Eid Dresses: अपने ईद सेलेब्रेशन को बनायें ख़ास इन डिजाइनर ड्रेसेज के साथ

Eid Dresses: अपने ईद सेलेब्रेशन को बनायें ख़ास इन डिजाइनर ड्रेसेज के साथ

त्यौहार चाहे कोई भी हो वो अपने साथ में ढेर सारी खुशियाँ भी ले कर आता है। जहाँ तक बात हमारे देश भारत की करें तो इसे तो Land of Festivels अर्थात त्योहारों के देश के रूप में पूरा विश्व जानता है। पूरे साल भर यहाँ किसी ना किसी त्यौहार का जोश और उन्माद फैला हुआ हीं रहता है।

भारत अनेकता में एकता को फलीभूत करने वाला एक महान देश है। यहाँ अलग अलग धर्म, जाती, समुदाय, क्षेत्र, संस्कृति, भाषा और नस्ल के लोग मिलजुल कर सदियों से रहते आ रहे हैं। यहाँ हर धर्म और क्षेत्र के त्योहारों को मिलजुल कर मनाने का चलन भी बहुत पुराना हैं। होली, ईद, बैसाखी, क्रिसमस जैसे सभी अलग अलग धर्मों के त्यौहार को यहाँ सब मिल कर मनाते हैं।

आज ईद है ऐसे में हर धर्म के लोग इसे अपने अपने तरीके से मानते है। जहाँ मुस्लिम समाज इसमें ज्यादातर होस्ट की भूमिका में होता है वहीं बाकी दूसरे धर्म के लोग त्यौहार की बधाईयाँ अपने मुस्लिम दोस्तों को देने उनके घर जाते हैं। ऐसे में ईद के वक़्त में स्पेशल डिजाइनर ड्रेसेज का बहुत ज्यादा क्रेज हो जाता है।

हर कोई इस त्यौहार के फ्लेवर को मैच करता ड्रेस पहने हुए नजर आता है। अगर आप भी इस ईद पर कुछ अच्छे Eid Special Dress को ट्राय करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे हीं ड्रेस डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे से आप अपने लिए कुछ बेहतर सलेक्ट कर सकते हैं। पढ़ें Eid Dresses.

Eid Dresses: इस ईद पर अपने आप को दें सबसे अलग और खूबसूरत लुक

Eid-Dresses-in-Hindi

हर त्यौहार के लिए कोई न कोई पारंपरिक लिबास होता है ऐसे हीं ईद के त्यौहार में भी कुछ पारंपरिक लिबास होते हैं जिसे लोग पहनना पसंद करते हैं। इसके अंतर्गत लोग पारंपरिक लिबासों में भी हल्का फ्यूजन कर के इसे स्टाइलिश बना कर पहनना बहुत पसंद करते हैं। ट्रेडिशनल सलवार सूट की जगह इस दफे ईद के अवसर पर बाजार में बहुत सारी डिजाइनर ड्रेसेज की बड़ी रेंज आपके लिए उपलब्ध है। इनमे अम्ब्रेला फ्रॉक कुर्ता, ट्यूलिप सलवार और शरारा ड्रेस को आजकल बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

डिजाइनर अम्ब्रेला फ्रॉक कुर्ता

  • अम्ब्रेला फ्रॉक आपको एक एथनिक लुक प्रदान करता है। इस लुक को पसंद करने वालों को यह ड्रेस जरूर ट्राय करना चाहिए।
  • जिन लोगों ने इस ड्रेस को अभी तक ट्राय नहीं किया है उन्हें तो इसे एक बार ट्राय कर के देखना हीं चाहिए। हो सकता है की इसे एक बार ट्राय करने के बाद आप इसके फैन हो जाएँ और बार बार इसे पहनने लगें।
  • ख़ास कर ईद के अवसर पर आपको ब्रोकेट और हेवी एम्ब्रॉयडरी बाले अम्ब्रेला फ्रॉक ड्रेस को पहन सकते हैं। लड़कियों को आजकल ये बहुत पसंद आ रहा है।
  • इस पैट्रन को एक नया लुक प्रदान करने के लिए डिजाइनर्स ने इसमें कुछ वाइब्रेंट रंग और बोल्ड प्रिंट का इस्तेमाल किया है।
  • इन फ्रॉक कुर्तों पे हाई स्टील पैटर्न का भी आजकल Eid Dress Design के अन्दर ट्रेंड में चल रहा है।

