हो जाती है और साथ ही यदि स्किन पर कोई धूल होती है तो वह भी अच्छे से साफ हो जाती है।

कैसे करे इस्तेमाल

  • टमाटर का भी इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए टमाटर को टुकड़ो में काट ले और फिर टमाटर के टुकड़े को लेकर चेहरे और गर्दन पर अच्छे तरह से लगा ले।
  • आप चाहे तो आपके हाथों और पैरों के टेनिंग हटाने के लिए भी इसे लगा सकती है। इसके बाद कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दे।
  • कुछ देर के बाद इसे साफ पानी से धो ले। ऐसा करने से स्किन की गन्दगी निकल जाती है और स्किन में चमक आ जाती है।

चंदन जो लाये चेहरे में निखार

चंदन की खुशबू सभी को अपनी और आकर्षित करती है। चंदन चेहरे को सुन्दर बनाने में भी मदद करता है। इसका उपयोग करने से चेहरे में ग्लो आता है साथ ही चेहरा भी क्लीन दिखता है। इसलिए इसका उपयोग भी किया जा  सकता है।

कैसे करे इस्तेमाल

  • चंदन का उपयोग करने के लिए थोड़े से चंदन पाउडर में गुलाब जल की कुछ बूंदो को मिला ले और इसका पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाए। फिर कुछ देर के लिए इसे सूखने दे। अच्छी तरह से सुख जाने के बाद चेहरे को धो ले।
  • ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा साथ ही चेहरे में ग्लो भी आएगा।

Face Cleanup at Home के अन्य असरकारी उपाय

  • उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त आप निम्बू के रस को भी चेहरे पर लगा सकती है। यह भी चेहरे की गन्दगी को दूर करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
  • इसके अलावा पपीते का पेस्ट बना कर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।
  • आप चेहरे पर केले के मास्क का भी उपयोग कर सकती है यह भी बहुत असरकारी होता है।
  • चेहरे पर चीजों को उपयोग करने के साथ साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दे यह भी बहुत ही ज़रुरी होता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिए इससे आपको चेहरे की समस्याएं कम होंगी और मुंहासे में भी कमी आएगी।

उपरोक्त Face Tips की मदद से आप अपने चेहरे को आसानी से क्लीन कर सकती है। यह बहुत ही असरकारी नुस्खे होते है। इसका नियमित रूप से उपयोग करे साथ ही इसका उपयोग करने से किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होता है।

नोट- यह नुस्खे हानिकारक नहीं होते है। परन्तु कुछ लोगो की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है इसलिए यदि आपको इसके इस्तेमाल से कोई समस्या हो रही है तो इसका उपयोग करना बंद कर दे और इसके लिए अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है।

Subscribe to