Chandraprava Vati: शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाये और सौंदर्य बढ़ाए चन्द्रप्रभा वटी

Chandraprava Vati: शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाये और सौंदर्य बढ़ाए चन्द्रप्रभा वटी

आयुर्वेद भारत की एक प्राचीन उपचार पद्धति है जिसका आज भी बहुत सारे लोग उपयोग करते हैं और अपने आप को स्वस्थ रखते हैं। इसके अंतर्गत कई सारी जड़ी बूटियां आती हैं जिसका इस्तेमाल दवाओं के रूप में आयुर्वेदिक पद्धति में किया जाता है। ये सारी जड़ी बूटियां प्राकृतिक होती हैं इसलिए इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है और इसके फ़ायदों का लाभ लोग उठाते रहते हैं। इन्हीं जड़ी बूटियों में एक होता है चंद्रप्रभा वटी।

चंद्रप्रभा नाम की यह वटी एक बहुत ही प्रभावशाली दवा मानी जाती है जो बहुत तरह के बीमारियों के उपचार हेतु काम आती है। यह आयुर्वेद की एक बहुत ही ज्यादा प्रभावी और प्रसिद्ध दवा मानी जाती है। इसका प्रयोग आजकल बीमारियों को ठीक करने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में किया जा रहा है। एलोपैथी दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए चन्द्रप्रभा जैसे दुष्प्रभाव रहित औषधियों का चलन आज के जमाने में बहुत ज्यादा बढ़ने लग गया है।

चन्द्रप्रभा शब्द में चंद्र का अर्थ होता है चंद्रमा और प्रभा का अर्थ होता है चमक। इनका सम्मलित रूप से ऐसा अर्थ होता है की जिस दवा के एवं से शरीर मे चमक आ जाए और बल ताकत एवं शक्ति बढ़ जाये। कई लोगो चंद्रप्रभा वटी के बारे में ऐसा कहते हैं की यह रात के अंधेरे मे चाँद की तरह प्रकाशित करने का कार्य करती है। चंद्रप्रभा वटी की मदद से गर्भाशय संबंधित बीमारियाँ, गठिया, मूत्रविकार, पीलिया, मधुमेह, बवासीर, कमर में दर्द आदि से निजात पाया जा सकता है।

चंद्रप्रभा वटी के इस्तेमाल से आप अपने शरीर को बहुत प्रकार की बीमारियों से बचा कर रख सकते हैं। इसके इस्तेमाल से मानव शरीर से बहुत प्रकार के दोष बाहर निकल जाते हैं और शरीर हेल्दी बन रहता है। चलिए आज के इस लेख में जानते हैं इसी आयुर्वेदिक औषधि Chandraprava Vati के बारे में विस्तार से।

Chandraprava Vati: रोगों से निजात दिलाने के साथ सौंदर्य भी बढ़ाएगा चन्द्रप्रभा वटी

Chandraprava-Vati-in-Hindi

Chandraprabha वटी को चंद्रप्रभा गुलिका तथा चंद्रप्रभा वाटिका के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत लाभकारी एवं अति उत्कृष्ट आयुर्वेदिक दवा मानी जाती है जिसका असर गुर्दे, मूत्राशय, मूत्र पथ, अग्न्याशय, हड्डियों तथा थायरॉयड ग्लैंड आदि अंगों पर पड़ता है। इसका दवा का उपयोग इन सभी अंगों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। आइये जानते हैं इसके फायदे।

चंद्रप्रभा वटी के फायदे: Chandraprabha Ayurvedic Medicine Benefits

डायबिटीज को नियंत्रित रखेगा चन्द्रप्रभा वटी

  • अगर आप डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित है और आप को डायबिटीज की इस परेशानी से लड़ना पड़ रहा है तो आप चंद्रप्रभा वटी का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसकी मदद से आपकी डायबिटीज की समस्या का स्तर कम होने लग जाएगा और आपकी परेशानी धीरे धीरे कम हो जाएगी।

