Irregular Periods Reasons: जाने अनियमित मासिक धर्म की समस्या के कारणों को

Irregular Periods Reasons: जाने अनियमित मासिक धर्म की समस्या के कारणों को

महिलाओंं में मासिक धर्म का होना ज़रूरी होता है। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे की दर्द ,पेट में ऐठन आदि। कई बार मासिक धर्म की निरंतरता में अलग अलग वजहों से समस्याएं आती हैं।

मासिक धर्म का अनियमित होना भी एक तरह की समस्या होती है। यह भी महिलाओं में बहुत ही सामान्य होती है।अधिकांश महिलाओं को इस प्रकार की समस्या होती है। लेकिन अधिकांश महिलाएं इसका उपचार ना करके इनसे जूझती रहती है।    

मासिक धर्म के अनियमित होने को अनदेखा नहीं करना करना चाहिए क्योंकि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

अनियमित मासिक धर्म के कारणों के बारे में जानकारी होना भी ज़रुरी है ताकि उसका सही उपचार हो सके और आप समस्याओं से बच सके। इस लेख में हम आपको अनियमित मासिक धर्म के बारे में जानकारी दे रहे है। आईये जानते है Irregular Periods Reasons के बारे में  विस्तार से।

Irregular Periods Reasons: जाने यह क्या होते हैं इसके कारण, लक्षण और अन्य जानकारी

अनियमित माहवारी: Irregular Periods

  • महिलाओं को मासिक धर्म प्रत्येक महीने होता है।
  • यदि मासिक धर्म हर महीने एक निश्चित समय पर होता है तो उसे नियमित मासिक धर्म कहा जाता है। नियमित मासिक धर्म की अवधि 21 से 35 दिनों में कभी भी हो सकती है।
  • अनियमित मासिक धर्म तब होता है जब यह एक महीने से ज्यादा समय लेता है या फिर बहुत जल्दी आ जाता है। साथ ही यदि मासिक धर्म किसी महीने में नहीं आता है तो इसे भी अनियमित मासिक धर्म कहा जाता है।
  • आपको बता दे की मासिक धर्म का अनियमित होना कोई चिंता की बात नहीं है परन्तु यदि यह समस्या लम्बे समय तक है तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

अनियमित मासिक धर्म के कारण: Causes of Irregular Periods

कई अलग अलग कारणों से मासिक धर्म अनियमित हो सकता है। जानते है इसके क्या क्या कारण हो सकते है।

गर्भावस्था के दौरान

  • जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती है तब या तो मासिक धर्म आता नहीं है या फिर यह अनियमित भी हो सकता है।
  • इसलिए यदि आपके मासिक धर्म में अनियमितता आ रही है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकती है।

वजन के बढ़ने या कम होने से

  • मासिक धर्म के अनियमित होने का एक कारण वजन भी होता है। यदि आपका वजन अधिक या फिर कम है तो भी आपको इस प्रकार की समस्या हो सकती है।
  • इसलिए अपनी डाइट पर भी ध्यान दे, इससे आप अनियमित मासिक धर्म की समस्या से दूर रह सकती है।

तनाव होना

  • तनाव के कारण अक्सर शरीर के हार्मोन्स में परिवर्तन होता है।
  • जिसकी वजह से भी मासिक धर्म अनियमित हो जाता है। इसलिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करे ताकि आप तनाव और अवसाद से दूर रह सके।

अधिक व्यायाम करना

  • अधिक व्यायाम करने से भी आप अनियमित मासिक धर्म की शिकार हो सकती है।
  • मासिक धर्म के समय शरीर को ऊर्जा की जरुरत होती है और आप व्यायाम के दौरान काफी ऊर्जा को ख़त्म कर देती है जिसके कारण शरीर में ऊर्जा नहीं रहती है।

उम्र का बढ़ना

  • महिलाओं के 40 से 50 की उम्र होने पर शरीर में हार्मोन परिवर्तन होता है।
  • इस परिवर्तन की वजह से मासिक धर्म बंद होने लगता है और इसी कारण मासिक धर्म अनियमित होता है।

दवाईओ का सेवन

  • यदि आपका मासिक धर्म आने वाला है और आपने किन्ही वजहों से दवाईयों का सेवन किया है तो भी आपको इस प्रकार की समस्या हो सकती है।
  • बहुत सारी दवाईयां प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर को प्रभावित करती है।

अधिक शराब का सेवन करना

  • शराब भी आपके अनियमित मासिक धर्म का कारण बनती है।
  • लिवर के द्वारा ही प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर को नियंत्रित किया जाता है और शराब पीने से लिवर ख़राब होता है। जिसके कारण मासिक धर्म अनियमित हो जाते है।

बर्थ कंट्रोल पिल्‍स का सेवन

  • बर्थ कंट्रोल पिल्‍स खाने से भी मासिक धर्म अनियमित होते है।
  • इसका सेवन करने पर शरीर को रिकवर होने में समय लगता है।

बीमार होने पर

उपरोक्त वजहों के होने पर मासिक धर्म अनियमित हो सकता है। इसलिए इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

अनियमित मासिक धर्म के लक्षण: Irregular Periods Symptoms

अनियमित मासिक धर्म के निम्न लक्षण दिखाई दे सकते है जैसे की

  • सात दिनों से अधिक मासिक धर्म का होना
  • मासिक धर्म के अंतिम दिनों में भी रक्त है अधिक स्त्राव
  • किसी भी महिला को साल भर में 11 से लेकर 13 मासिक धर्म होते है।
  • लेकिन यदि इनकी संख्या इससे अधिक होती है यह अनियमित मासिक धर्म होता है।
  • अनियमित मासिक धर्म होने पर शरीर में दर्द बना रहता है।

उपरोक्त लक्षण अनियमित मासिक धर्म को दर्शाता है। इसलिए इन लक्षणों को अनदेखा ना करे।

जाने कुछ अन्य टिप्स: Period Tips

  • अनियमित मासिक धर्म को दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान रखे। साथ ही योग और ध्यान का भी सहारा ले। इस प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाए क्योंकि इसका उपचार संभव होता है।
  • सौंफ का सेवन करने से भी मासिक धर्म समय पर आते है। इसलिए मासिक धर्म के 10 दिन पहले से भी आप सौंफ का काढ़ा बनाकर पी सकती है।
  • शराब का सेवन बंद कर दे। इससे आपको और भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। तनाव और चिंता को दूर करने की कोशिश करे।
  • हलके गर्म पानी में निम्बू का रस, शहद और दालचीनी को मिलकर पीये। इससे भी मासिक धर्म जल्दी आता है।
  • हल्दी भी मासिक धर्म में सहायक होती है। यदि आप खाने में प्रतिदिन की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा हल्दी का सेवन करती है तो इससे भी मासिक धर्म समय से आ जाता है।
  • अदरक का ज्यादा सेवन करना भी मासिक धर्म के लिए लाभकारी होता है। यह मासिक धर्म को जल्दी लाने में मदद करता है। इसके लिए आप अदरक का कई तरीके से सेवन कर सकती है। जैसे अदरक की चाय, खाने में अदरक का उपयोग, अदरक की चटनी आदि।
  • दूध में अंजीर का सेवन करने से भी अनियमित मासिक धर्म की समस्या दूर हो जाती है।

नोट - कई महिलाएं मासिक धर्म को जल्दी लाने या आगे बढ़ाने के लिए दवाओं का सेवन करती है। इसका अधिक सेवन करना हानिकारक होता है। इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करे।

Subscribe to