Eggs Ayurveda: मार्केट में लांच हुआ आयुर्वेदिक अंडा, जाने इसके बहुमूल्य फायदे

Eggs Ayurveda: मार्केट में लांच हुआ आयुर्वेदिक अंडा, जाने इसके बहुमूल्य फायदे

आपने अंडे से जुड़ा एक प्रसिद्द जुमला ज़रूर सुना होगा 'संडे हो या मंडे, सर्दी हो या गर्मी रोज खाओ अंडे'। जी हाँ, अंडा बिलकुल इस जुमले को सच साबित करता है। इसलिए नहीं की ये खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसलिए क्योंकि इसे खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं।

अंडा एक कमाल का डाइट है, इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। अंडे को हर किसी को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से हमें प्रोटीन, कैल्शियम तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में मिलता है। अंडे में मौजूद ये सारे तत्व हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद साबित होते हैं।

आपने अंडो को कई प्रकार से खाया होगा, कभी ऑमलेट बनाकर तो कभी उबाल कर। बहुत सारे लोग अंडे को करी के साथ पका कर खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग अंडे की भुर्जी भी बना कर खाना पसंद करते हैं। अंडे को अलग अलग तरह से खाया जाता है और बाजार में कई बार इसका रेट भी अलग अलग होता है। अंडे का रेट अंडे की क्वालिटी पर निर्भर करता है।

इस लेख में हम आपको अंडे के एक ऐसे प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खोज हाल हीं में हुई है। इस अंडे को कुछ दिन पहले हीं बाजार में लाया गया है। यह अंडा है ‘आयुर्वेदिक अंडा’। इस अंडे की कीमत आम अंडे से कई गुना ज्यादा है। जहाँ आम अंडे की कीमत बाजार में 4 रूपये से लेकर 7 रूपये तक होती है वहीं आयुर्वेदिक अंडे की कीमत है 22.50 रूपये। आइये जानते हैं Eggs Ayurveda के बारे में विस्तार से।

Eggs Ayurveda: आयुर्वेदिक अंडा है आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Eggs-Ayurveda-in-Hindi

क्या है आयुर्वेदिक अंडा

  • आयुर्वेदिक अंडा आयुर्वेदिक मुर्गी से प्राप्त होता है। जहाँ आम मुर्गी की कीमत बाजार में तकरीबन 200 रुपये किलो होती है वहीं आयुर्वेदिक मुर्गी की कीमत 480 रूपये किलो है।
  • इतनी ज्यादा कीमत का फर्क आयुर्वेदिक अंडे तथा आयुर्वेदिक मुर्गी में मौजूद पोषक तत्वों तथा मेडिसिनल गुणों के कारण हीं रखी गई है।
  • आयुर्वेदिक अंडे फिलहाल कई दक्षिण भारतीय राज्यों में मिलने लगे हैं। आयुर्वेदिक मुर्गियों का मीट अभी सिर्फ दक्षिण भारत के एक शहर हैदराबाद में हीं मिलना शुरू हुआ है।

किसने बनाया आयुर्वेदिक अंडा

  • आंध्र प्रदेश राज्य के रवुलापडू गांव से सम्बन्ध रखने वाले चिन्ना हर्षवर्धन रेड्डी ने आयुर्वेदिक अंडे को तैयार किया है।
  • चिन्ना हर्षवर्धन रेड्डी का अपना एक सौभाग्‍य ग्रुप नाम का पोल्‍ट्री से जुड़ा बिजनेस है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हर्षवर्धन रेड्डी ने आयुर्वेदिक अंडे को बनाने के लिए 6 साल तक बहुत सारे शोध कार्य किये।
  • हर्षवर्धन ने अपने पोल्‍ट्री से जुड़े बिजनेस को शुरू करने से पहले अमेरिका जा कर अपनी MBA की पढ़ाई भी पूरी की है।

