Clapping Hands Benefits: ताली बजाने के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Clapping Hands Benefits: ताली बजाने के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

हम ताली केवल तब ही बजाते है जब हमे लगता है कि कोई ख़ुशी आई है या फिर किसी को सम्मान देने के लिए भी इसे बजाया जाता है। मंदिरों में भी आपने लोगो को भजन और आरती के समय तालियाँ बजाते देखा होगा।

किन्तु किसी वजह के होने पर ही ताली बजायी जाए ऐसा नहीं होना चाहिए । आपको बता दे कि ताली बजाने के पीछे भी कई लाभ छुपे है जिसे हम नही जानते।

ताली बजाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके बजाने से कई भयंकर बीमारियाँ दूर हो जाती है। क्योंकि जब आप ताली बजाते है तो रक्त का संचारण अच्छे से होता है।

और तो और ताली बजाना कोई मुश्किल काम भी नही है। इसे आप आसानी से कर सकते है, और अपने आप को रोगों से बचा भी सकते है। यह कार्य आप कभी भी किसी भी समय कर सकते है। आइये आज के लेख के जरिये हम Clapping Hands Benefits के बारे में जानते है।

Clapping Hands Benefits: इन रोगों को दूर करता है रोज ताली बजाना

Amazing-Benefits-of-Clapping

हार्ट का खतरा होता है कम

  • दस से पन्द्रह मिनट तक ताली बजाने से ब्लड कोलेस्ट्रोल कम होता है। जिसके कारण ब्लड तेज़ी से कार्य करता है।
  • इस कारण हार्ट का खतरा कम होता है।
  • ताली बजाने से रक्त संचारण में वृद्धि होती है और नसों तथा धमनियों में से खराब कोलेस्ट्राल सहित सारे अवरोध हट जाते हैं।

बालों को झड़ने से रोके

  • प्रतिदिन ताली बजाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
  • ताली बजाने से बाल लम्बे और घने होते है।

इम्युनिटी में वृद्धि

  • ताली बजाने से सफ़ेद रक्त कोशिका मजबूत होती है, जिसके चलते इम्युनिटी बढती है।
  • इम्युनिटी बढने से शरीर में बिमारियों से लड़ने कि प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

ब्लड सर्कुलेशन

  • ताली बजाने से ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होती है।
  • लीवर, लंग ,किडनी और छोटी व बड़ी आंत के बिंदु ताली बजाने से दबते है और सभी अंगों में रक्त का प्रवाह होता है।

मोटापा कम करे

  • यदि आप लगातार ताली बजाते है तो इससे शरीर में जमी हुयी अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।
  • चर्बी के कम होने से आपका मोटापा भी कम हो जाता है।

इसके अन्य लाभ

  • ताली बजाना लो ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद होता है। क्यूंकि ताली बजाने से यह लो ब्लड प्रेशर को सामान्य कर देता है।
  • ताली बजाने से ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीके से होता है और हमारे फेफड़े हेल्दी रहते है।
  • आपको बतादे की ताली बजाने से अस्थमा संबंधित समस्यायों में राहत पाई जा सकती है।
  • यह फेफड़ों ,लीवर से जुडी नसों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • यह क्रिया बच्चों में कौशल को बढ़ाने और एकेडमिक प्रदर्शन को सुधारने में सहायता करती है।
  • आपको बता दे की यदि आप एक दिन में 1500 बार ताली बजाते है तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
Subscribe to