Badminton For Weight Loss: खेल खेल में करे अपने बढ़ते वजन को कम

Badminton For Weight Loss: खेल खेल में करे अपने बढ़ते वजन को कम

अधिकांश लोग खेल को मनोरंजन के लिए खेलते है। आज देखा जाये तो हर खेल को बहुत महत्व दिया जाता है, और खेलों के अलग अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।

क्या आप जानते है की खेल मनोरंजन तो करता ही है साथ ही यह शरीर को कई तरह के लाभ भी प्रदान करता है? खेल के द्वारा शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही इससे मानसिक रूप से भी मजबूत बना जा सकता है। ऐसा ही एक खेल है बैडमिंटन जिसे खेलने से आप अपने मोटापे को कम कर सकते है।

बैडमिंटन को खेलने से शरीर में कई गतिविधियाँ होती है जो की वजन को कम करती है साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से निजात भी दिलाती है। यह शरीर को फिट भी रखती है।

बैडमिंटन खेलने के जो फायदे है वह आपको अन्य खेलो में देखने को कम मिलेंगे। जानते है Badminton for Weight Loss के बारे में।

Badminton for Weight Loss: जानिए कैसे होता है वेट लॉस और इसके अन्य फायदे

Badminton-For-Weight-Loss-in-Hindi

क्या है बैडमिंटन?

  • बैडमिंटन एक प्रकार का खेल होता है जिसे रैकेट की सहायता से खेलते है।
  • इसे दो लोग या फिर जोड़े में चार लोगो द्वारा खेला जाता है।
  • खेलने के लिए रैकेट से साथ शटलकॉक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे इंडोर और आउटडोर दोनों स्थानों पर आसानी से खेला जा सकता है।
  • आपको बता दे की बैडमिंटन के खेल में कई महान हस्तियों के नाम भी शामिल है जैसे सानिया नेहवाल, पीवी सिंधु, ज्वाला गुट्टा आदि।

यह कैसे करता है वजन कम ?

  • बैडमिंटन खेलने से शरीर की सारी मांसपेशियों का उपयोग होता है जिसके कारण शरीर में जमा चर्बी पिघलने लगती है।
  • यदि आप एक घंटा भी बैडमिंटन खेलते है तो उससे 500 कैलोरी बर्न होती है।
  • साथ ही इससे आपका मनोरंजन भी हो जाता है । मोटापे को कम करने के लिए यदि आप डाइटिंग या फिर जिम्मिंग नहीं करना चाहते है तो बैडमिंटन खेलना एक उत्तम सुझाव है।
  • यदि आप प्रतिदिन भी एक घंटा बैडमिंटन खेलते है तो इससे आप आसानी से वजन को कम कर सकते है।
  • शोध के दौरान यह पाया गया है की जो लोग बैडमिंटन खेलते है उन्हें अन्य लोगो की तुलना में 47 प्रतिशत मोटापा नहीं होने की सम्भावना होती है।
  • एक फिट और स्लिम बॉडी पाने के लिए इसे खेलना बहुत अच्छा होता है।

बैडमिंटन के अन्य लाभ

बैडमिंटन को खेलने से वजन को कम करने के अतिरिक्त भी अन्य लाभ मिलते है।

चश्मे का नंबर कम करे

  • आज कल बच्चों को भी आँखों की समस्या होने के कारण चश्मे लगाने पड़ते है। आँखों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बैडमिंटन आपकी मदद कर सकता है।
  • शोध से पता चलता है की यदि एक घंटा भी प्रतिदिन बैडमिंटन खेला जाए तो इससे आंखे स्वस्थ और तंदरुस्त रहती है।
  • यदि किसी को चश्मा लगा है तो इसे खेलने से चश्मे के नंबर को भी कम किया जा सकता है। साथ ही यदि बैडमिंटन को बाहर खेला जाए तो इससे शुद्ध हवा भी मिलती है और धूप से आपको विटामिन डी भी आसानी से मिल सकता है।

स्ट्रेस को कम करे

  • आजकल लोगो में स्ट्रेस होना स्वाभाविक हो गया है।
  • बैडमिंटन मानसिक फिटनेस के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।
  • बैडमिंटन में शारीरिक गतिविधियां होती है जिसके कारण शरीर में रक्त का संचार सही से होता है और तनाव दूर हो जाता है।
  • साथ ही इसे खेलने से दिमाग और मन दोनों खुश रहते है।

हड्डियों को मजबूत बनाये

  • बैडमिंटन को नियमित रूप से खेलने पर हड्डियों में मजबूती आती है।
  • बैडमिंटन आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
  • इसे खेलने से पैरों और कूल्हों के घनत्व में भी वृद्धि होती है।
  • हड्डियों के साथ साथ यह मसल्स को भी मजबूत बनाता है।

ह्रदय को रखे स्वस्थ

  • बैडमिंटन को खेलने से शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे से हो पाता है जिसके कारण शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी आती है।
  • ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित होने से हृदय आघात की सम्भावनाये कम होती है।

पाचन क्रिया में सहायक

  • बैडमिंटन पाचनक्रिया के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।
  • बैडमिंटन के जरिये खाने को आसानी से पचाया जा सकता है जिसके कारण पेट से सम्बंधित बीमारियाँ नहीं हो पाती है।
  • बैडमिंटन खेलने से भूख भी अच्छे से लगती है और मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है।

इसे भी जाने

  • बैडमिंटन को खेलने से शरीर से पसीना बहता है। पसीने के बहने से शरीर में उपस्थित विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है।
  • बैडमिंटन को रोज खेलने से त्वचा पर भी ग्लो आता है। स्किन खिल जाती है।
  • इसे खेलने से शरीर में स्फूर्ति आती है साथ ही एकाग्रता का भी विकास होता है।
  • इस खेल के द्वारा चिंता, डिप्रेशन और तनाव दूर हो जाता है जिस कारण अनिंद्रा की समस्या भी नहीं रहती है।
  • बैडमिंटन को खेलने से मधुमेह होने की संभावना कम हो जाती है। यह रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • उच्च रक्तचाप के लिए बैडमिंटन का खेल एक अच्छा उपचार होता है। साथ ही फेफड़े के कार्य क्षमता को भी बढ़ाने के लिए बैडमिंटन खेलना लाभकारी होता है।
  • बैडमिंटन को खेलने से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग भी हो जाती है। जिसके कारण शरीर शेप में आसानी से आ जाता है।
  • जो लोग अपने एब्स बनाना चाहते है वह भी बैडमिंटन को खेलना शुरू कर सकते है।

उपरोक्त फायदों को आप बैडमिंटन खेल कर प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपका संतुलित आहार भी आवश्यक होता है ताकि बैडमिंटन को खेलने के लिए आप में एनर्जी बनी रहे।

Subscribe to