Exercise During 9th Month of Pregnancy for Normal Delivery: एक्सरसाइज से होगी डिलेवरी नार्मल

Exercise During 9th Month of Pregnancy for Normal Delivery: एक्सरसाइज से होगी  डिलेवरी नार्मल

दुनिया की सारी खुशियाँ एक तरफ और माँ बनने के ख़ुशी एक तरह होती है। जब कोई महिला माँ बनने वाली होती है तो यह उस महिला के लिए यह काफी गर्व की बात होती है। यह एहसास हर महिला के लिए खुशनुमा होता है।

माँ बनने का मतलब की जिम्मेदारियों का बढ़ना भी होता है। माँ के लिए जरुरी होता है की वो अपना और अपने बच्चे का ध्यान खासतौर पर रखे। बच्चे के पैदा होने के पहले और बाद में दोनों समय बच्चे की देखभाल जरुरी होती है।

जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती है तो उन्हें अपने स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके लिए उन्हें अपने 9th मंथ में भी कुछ न कुछ एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इस दौरान व्यायाम करने से मांसपेशियों में मज़बूती आती है और नार्मल डिलीवरी के समय होने वाली पीड़ा में भी आराम मिलता है।

इस लेख में आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे जिनको गर्भावस्था के दौरान 9वें महीने में करने से नार्मल डिलीवरी में होने वाली पीड़ा में थोड़ी राहत मिल जाती है। पढ़े Exercise During 9th Month of Pregnancy for Normal Delivery.

Exercise During 9th Month of Pregnancy for Normal Delivery: नार्मल डिलेवरी के लिए करें एक्सरसाइज

Exercise-During-9th-Month-of-Pregnancy-for-Normal-Delivery-in-Hindi

स्वीमीमिंग करें

  • प्रेग्नेंसी के दौरान स्वीमिमंग करने को काफी सेफ एक्सरसाइज माना जाता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान नियमित रूप से भी स्वीमीमिंग की जा सकती है। यह किसी भी प्रकार से होने वाले बच्चे और माँ को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
  • अगर कोई महिला स्वीमीमिंग पहली बार कर रही हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  • प्रेगनेंसी में होने वाले शारीरक बदलाव के लिए स्विमिंग करना काफी फायदेमंद होता है।
  • स्वीमिमंग गर्भावस्था में करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छी तरह से होता है।
  • यह हार्ट और फेफड़ो की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
  • इसे नियमित रूप से एक्सरसाइज के तौर पर करने से मांसपेशियों की क्षमता बढ़ती है और साथ ही मांसपेशिया टोन में रहती है।
  • यह शरीर में सहनशीलता को बढ़ाता है जिससे प्रसव के दौरान दर्द सहने की सक्षमता बढ़ती है।
  • यह सूजन और द्रव प्रतिधारण को कम करने में मदद करता है।
  • यह प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छी नींद को भी बढ़ावा देता है।
  • रेगुलरली स्वीमिमंग की जाए तो यह थकान दूर करने में भी सक्षम होता है।
  • Exercise for normal delivery in 9th month में यह काफी असरकारी होता है।

केगल एक्सरसाइज करे

  • इसे नियमित रूप से करने से मांसपेशियाँ मजबूत बनती है।
  • यह पेल्विक एरिया की मसल्स को मजबूत बनाता है।
  • यह एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है जिन्हे युटीआई (यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन) है।
  • यह इस समस्या से भी महिलाओ को मुक्ति दिलाता है और साथ ही महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाली पीड़ा से भी राहत दिलाता है।
  • इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक एरिया में रक्त के प्रवाह में वृद्धि होती है।
  • जिससे पेल्विक एरिया में संवेदनशीलता में तेज़ी आती है।
  • यह यूरिन के फ्लो को रोकने में भी मददगार होता है।
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 से 15 बार करे और हर बार केगल की अवस्था को कम से कम 15 सेकण्ड्स तक के लिए बनाए रखे।
  • इससे प्रेग्नेंट महिलाओं कि मांसपेशियाँ डिलीवरी के लिए तैयार हो जाती है।
  • यह एक्सरसाइज Yoga for Normal Delivery में काफी फायदेमंद है।

