Sevai Recipe: इस ईद पर अपने घर बनाए सेवई रेसिपी के दो प्रकार

Sevai Recipe: इस ईद पर अपने घर बनाए सेवई रेसिपी के दो प्रकार

सेवई एक ऐसा व्यंजन है जो हमारे देश के हर हिस्से में बहुत प्रसिद्द है। इसे ना सिर्फ पूरे देश में पसंद किया जाता है बल्कि यह हर वर्ग के लोग भी बड़े चाव से खाते हैं। ये एक ऐसा व्यंजन है जिसे हिन्दू हो या मुस्लिम हर धर्म के त्योहारों में भी बनाना लोग पसंद करते हैं।

ख़ास कर के ईद जैसे त्यौहार तो सेवई के बिना मनाया हीं नहीं जाता हैं। ईद की सेवइयां सभी को पसंद आती है। एक महीने के रोजे के बाद ईद पर सेवइयों के साथ ईद का त्यौहार मनाये जाने का बहुत पुराना रिवाज है।

ईद ही नहीं होली और दिवाली जैसे हिन्दू धर्म के त्योहारों में भी सेवई बनाने का अपना अलग महत्व होता है। इसके अलावा शादी या बड्डे जैसे समारोहों में भी सेवई डिश की मौजूदगी भोजन में चार चाँद लगा देते हैं। सेवई की मिठास समारोह के बाकी व्यंजनों की भी लज्जत बढ़ा देता है।

इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं बनाया है तो आज के इस लेख में हम इस डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ कर आप खुद ही स्वादिष्ट सेवई बना सकेंगे और अपने साथ साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी इसका स्वाद चखा सकते हैं। पढ़े Sevai Recipe.

Sevai Recipe: बनाइये दूध वाली सेवई और सूखी मीठी सेवई

Sevai-Recipe-in-Hindi-1

सेवई डिश को अलग अलग कई प्रकार से बना सकते हैं। इसे बहुत सारे जगहों पर अलग अलग विधि से बनाया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको दो प्रकार की सेवई बनाना सिखायेंगे। पहली दूध वाली मीठी सेवई और दूसरी सूखी मीठी सेवई। ये दोनों हीं प्रकार की सेवई खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और लोगों को बहुत पसंद भी आती है। आइये जानते हैं कैसे बनाये सेवई की रेसिपी।

दूध वाली मीठी सेवई

तयारी के लिए कुल समय: 10 मिनट
बनाने में लगने वाला समय: 30 मिनट
कितने व्यक्ति के लिए: 5

सामग्री

  • पतली सेवई - ½ कप
  • दूध – 2½ कप
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  • चीनी – स्वदानुसार
  • किशमिश – ½ टेबलस्पून
  • काजू टुकड़े – 1 टेबलस्पून
  • कटा हुआ बादाम – 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढाई में घी को गर्म करें और घी के गर्म हो जाने के बाद उसमे सेवई डाल दें।
  • अब सेवई को भूरा होने तक लगातार चमचे से भूनते रहें और आखिर में उसे एक दूसरे वर्तन में निकाल लें।
  • अब उसकी कढाई में फिर से थोडा घी गर्म करें और इस बार उसमे बादाम और काजू के टुकड़े को हल्का भून कर किसी दूसरे वर्तन में बाहर निकाल लें।
  • अब या तो उसी कढाई में या फिर किसी दूसरी कढाई में गैस की मध्यम आंच पर दूध को गर्म करें।
  • जब कढाई के अन्दर दूध उबलने लग जाए तब उसमे पहले से भूनी हुई सेवई को डाल दें और उसे सॉफ्ट होने तक पकाएं।
  • 5 से 7 मिनट में वो सॉफ्ट हो जाएगा, इस दौरान जलने और चिपकने देने से बचाने के लिए इसे चम्मच से चलाते रहें।
  • अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और किशमिश को डाल दें और तब तक पकाएं जब तक इसमें चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए।
  • इसे 2-3 मिनट तक के लिए पका कर गैस बंद कर दे और इसे ठंढा होने के लिए छोड़ दें।
  • जब कमरे के तापमान पर सेवई ठंढा हो जाये तब इसे 1 से 2 घंटे तक के लिए फ्रिज में ठंढा होने दें और उसके बाद इस खीर का आनंद अपने परिवार के साथ उठायें।

सुझाव:

  • अगर ज्यादा गाढ़ा सेवई खाना चाहते हों तो उसे ज्यादा देर तक के लिए फ्रीज में रहने दे।
  • अगर आप सेवई में ज्यादा तरी रखन चाहते हैं तो इसे ज्यादा देर तक फ्रिज में ना रखें, और ऐसे हीं खा ले।
  • कुछ लोगों को गर्मागर्म सेवइयां भी बहुत पसंद आती है वो लोग चाहे तो गर्म सेवई का भी आनंद उठा सकते हैं, बस ऐसा सेवई गाढा नहीं होता है।
  • इसे लंच या डिनर के वक़्त स्वीट डिश के तौर पर आप अपने परिवार को परोस सकते हैं।

सूखी मीठी सेवई

तयारी के लिए कुल समय: 5 मिनट
बनाने में लगने वाला समय: 20 मिनट
कितने व्यक्ति के लिए: 4

सामग्री

  • भुनी सेवईयां - 110 ग्राम
  • चीनी - 150 ग्राम
  • दूध - 50 मिली लीटर
  • पानी – 150 मिली लीटर
  • देसी घी - 1 छोटा चम्मच
  • बादाम - 4 टुकड़े कटे हुए
  • किशमिश - 10
  • इलाइची कुटी हुई - 5
  • मलाई - 4 छोटे चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले सेवई के लच्छे के छोटे छोटे टुकड़े कर ले।
  • अब एक कढाई में घी डाल दें और गैस पर रखें, ध्यान रखें की आंच न तो ज्यादा अधिक हो न हीं कम।
  • जब कढाई में घी गर्म हो जाए तो उसमें सेवईयां डाल दें और उसे भूने, जब भूनते भूनते उसका रंग भूरा हो जाये तो उसे गैस पर से उतार ले।
  • गैस को बंद कर ले भूने हुए सेवई को अलग वर्तन में रख लें।
  • एक दूसरी कढाई गैस पर रखे और उसमें पानी और चीनी डाल दें।
  • जब चीनी पानी में घुल जाये तब उस में दूध को मिला दें।
  • जब इसमें उबाल आने लग जाये तब उसमें सेवईयां मिलाये।
  • अब इसे ढक्कन से ढके और गैस की आंच को धीमी कर दें।
  • 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
  • आपकी सूखी मीठी सेवईयां अब तैयार है।
  • इसे अपने पूरे परिवार के साथ खाइए।

सुझाव:

  • इन सूखी मीठी सेवइयों को एक कटोरी में निकाल कर उसके उपर मलाई डाल कर अपने परिवार वालों और मेहमानों को परोसे।

आज के इस लेख में हमने सेवई की दो प्रकार की डिसेज बनाना सिखाया। एक सूखी मीठी सेवई और दूसरी दूध वाली सेवई। दोनों तरह की Seviyan Recipe आप अपने किचन में बहुत आसानी से पका सकती हैं और अपने त्योहारों में मिठास भर सकते हैं। इस ईद पर आप इन दोनों प्रकार की Sevai में से किसी एक को तो बनायेंगे हीं।

Subscribe to