Benefits Of Peanut: मूंगफली से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, जाने इसके फायदे

Benefits Of Peanut: मूंगफली से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, जाने इसके फायदे

आपने अक्सर ट्रेन में मूंगफली ख़रीदा और खाया होगा। Moongfali एक बेहद सस्ता वानस्पतिक प्रोटीन का स्रोत है। मूंगफली हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक भी होता है। भारत में मूंगफली को अंग्रेजी भाषा में Peanut या फिर Groundnut जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम Arachis Hypogaea है। यह एक प्रमुख तिलहन फसल है। इसमें प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.3 गुना और अंडे की तुलना में 2.5 व फलो की तुलना में 8 गुना होता है। हमारे देश में मूंगफली को कई नामों से जाना जाता है। जहाँ तमिल भाषा में इसे कडालाई कहते हैं वहीं गुजराती में इसे Shengdana के नाम से भी जाना जाता है। ये स्वाद और स्वास्थ दोनों के लिए लाभकारी है। इसको कई तरह से उपयोग करते है। इसका तेल भी स्वाद और स्वास्थ दोनों के लिए फ़ायदेमंद है।

मूंगफली हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें प्रकृति ने विभिन्न पोषक तत्व दिए है। एक लीटर दूध के बराबर मात्र 100 ग्राम मूंगफली होती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 25 % से ज्यादा होती है। मांस, मछली और अंडों में उसका प्रतिशत 10 से अधिक नहीं होता है। 250 से 300 ग्राम मूंगफली से हम 300 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध या 15 अंडों के बराबर ऊर्जा प्राप्त कर सकते है। भुनी हुई मूंगफली में इतनी मात्रा में खनिज और विटामिन होते हैं जितना हम मांस से भी नहीं प्राप्त कर सकते है। Mungfali ka tel हमारे शरीर में मौजूद कीटाणुओं को भी कम करता है।

मूंगफली में बहुत ही वानस्पतिक तत्व पाए जाते है, जैसे आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है, साथ ही मूंगफली में 426 कैलोरीज, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम वसा पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली विभिन्न क्रियाओं के लिए बेहद आवश्यक है। इसमें विटामिन E, K और B6 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। माना जाता है कि मूंगफली खाने से पुरुष और महिलाओंं में हार्मोस का संतुलन बना रहता है। मूंगफली में बादाम की तरह विटामिन A होता है। जो आपकी त्वचा और बाल के लिए फ़ायदेमंद है। मूंगफली में एक गुण यह भी होता है कि जो महिलाएं मूंगफली का एक हफ्ते में कम से कम दो बार सेवन करती है, उनके वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।मूंगफली में पाए जाने वाले मैग्नीसियम से कैल्सियम और कार्बोहाइड्रेड्स शरीर में मिल जाते हैं और ये हमारे शरीर के रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित रखते है।

हमने आपको Moongfali के बारे मैं बताया, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी। वास्तव में प्रकृति ने मूंगफली को पोषक तत्वों का भंडार बना कर हमें वरदान स्वरूप दिया है। आईये हम आगे इस लेख में इससे होने वाले अन्य विशेष फ़ायदों के बारे में जानेंगे। पढ़ें Benefits Of Peanut.

Benefits of Peanuts: मूंगफली हमारे स्वास्थ के लिए किस तरह होता है फ़ायदेमंद है

Benefits-Of-Peanut-in-Hindi

हृदय संबंधित समस्या के लिए लाभदायक है

  • मूंगफली का नियमित सेवन करने से दिल के दौरे और स्ट्रोक की सम्भावना कम हो जाती है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।
  • एक शोध में पता चला है कि सप्ताह में 5 दिन Peanut का सेवन करने से दिल की बीमारियों होने की सम्भावना कम हो जाती है।

अवसाद से दूर रखने में मदद करता है

  • मूंगफली में नियासिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है जिससे तंत्रिका तन्त्र, अल्जाइमर रोग आदि होने का खतरा कम हो जाता है।
  • इसमें विटामिन B3 होता है, जो दिमाग के लिए बहुत ज़रुरी होता है। विटामिन B3 को ब्रेन फ़ूड के नाम से भी जाना जाता है।
  • नियासिन तत्व दिमाग के काम करने की क्षमता को बढ़ाता है और भूलने की बीमारी, डिप्रेशन, टेन्शन आदि समस्याओं को दूर करता है।
  • विटामिन B3 हमारी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। Shengdana में ट्राइटोफन नामक अमीनो एसिड होता है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • जो लोग अवसाद ग्रस्त होते है, उनके लिए मूंगफली का सेवन लाभकारी होता है।

कैंसर से बचाव

  • मूंगफली के नियमित सेवन करने से महिलाओंं में होने वाली कोलन कैंसर और स्तन कैंसर जैसी बीमारियाँ होने की सम्भावना कम हो जाती है।
  • हफ्ते में दो बार मूंगफली से बने Peanut Butter का सेवन करने से महिलाओंं में 58% और पुरुषों में 27% कोलन कैंसर की सम्भावना को कम कर सकते है।

त्वचा के लिए लाभकारी होता है

  • मूंगफली में ओमेगा 6 फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और हमारी त्वचा के लिए लाभकारी है।
  • मूंगफली से हम हमारी त्वचा को कोमल और नम बना सकते है। इसका पेस्ट बनाकर हम इसे फेसपैक की तरह उपयोग कर सकते है।

गर्भवती महिलाओंं के लिए भी लाभकारी है

  • मूंगफली का सेवन गर्भवती महिलाओंं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
  • मूंगफली के सेवन से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहें बच्चे को पोषक तत्व मिलते है साथ ही गर्भवती महिला को भी ताकत मिलती है।

शरीर के सही विकास के लिए मूंगफली का सेवन बहुत लाभकारी है

  • शरीर के विकास, टिश्यू के बनने के लिए सबसे जरूरी है प्रोटीन, जो मूंगफली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • साथ ही शरीर के विकास में जो जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है वो भी मूंगफली में पाए जाते है।
  • इसलिए मूंगफली का सेवन करना मनुष्य के लिए बहुत लाभदायक है।

इसके साथ और बहुत सारे लाभ भी है

  • मूंगफली का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
  • बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलाव को रोकने के लिए भी मूंगफली का उपयोग किया जाता है।
  • एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में बढ़ने वाली बारीक़ रेखाओं जिन्हे झुर्रियां कहते हैं को बनने से रोकता है।
  • मूंगफली के उपयोग से हमारी हड्डियाँ भी मजबूत होती है। मूंगफली में मौजूद कैल्शियम और विटामिन D इसमें मदद करता है।
  • मूंगफली में मौजूद फॉस्फोरस हमारे दिमाग को बहुत लाभ पहुँचता है। यह स्नायविक तंतुओं को मजबूत करता है।
  • कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों को नियमित रूप से Peanut का सेवन करना चाहिए।

हमनें उपरोक्त लेख में पढ़ा की मूंगफली किस तरह से हमारे लिए लाभदायक है। इसमें कौन कौन से पोषक तत्व, विटामिन होते है। हमने यह भी जाना की मूंगफली का सेवन हमारे लिए किस प्रकार से लाभदायक है।

Subscribe to