स्ट्रेचिंग भी जरुरी

  • स्ट्रेचिंग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेचिंग काफी जरुरी होती है।
  • यह मांसपेशियों में लचीलापन लाती है जिससे प्रसव के दौरान कम दर्द होता है।
  • स्ट्रेचिंग हर प्रकार के तनाव से मुक्त रखने में काफी सक्षम होता है।
  • लेकिन ध्यान रखे की प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेचिंग करते समय धीरे धीरे शरीर पर दबाव डालें।
  • स्ट्रेचिंग की कोई भी क्रिया करे लेकिन उसे कम से कम 10 से 30 सेकंड तक बनाए रखने की कोशिश करें।
  • अगर किसी भी स्ट्रेचिंग की क्रिया को करने में शरीर पर ज्यादा दबाव बन रहा हो और यह क्रिया नहीं हो पा रही हो, दर्द ज्यादा होने लगे तो उसे वही छोड़ देना बेहतर होगा।
  • स्ट्रेचिंग की किसी भी क्रिया को जबरदस्ती करने की कोशिश ना करे।
  • स्टार्टिंग के 3 महीनो के बाद पीठ के बल सीधा लेट कर स्ट्रेचिंग करे।

वॉकिंग करे

  • गर्भावस्था में वॉकिंग करना एक बहुत ही अच्छा व्यायाम माना जाता है।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को सामान्य गति से वॉक करना चाहिए।
  • बहुत तेज़ भी नहीं भागना चाहिए यह शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह शरीर पर गलत प्रभाव भी डाल सकता है।
  • वॉक करने से शरीर काफी चुस्त हो जाता है। इसी के साथ यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रखता है।
  • वैसे तो साइकिलिंग के बहुत ही अच्छा व्यायाम होती है लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को साइकिलिंग नहीं करना चाहिए।

दीवार के सहारे पुश अप

  • प्रेगनेंसी के दौरान वॉल पुश अप करना काफी फायदेमंद होता है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दिवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाए।
  • आप अपने पैरों को आरामदायक अवस्था में रखे और अपने हाथो को दिवार पर टिकाए।
  • अब अपनी अपर बॉडी को दीवार के पास ले जाए और धीरे धीरे ऊपर की ओर धक्का दें।
  • ऐसा कम से कम 5 से 6 बार जरूर करे।
  • वॉल पुश अप करते समय अपनेी पीठ को एकदम सीधा रखे।
  • यह प्रेगनेंसी के दौरान की जाने वाली काफी हैल्थी एक्सरसाइज होती है।
  • यह Pregnancy Exercise for Normal Delivery के लिए जरूर करे।

लेग लिफ्टिंग

  • अपनी पीठ के बल लेट जाए फिर अपने पैरों को सीधा ऊपर की ओर उठाए।
  • लेग लिफ्टिंग करने से पेट और पीठ दोनों की मांसपेशियाँ मजबूत बनती है।
  • इस लेग लिफ्टिंग की एक्सरसाइज को कम से कम 10 से 12 बार ज़रूर करे।
  • इससे प्रेगनेंसी में काफी फायदा होता है।

फिटनेस बॉल के साथ स्क्वाट करे

  • प्रेगनेंसी के दौरान अगर यह व्यायाम किया जाए तो यह नार्मल डिलीवरी के चांसेस को बढ़ा देता है।
  • इसे करने के लिए दीवार के बल खड़े हो जाए।
  • अब अपनी पीठ और दिवार के बीच में फिटनेस बॉल को लगाए।
  • अब धीरे धीरे अपनी बॉडी को नीचे लाए और पैरों के घुटनो से 90 डिग्री बनाए।
  • इसके बाद धीरे धीरे ऊपर आए।
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार जरूर करे।
  • इसे करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाला बैक पैन खत्म हो जाता है।

आज के इस लेख में अपने जाना की प्रेगनेंसी के 9वें महीने में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे की नार्मल डिलीवरी के चांसेस बढ़ते है और साथ ही दर्द भी कम होता है। ऊपर दी गयी सभी एक्सरसाइज को किसी के सामने करे अकेले ना करे और अगर एक्सरसाइज करते समय किसी प्रकार का दबाव या दर्द बन रहा हो तो एक्सरसाइज करना वही छोड़ दें।

Subscribe to