चंद्रप्रभा वटी की मदद से दूर करें कमजोरी

  • अगर आप अपने शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी करते हैं या फिर थका हुआ सा आपको लगता रहता है तो आप चंद्रप्रभा वटी का उपयोग कर के इन सभी परेशानियों से राहत प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसकी मदद से हमारा शरीर ताकतवर बन जाता है और कमजोरी दूर हो जाती है ।
  • इस औषधि का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कमजोर व्यक्ति भी मजबूत बन सकता है।
  • यह ताकत बढ़ाने के अलावा शरीर में फुर्ती प्रदान करने में भी एक मददगार औषधि साबित होता है।

जल्दी जल्दी प्यास लगने से मिला है छुटकारा

  • ज्यादा प्यास लगना भी परेशानी का कारण बन सकता है ।
  • अगर आपको भी जल्दी जल्दी प्यास लग जाती है तो आप चंद्रप्रभावटी का उपयोग करें।
  • इसके इस्तेमाल से आपकी प्यास पानी पीने से अच्छी तरह से बुझ जायेगी और बार बार प्यास लगने की समस्या भी दूर हो जायेगी।

शरीर के अंदर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाले

  • शरीर में कई कारणों से विषैले पदार्थ बनते रहते हैं। इस पदार्थ की वजह से आपका खून भी गंदा और विषैला हो जाता है वही इसकी वजह से शरीर में भी विषैले पदार्थ आ जाते हैं।
  • इन विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए आप चंद्रप्रभा वटी का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके इस्तेमाल से शरीर के अंदर मौजूद सभी प्रकार के विषैले पदार्थ बाहर निकलने लग जाते हैं और शरीर बिलकुल स्वस्थ बना रहता है।
  • इस औषधि का नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों के शरीर में मौजूद दूषित विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और इससे खून भी साफ हो जाता है।

कब्ज की समस्या से दिलाये निजात

  • अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते है तो आपको इस चंद्रप्रभा वटी का उपयोग लाभ पहुंचा सकता है।
  • चंद्रप्रभा वटी का उपयोग करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जायेगी और पेट को आराम भी मिल जाएगा।
  • इसके अलावा इससे पेट सम्बंधित दूसरी अन्य बीमारियों में भी आपको लाभ मिल जाता है।
  • इसके सेवन से पेट में गैस, कब्ज, दर्द जैसी अन्य सभी समस्यों से राहत मिल जाती है।

आंखों सम्बंधित समस्यायों में फायदेमंद चंद्रप्रभा वटी

  • अगर आपको आँखों से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या है जैसे अगर आपकी आंखें कमजोर है तो आपको चंद्रप्रभा वटी का उपयोग जरूर करना चाहिए।
  • इसके उपयोग से हमारी आंखें मजबूत हो जाती हैं और न दिखने सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओं से भी राहत मिल जाती है।
  • अगर कोई इंसान किसी प्रकार की नेत्र रोग की समस्या से परेशान है तो उन्हें चंद्रप्रभा वटी जैसी अद्भुत जड़ी बूटी का उपयोग जरूर करना चाहिए।

शरीर में चमक बढाए

  • चंद्रप्रभा वटी का उपयोग शारीरिक सौन्दर्य को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
  • इसकी मदद से शरीर की रूखी और ड्राय त्वचा को सॉफ्टनेस मिलता है और इससे स्किन आकर्षक और मुलायम बन जाता है।
  • अगर आप भी अपने चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने की सोचा रहे हैं और एक अलग सी मुस्कान तथा चमक चेहरे पर लाना चाहते हैं तो चंद्रप्रभा वटी का उपयोग ज़रूर करें।

आज के लेख में आपने आयुर्वेदिक औषधि Chandraprabha Vati Ke Fayde के बारे में विस्तार से जाना। साथ हीं आपने जाना की कैसे यह औषधि आपके शरीर की बहुत सारे समस्यायों का उपचार करने में मदद करता है और आपको स्वस्थ रखता है। अगर लेख में बताई गई समस्यायों से आप या आपके आस पास कोई पीड़ित हैं तो इस औषधि का सेवन ज़रुर करें यह बिना किसी दुष्प्रभाव के आपको स्वस्थ और अच्छी जिंदगी प्रदान करेगा।

Subscribe to