Kesar Oil Benefits: त्वचा, बाल और मानसिक परेशानियों को दूर करे केसर का तेल

Kesar Oil Benefits: त्वचा, बाल और मानसिक परेशानियों को दूर करे केसर का तेल

भारतीय संस्कृति में मसालों का बहुत महत्व होता है। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाते है साथ ही कुछ मसालों का उपयोग औषधियों के रूप में भी किया जाता है। यह कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं।

ऐसा ही एक मसाला है केसर। केसर बहुत ही महंगे मसालों में से एक है। लेकिन इसका उपयोग बहुत से कार्यो के लिए किया जाता है, जैसे की यह खाने में उपयोग होता है साथ ही इसका सेवन करने से त्वचा में ग्लो आता है और यह शरीर को यह कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी पहुँचाता है।

केसर के साथ साथ केसर का तेल भी बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। इसका उपयोग भी कई महत्पूर्ण कार्यो के लिए किया जाता है। सौंदर्य से ले कर सेहत तक हर तरह के कार्यों में इसका उपयोग बढ़ चढ़ कर किया जाता है।

आज के इस इस लेख में हम आपको इसी केसर के तेल के बारे में जानकारी दे रहे है। इस लेख को पढ़ कर आप भी जान पाएंगे की केसर का तेल आपके लिए कितना फ़ायदेमंद है और इसका उपयोग आप किस प्रकार कर सकते हैं। आईये पढ़ते है Kesar Oil Benefits के बारे में विस्तार से।

Kesar Oil Benefits: जाने केसर और केसर के तेल के फायदे के बारे में

Kesar-Oil-Benefits-in-Hindi

केसर

  • केसर को अंग्रेजी में सेफ्रोन (Saffron) कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम क्रोकस सैटाइवस होता है।
  • भारत के जम्मू और कश्मीर आदि जगहों पर इसकी खेती की जाती है।
  • केसर एक प्रकार का मसाला होता है जिसका उपयोग खाने में खुशबू को लाने और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • इसके अलावा इस केसर का उपयोग सौन्दर्य उत्पादों में भी बहुत ज्यादा किया जाता है।

किस तरह करें इसका उपयोग: Uses of Kesar

  • त्वचा को निखारने में केसर बहुत लाभकारी होता है। यह त्वचा में रंगत लाने का कार्य करता है।
  • मुंहासो को दूर करने के लिए भी केसर का उपयोग किया जा सकता है। यह बहुत ही असरकारी होता है।
  • इसके साथ ही इसका उपयोग करने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी नहीं होती है।
  • यह त्वचा में नमी लाने में मदद करता और त्वचा के रूखेपन को दूर करता है।
  • दूध में केसर को मिला कर पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही यह सिरदर्द को भी ठीक करने में मदद करता है।
  • केसर का उपयोग करने से अनिंद्रा जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।

Saffron Oil के फायदे

केसर के साथ साथ Kesar Oil भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। यह बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। साथ ही केसर के तेल का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जाता है। केसर के तेल का उपयोग कई दवाओं में भी किया जाता है। जानते है इसके फ़ायदों के बारे में।

मुहांसो में लाभकारी

  • केसर का तेल मुंहासो से निजात के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है और साथ ही त्वचा में चमक भी लाता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए आप चेहरे का मास्क तैयार कर ले और उस पेस्ट में केसर के तेल की कुछ बुँदे भी डाल दे।
  • इस मास्क को चेहरे पर लगाए। और फिर सूखने के बाद चेहरे को धो ले। केसर के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जिसके कारण इससे मुंहासे ठीक हो जाते है।
  • इसका नियमित रूप से उपयोग करने से मुंहासे ठीक हो जाते है। साथ ही त्वचा में चमक भी आ जाती है।

बालों को झड़ने से रोकता है

  • बालों का झड़ना बहुत से लोगो के लिए परेशानी का कारण होती है। इसे दूर करने के लिए केसर का तेल बहुत ही गुणकारी होता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए केसर के तेल को बालों की जड़ों में लगाए। इस तेल का नियमित रूप से बालों में मसाज करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल घने हो जाते है।
  • साथ ही बालों का भी विकास होने लगता है। इसका उपयोग करने से लम्बे समय तक बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है।

त्वचा को टोन करने में सहायक

  • त्वचा को टोन होने से बचने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते है। यह त्वचा को निखारता है और चमकदार बनाता है।
  • केसर के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण उपस्थित रहते है जो त्वचा को टोन करते है साथ ही आपके त्वचा पर होने वाले ब्लैकहेड्स को भी हटाने में मदद करते है।
  • यह त्वचा में रक्त संचार को अच्छा रखने में मदद करता है जिसके कारण आपकी उम्र बढ़ने पर भी आप जवान दिखती है।

वजन घटाने में सहायक

  • वजन को कम करना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इसके लिए लोग जिम और स्ट्रिक्ट डाइट का सहारा लेते है।
  • यदि आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो आप केसर के तेल का उपयोग कर सकते है।
  • केसर के तेल को अपने खाने में उपयोग करे, यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिसके कारण आपके शरीर से कैलोरी की मात्रा में कमी आती है और वजन कम होने लगता है।

श्वसन सम्बन्धी रोगों के उपचार में सहायक

  • साँस से सम्बंधित रोग जैसे की अस्थमा और खांसी आदि को ठीक करने के लिए केसर का तेल फ़ायदेमंद होता है।
  • इसका उपयोग करने से कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है और साँस लेने में होने वाली परेशानी दूर हो जाती है।

मधुमेह से रहत में सहायक

  • मधुमेह रोगियों के लिए भी केसर का तेल फ़ायदेमंद होता है।
  • यह रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए मधुमेह रोगियों को अपने आहार में केसर के तेल का उपयोग करना चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य में लाभकारी

  • मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने में भी केसर तेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
  • इसका उपयोग करने से शरीर में सेरोटोनिन तत्व की वृद्धि होती है जो की अवसाद और तनाव को कम करने में मदद करती है।
  • इसका उपयोग करने से नींद भी अच्छी आती है। जिन लोगो को अनिंद्रा की समस्या होती है उनके लिए भी केसर का तेल बहुत ही लाभकारी होता है।

इस तरह आप केसर के साथ साथ Kesar ka Tel भी उपयोग में ला सकते है। केसर के तरह ही केसर का तेल आपके बालों, त्वचा और मानसिक स्तर को सही रखने में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में आप केसर के तेल को भी शामिल कर सकती है। साथ ही इसके उपयोग से आपको कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते है। फिर भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो आप अपने डॉक्टर से पूछ कर भी इसका सेवन कर सकते है। केसर का तेल आपको बाजारों में भी उपलब्ध रहता है। आप इसका उपयोग आसानी से कर सकते है।

Subscribe to