Summer Drinks in Hindi: हेल्थी ड्रिंक्स के द्वारा पाए गर्मी से राहत

Summer Drinks in Hindi: हेल्थी ड्रिंक्स के द्वारा पाए गर्मी से राहत

मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सर्दियाँ खत्म हो रही हैं और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। गर्मियों का मौसम गर्म होने के कारण बहुत ही चुनौती पूर्ण होता है।

अधिकतर लोगो को इस मौसम में जल की कमी के कारण निर्जलीकरण की समस्या आ जाती है। निर्जलीकरण की समस्या से बचने और शरीर को ठंडक देने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना अच्छा होता है।

इन दिनों में ज्यादा ठंडा पीने से भी सेहत पर असर पड़ता है साथ ही यदि आप बाहर से खरीदे हुए पेय पदार्थ का सेवन करते है तो भी उसका विपरीत असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है ।

आप कुछ ऐसे ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है जो गर्मी से राहत देने के साथ साथ स्वास्थ्य का ख्याल भी रखने में सहायक होते है। इसे पीने से आप फ्रेश फ़ील करेंगे और तरोताजा भी बने रहेंगे। इसके लिए जानते है Summer Drinks in hindi.

Summer Drinks in Hindi: हेल्थी ड्रिंक्स की मदद से रहे गर्मियों में भी तारों ताजा

Summer-Drinks-in-hindi

तरबूज का फायदेमन्द जूस

  • गर्मियों के दिनों में तरबूत का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में जल होता है जो की शरीर में जल की पूर्ति करने में भी मदद करता है।
  • जिस कारण यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का कार्य भी करता है।
  • यदि आपको तरबूज खाना पसंद नहीं है तो आप इसका जूस बना कर सेवन कर सकती है।

जूस बनाने की विधि

  • तरबूज का जूस बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को अच्छी तरह से धो ले।
  • इसके बाद उसके छोटे छोटे टुकड़े कर ले और हरे वाले भाग को निकाल कर अलग कर दे। साथ ही इनके बीजो को भी निकाल सकते है।
  • अब इन टुकड़ो को मिक्सर में पीस ले। यदि आप चाहे तो जूसर का भी उपयोग कर सकती है।
  • इसे बाद इसे छन्नी की सहायता से छान ले।
  • इस तरह तरबूज का जूस तैयार हो जायेगा। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें निम्बू के रस को भी मिला सकती है, साथ ही यदि आपको इसकी मिठास बढ़ानी है तो इसमें शक्कर का भी उपयोग कर सकती हैं।
  • लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे की ज्यादा शक्कर मिलाने से इसका प्राकृतिक स्वाद चला जाता है।
  • आपको इसे और ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर भी सर्व कर सकती है।
  • इस जूस को पीने के बाद आप बाहर के जूस का स्वाद भूल जायेंगे। साथ ही यह बनाने में भी बहुत ही आसान होता है।

तुरंत बनाये निम्बू पानी

  • निम्बू पानी एक ऐसा जूस होता है जो आसानी से किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है।
  • ज्यादातर लोग इसे पीना भी पसंद करते है।
  • निम्बू पानी गर्मी को तो दूर करता ही है साथ ही यह घबराहट, अपच की समस्या को भी दूर करता है।
  • मोटापा को कम करने के लिए भी लोग निम्बू पानी का सेवन करते है।

निम्बू पानी बनाने की विधि

  • निम्बू पानी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी ले लें और उसमे काला नमक व् शक्कर को अच्छी तरह घो लें। शक्कर के घुल जाने के बाद इसमें निम्बू का रस डाले। इसे छन्नी की सहायता से छान ले ।
  • आप चाहे तो इसमें जलजीरा भी डाल सकते है इससे इसका स्वाद और बढ़ जायेगा।
  • ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते है।

पुदीने का लाभकारी शरबत

  • पुदीना शरीर को ठंडक पहुँचाने में मदद करता है क्योंकि इसमें मिंट पाया जाता है।
  • साथ ही यह पेट की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
  • पुदीना लू, बुखार, सिरदर्द जैसी समस्याओं से भी बचाता है।

कैसे बनाये पुदीना शरबत

  • पुदीने का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को ले लें और उसे अच्छी तरह से पानी से धो ले।
  • इसके बाद जार में पुदीने की पत्तियों को डाल दे साथ ही उसमे स्वादानुसार शक्कर, अदरक के कुछ टुकड़े व् पानी को मिला दे। इसे मिक्सी की सहायता से अच्छी तरह से पीस ले।
  • इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल ले और उसमे निम्बू का रस मिला दे।
  • छन्नी की सहायता से इसे छान कर सर्व कर सकते है ।
  • ठंडक के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते है।

बेल का शरबत

  • बेल का फल ज्यादातर गर्मियों के मौसम में ही मिलता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है ।
  • इसका सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है साथ ही पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी इसका सेवन करना अच्छा होता है।

बेल का शरबत बनाने की विधि

  • बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल का फल ले और उसमे से उसके पके हुए गूदे को एक बर्तन में निकल ले।
  • इसके बाद उसमे पानी और शक्कर को मिला ले।
  • शक्कर के घुलने तक इसे मिलाते रहे। इसके बात इसके रस को छन्नी की मदद से छान ले और सर्व करे।
  • बेहतर स्वाद के लिए इसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक भी मिला सकते है। बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल भी कर सकते है।

केरी का असरकारक पना

  • लोग इसे आम का पना के नाम से भी जानते है।
  • ऐसा माना जाता है की केरी से बने पना को पीकर घर से बाहर जाने पर धुप और लू नहीं लगती है।
  • गर्मी से राहत दिलाने के लिए और गर्मी की समस्याओं से बचने के लिए इसका सेवन करना उत्तम होता है।

केरी पना बनाने की विधि

  • केरी पना बनाने के लिए कुछ कच्चे आम को ले ले।
  • फिर इसे किसी बर्तन में अच्छे से उबाल ले।
  • आम के उबल जाने के बाद इसके छिकले को अलग कर दे और साथ ही इसकी गुठली को भी निकाल दे।
  • जो गुदा बचेगा उसे एक बर्तन में निकाल ले।
  • गुदा में स्वाद के लिए शक्कर, काला नमक और पुदीने को मिला दे और इस मिश्रण को पीस ले।
  • अच्छी तरह पीसने के बाद इसके रस को छन्नी से छान ले।
  • आप चाहे तो इसके शरबत में काली मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर भी मिला सकते है । बर्फ के टुकड़े डालकर इसे सर्व करे।

उपरोक्त ड्रिंक्स को बनाकर इसका सेवन करने से गर्मी से बचा जा सकता है साथ ही स्वस्थ और सेहतमंद भी रहा जा सकता है।

Subscribe to