Diabetes Symptoms in Men: जाने पुरुषों में पाए जाने वाले मधुमेह के लक्षण

Diabetes Symptoms in Men: जाने पुरुषों में पाए जाने वाले मधुमेह के लक्षण

डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो उम्र भर साथ रहती है। इसके लिए शरीर में हमेशा ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखना होता है। आज कल कई लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रसित है। अब यह सामान्य बीमारी बन चुकी है।

हमारे देश में इसके रोगियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि भारत को डायबिटीज कैपिटल भी कहा जाने लगा है। यहां हर पांचवे इंसान को डायबिटीज की समस्या है। इसे मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है। आज के समय में बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी आयु के व्यक्ति इससे परेशान है।

बदलती जीवनशैली के चलते मधुमेह के कई कारण हो सकते है। यह बीमारी तब होती है जब शरीर में इन्सुलिन सही मात्रा में नहीं बनता है। हालाँकि इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है, लेकिन हर आयु और वर्ग के व्यक्ति में इसके लक्षण अलग अलग हो सकते है।

वैसे तो इसके लक्षण सामान्य ही होते है। परन्तु महिलाओं के मुकाबले पुरुषोंं में कुछ अलग लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बता रहे कि पुरुषोंं में इस समस्या के क्या लक्षण होते है। जानिए Diabetes Symptoms in Men.

Diabetes Symptoms in Men: जाने डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण

Diabetes-Symptoms-in-Men-in-Hindi

डायबिटीज की बीमारी

  • डायबिटीज की बीमारी में ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। ब्लड में शुगर ग्लूकोज़ के फॉर्म में होता है और जब यह खून में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो मनुष्य को मधुमेह हो जाता है।
  • इसी के साथ बॉडी सही मात्रा में इन्सुलिन पैदा नहीं कर पाती है।
  • जो व्यक्ति डायबिटीज को नज़रअंदाज़ करते है उन्हें हार्ट अटैक, ब्लाइंडनेस, स्ट्रोक और किडनी फेल्यूर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • कई बार डायबिटीज इस वजह से भी हो जाती है की बॉडी सेल्स प्रोड्यूस इन्सुलिन पर रियेक्ट नहीं करते है।
  • इंसुलिन एक हॉर्मोन होता है जिसका का काम होता है शरीर के भोजन और आहार को ऊर्जा में बदलना।
  • साथ ही यह शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करता है।
  • शुगर का लेवल बढ़ जाने पर शरीर में आहारो से ऊर्जा बनाने में काफी परेशानी होती है।
  • इसी के साथ शुगर लेवल ब्लड में बड़ी हुई होती है तो यह दूसरे बॉडी पार्ट्स को नुकसान पहुँचाती है।

डायबिटीज के प्रकार

टाइप 1 डायबिटीज

  • इस तरह की डायबिटीज में शरीर में इन्सुलिन बनना बंद हो जाते है।
  • और साथ ही इस टाइप से पीड़ित व्यक्ति को इंसुलिन के लिए इंजेक्शन दिए जाते है।

टाइप 2 डायबिटीज

  • इस तरह की डायबिटीज में बॉडी इन्सुलिन बनाती है लेकिन सेल्स उस पर रियेक्ट करना बंद कर देते है।
  • वैसे अधिकतर लोगों में डायबिटीज टाइप 2 ही पाया जाता है।
  • महिलाओं की तुलना में पुरुष टाइप 2 डायबिटीज से अधिक प्रभावित रहते है।

Signs of Diabetes in Men: जानिए पुरुषोंं में मधुमेह के लक्षण

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

  • जब बॉडी इरेक्शन को बनाये रखने और प्राप्त नहीं कर पाती है तो इसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन कहा जाता है।
  • यह हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस, धूम्रपान, किडनी आदि जैसी समस्या के लक्षणों में आता है।
  • एक स्टडी में पाया गया है कि जिन पुरुषोंं को डायबिटीज होता है उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की शिकायत रहती है।
  • इस स्टडी को करने वाली संस्था बताती है कि 20% से 75% तक पुरुषोंं को डायबिटीज होने पर इरेक्टाइल डिसफंक्शन होता है।