साड़ी गाउन

  • ख़ास कर के भारतीय उपमहाद्वीप में साड़ी का बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। साड़ी भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश आदि देशों में भी बहुत ज्यादा पहना जाता है।
  • इसी पारंपरिक ड्रेस को डिजाइनर लुक प्रदान कर के इसे गाउन की शक्ल दी जाती ताकि इसमें पारम्परिक के साथ आधुनिक लुक भी निखर कर सामने आये।
  • यह आपको नजाकत के साथ एक स्टायलिश लुक भी प्रदान करेगा। ऐसे लुक को पाने के लिए आजकल साड़ी गाउन लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है।
  • इसके साथ आप चाहें तो मैचिंग स्टेटमेंट ब्रेसलेट और ईयररिंग्स को कैरी कर के आप इसका परफेक्ट लुक अपना सकते हैं।
  • अगर बात रंगों की करें तो आजकल इस ड्रेस में काला रंग बहुत ज्यादा चलन है, इसके अलावा आप कोई भी डार्क कलर भी चुन सकती हैं।

खूबसूरत शरारा

  • शरारा ईद के त्यौहार के अवसर पर पहना जाने वाला एक पारंपरिक लिवास है जो आज भी फैशन में अपना स्थान बनाये हुए है और बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
  • आजकल इस शरारा ड्रेस के साथ कुछ प्रयोग भी किये जा रहे हैं जैसे अब इसके साथ पहने जाने वाली कुर्ती को और ज्यादा आकर्षक बनाया जाने लगा है।
  • आज कल इसके लिए प्लेन रंग के शरारा पर कंट्रास्ट कलर की फ्रॉक स्टाइल की कुर्ती पहनने का अच्छा ट्रेंड है।
  • किशोर वर्ग की लड़कियां इसके साथ आजकल बेल स्लीव्स कुर्ती पहनना पसंद कर रही हैं आजकल।

केप स्टिचड ड्रेस

  • यह स्टाइल पाकिस्तान में बहुत पोपुलर है और आजकल भारत में भी बहुत पसंद की जाती है।
  • मध्य आयुवर्ग की महिलाओं के बीच यह ड्रेस आजकल खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसमें केप स्टिचड सलवार सूट के साथ गाउन भी पसंद किया जाता है।
  • ख़ास कर के त्यौहार वाले दिनों में लड़कियां एम्ब्रॉयडरी के काम वाले केप स्टाइल वाले गाउन को पसंद करती हैं।

फ्रॉक विद ट्यूलिप सलवार

  • यह ड्रेस आपको सिंपल और अलग लुक प्रदान करेने में मदद करेगा। सिंपल और क्लासिक लुक पाने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन की तरह माना जाता है।
  • इसके साथ पहनने के लिए आप दितेलिंग की हुई शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं यह आप पर बहुत खूबसूरत लगेगी।
  • आप चाहें तो इसके साथ पहने जाने वाले फ्रॉक को अपनी पसंद के अनुसार ट्रेडिशनल या फिर किसी और दूसरे स्टाइल का बनवा सकती हैं।
  • आप चाहें तो इसके साथ मैचिंग कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं।

आज के इस लेख में आपने ईद के त्यौहार पर पहने जाने के लिए बाजार में उपलब्ध कुछ बेहतरीन डिजाइनर ड्रेसेज के बारे में पढ़ा। अगर आप भी ईद पर क्या पहने ये सोच कर कन्फ्यूज हैं और Eid Clothes Latest Collection में से कुछ अच्छा खरीद नहीं पा रही हैं तो तो इस आर्टिकल में बताये गए ट्रेंड के अनुसार ड्रेसेज का सलेक्शन करें और अपने ईद को बनायें खूबसूरत और हसीन।

Subscribe to