कहां म‍िल रहे हैं ये अंडे

  • इन आयुर्वेदिक अण्डों को फिलहाल तेलगु राज्यों के बाजारों में लांच किया गया हैं।
  • ये बेंगलुरु के बाजार में भी आराम से मिल रहे हैं।
  • इसकी कीमत ज्यादा है इसके बाबजूद भी बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा है और लोग इसका खूब सेवन कर रहे हैं।
  • आम अंडे मूलतः सफेद रंग के होते हैं वहीं आयुर्वेदिक अंडो का रंग गुलाबी होता है।

कैसे बनाया जाता है आयुर्वेदिक अंडा

  • सामान्य तौर पर पोल्‍ट्री फॉर्म्‍स में पाली जाने वाली मुर्गियों को हेवी स्‍टेरॉयड्स, हार्मोन्‍स तथा एंटी-बायोटिक्‍स युक्त इंजेक्‍शन लगाया जाता है।
  • इन इंजेक्शंस के लगाने के फलस्वरूप हीं पोल्‍ट्री फॉर्म्‍स की मुर्गियां स्‍वस्‍थ रहती है और अंडे भी आकार में बड़े देती हैं।
  • हर्षवर्धन रेड्डी के सौभाग्‍य ग्रुप पोल्‍ट्री फॉर्म् में मुर्गियों को इंजेक्शन के बजाये पौष्टिक तत्वों से भरपूर आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ खाने को दिया जाता है।
  • यहाँ मुर्गियों को हल्दी, लहसुन तथा करीब 40 आयुर्वेदिक पदार्थों के मिश्रण से बना खाना दिया जाता है।
  • आयुर्वेदिक खाने के अलावा इन मुर्गियों को यहाँ पीने के लिए मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया जाता है।

दो प्रकार के हैं ये अंडे

  • हर्षवर्धन रेड्डी के सौभाग्‍य ग्रुप पोल्‍ट्री फॉर्म् में बनाये जाने वाले ये आयुर्वेदिक अंडे भी दो प्रकार के होते हैं।
  • पहले प्रकार के अंडे को ‘आयूर प्‍लस अंडा’ के नाम से जाना जाता है वहीं दूसरे प्रकार के अंडे को ‘देसी मुर्गी का अंडा’ कहा जाता है।
  • इन दोनों प्रकार के अंडों में कीमत का फर्क भी होता है।
  • जहाँ आयूर प्‍लस वाली मुर्गियों के प्रति अंडे की कीमत 12.50 रुपये है वहीं देसी मुर्गी के एक अंडे की कीमत 22.50 रूपये तक है।

आयुर्वेदिक अंडे के फायदे

  • इन अंडों का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है। पर बच्चों के लिए इन अंडों का सेवन बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।
  • इन अंडों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • इसके सेवन से मानसिक ताक़त में भी प्रचूर विकास होता है तथा इससे शरीर के अंदर मौजूद रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • आंखों के लिए भी ये अंडे बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। इस के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती है और आँखों की समस्याओं से भी निजात मिलती है।
  • ये अंडे बच्चों को होने वाली एनिमीया नामक बीमारी से बचाता है, साथ हीं इससे बच्चों में होने वाली पोषक तत्वों की कमी की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • ऐसा कहा जाता है की आयुर्वेदिक अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है, इसके अलावा इसमें विटामिन डी3, कैरोटोनॉइड्स, विटामिन ई तथा आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।
  • इस अंडे को खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्याएं के होने की संभावना घट जाती है।
  • आयुर्वेदिक अंडे की उम्र आम अंडे के मुकाबले ज्यादा होती है।

उपर्युक्त लेख में आपने पढ़ा बाजार में नए नए लांच हुए आयुर्वेदिक अंडे की विशेषताएँ और उनके स्वास्थ्यवर्धक फ़ायदों के बारे में ढेर सारी बातें। आप भी चाहें तो इन आयुर्वेदिक अण्डों का सेवन कर के इन स्वास्थ्यवर्धक फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

Subscribe to