रेट्रोग्रेड डिसफंक्शन

  • जो पुरुष डायबिटीज की समस्या से पीड़ित है उन्हें रेट्रोग्रेड डिसफंक्शन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • इससे वीर्य मूत्राशय में छोड़ दिया जाता है।
  • इस डिसफंक्शन के दौरान अगर वीर्य कम निकलता है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।

यूरोलोगिक समस्या

  • इस समस्या में ज्यादा पेशाब को नियंत्रित करने में बॉडी असमर्थ होती है।
  • इसके अलावा मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) का शामिल होना।

हाई कोलेस्ट्रॉल होना

आँखों की समस्या

  • डायबिटीज के पुरुष रोगियों में आँखों से धुंधला दिखने की समस्या भी देखी जाती है।
  • क्योकि ब्लड में ग्लूकोस का स्तर गड़बड़ा जाता है जिससे आँखों के लेंस का आकार परिवर्तन होता है।

वीकनेस रहना

  • शरीर में अत्यधित कमजोरी महसूस होना भी मधुमेह का एक लक्षण है।
  • इसी के साथ हर थोड़ी देर में थकान की शिकायत रहती है।
  • इसके अलावा थोड़ा मेहनत वाला काम करने पर ही शरीर लस्त हो जाता है।

शरीर में अकड़न होना

  • जब किसी पुरुष को शुगर की समस्या होती है उन्हें शरीर में एकदम से झनझनाहट की शिकायत होती है।
  • साथ ही हाथ पैरों में अकड़न की समस्या भी होती है। जब बॉडी पार्ट्स में ब्लड शुगर का लेवल कम होता है तो झुनझुनी और सनसनी का आभास होता है।
  • इसके अलावा मांसपेशियों में काफी दर्द भी होता है।

स्किन में समस्या

  • पुरुषोंं को डायबिटीज होने पर स्किन में समस्या होती है लेकिन कई लोग इसे इग्नोर कर देते है।
  • इस स्किन समस्या में पुरुषोंं की त्वचा काफी ज्यादा रूखी हो जाती है।

सिर दर्द और चिड़चिड़ापन

  • डायबिटीज का एक लक्षण यह भी है जो पुरुषों में देखा गया है।
  • डायबिटीज के शिकार होने पर पुरुषों को सिर दर्द बना रहता है और स्वभाव से वे चिड़चिड़े हो जाते है।

बॉडी टेम्परेचर

  • डायबिटीज से ग्रसित पुरुषों में बॉडी का टेम्परेचर काफी कम हो जाता है।
  • साथ ही पानी पीने के बाद भी काफी प्यास लगती है और बार बार गला सूखने लग जाता है।

घाव धीरे भरना

  • अगर किसी भी प्रकार की कोई चोट लगी हो तो उसे ठीक होने में काफी ज्यादा समय लगता है।
  • यह शरीर की इम्युनिटी को भी इफ़ेक्ट करता है जिस वजह से घाव भरने में काफी समय लग जाता है।

अन्य लक्षण

  • जो पुरुष डायबिटीज से पीड़ित होते है उनका वजन एकदम से कम होने लगता है।
  • इसके अलावा खाना खाने के कुछ देर बाद ही भूख लगने लगती है।
  • कभी कभार जी मचलाना और उलटी होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस ऊपर दिए लेख के माध्यम से आपने जाना कि पुरुषों में मधुमेह के किस तरह के लक्षण पाए जाते है और यह किस तरह से उन्हें इफ़ेक्ट करते है। अगर आपके घर में मौजूद किसी पुरुष में इस तरह के कुछ लक्षण दिखाई देते है तो बिना देरी किये डॉक्टर से परामर्श लें।

Subscribe to