Face Yoga in Hindi: अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करे फेस योगा

Face Yoga in Hindi: अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करे फेस योगा

जैसा की आप सभी लोग जानते है योगा में हर बीमारी का इलाज उपलब्ध होता है और यह हर तरह से मनुष्य के शरीर के लिए फ़ायदेमंद होता है। तो रोज़ योगा करे और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।योगा पूरे शरीर के साथ साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद होती है। फेस योगा के नाम से ही पता चलता है की चेहरे का योग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है।

अगर आप भी चाहते है की आपका चेहरा भी खूबसूरत लगे तो आप फेस योगा को अपनी ज़िन्दगी में शामिल करे और साथ ही चेहरे की होने वाली परेशानी से छुटकारा पाए। फेस योगा आँखों के लिए अलग, गालों के लिए अलग और होठो के लिए अलग होती है। फेस योगा शरीर की योग के मुकाबले ज्यादा सरल होती है और इसे करने में समय भी कम लगता है।

फेस योगा करने से चेहरे को कई प्रकार के फायदे होते है और साथ ही चेहरे की कई सारी समस्यायों का इलाज भी हो जाता है। फेस योगा आप तब भी कर सकते है जब आपको लगे की आपका चेहरा ज्यादा प्रभावशाली नजर नहीं आ रहा है। आप अपने चेहरे को अपने हिसाब से ढालने के लिए भी फेस योगा की सहायता ले सकते है।

फेस को खूबसूरत बनाने के लिए बाजार में कई तरह के फेशियल उत्पाद उपलब्ध होते हैं, परन्तु उन उत्पादों को इस्तेमाल करने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ता है। इन साइड इफेक्ट्स की चिंता के बिना भी आप फेस का केयर फेस योगा को अपना कर के कर सकते हैं।

Face Yoga in Hindi: फेस योग कैसे करते है और उसके लाभ

Face-Yoga-in-Hindi

आँखों के लिए फेस योगा

  • अपने दोनों हांथो की इंडेक्स फिंगर को आँखों के ऊपर आइब्रोज पर रखे।
  • अब साथ ही अपनी मिडिल फिंगर को आँखों के नीचे रखे।
  • अब दोनों फिंगर से अपनी आँखों को ऊपर और फिर नीचे की तरफ खींचे।
  • करीब 10 से 15 सेकण्ड्स तक तीन बार ऐसा करे।
  • यह योग आँखों के लिए काफी लाभदायक होती है, इससे आँखों के काले घेरे भी दूर हो जाते है।
  • इस योग से आँखों में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है।
  • इस योग से बढ़ती उम्र के साथ आंखे कमजोर होने की समस्या भी नहीं होती है।
  • आँखों के इस योग से आँखों के साथ साथ आइब्रोज भी खूबसूरत होते है।

गालो के लिए फेस योगा

  • इस योग का नाम स्माइल फिश फेस योग है।
  • इसे करने के लिए अपने गालो को अंदर की ओर दबाए और फिश जैसा चेहरा बनाने की कोशिश करे।
  • अपने चेहरे को कम से कम 15 सेकण्ड्स तक ऐसे ही रखे।
  • फिर चेहरे को सामान्य अवस्था में ले आये।
  • ऐसा 3-4 बार करने की कोशिश करे।
  • इससे चेहरे का एक्स्ट्रा फैट कम होता है।
  • मांसपेशियों की कसरत होती है जिससे उनमे कसावट आती है।
  • चेहरे पर झुर्रिया आने से भी रोकने में यह लाभकारी साबित होता है ।
  • इससे गाल और होठ दोनों ही सुन्दर होते है।

बलून पोज़ फेस योग

  • गहरी साँस ले साथ ही अपने मुँह में हवा भरे और गुब्बारे की तरह फुला ले।
  • इस मुद्रा में कम से कम 10 सेकण्ड्स तक रहे और साथ ही साँस को रोक के रखे ।
  • मुँह के अंदर हवा भर कर इधर से उधर घुमाए।
  • इसे 10 सेकण्ड्स के लिए करे और ऐसा 5 बार दोहराएं।
  • इसे करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन स्मूथली होता है।
  • इससे मुहाँसो और दाग धब्बो की समस्या में भी राहत मिलती है।
  • इससे जबड़े की हड्डिया भी मजबूत होती है और साथ हीं फेफड़ो के लिए भी यह एक अच्छी एक्सरसाइज होती है।
  • इसे रोज़ करने से चेहरे पर कभी फैट नहीं आता ।

चेहरे पर निखार के लिए फेस योग

  • कपोल शक्ति विकासक योग चेहरे पर निखार लाने में काफी हद तक फायदेमंद होता है।
  • इसे करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन में बैठे।
  • अब अपने दोनों हाँथो की उंगलियों को आगे की ओर से आपस में जोड़ ले।
  • फिर अपने दोनों हाँथो के अंगूठो से अपनी नाक बंद कर ले।
  • फिर अपने मुँह से सांस अंदर ले और फिर गालो को गुब्बारों की तरह फुलाए।
  • फिर अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ी देर साँस रोके।
  • अब धीरे धीरे साँस बाहर की और छोड़े।
  • इसे कम से कम 20 बार ज़रूर करे, इससे आपका चेहरा निखरेगा।
  • गाल भी स्वास्थ रहेंगे और साथ ही स्किन भी ग्लो करेगी।

होठो के लिए फेस योगा

  • अपने होठो को इस तरह से बनाये की जैसे आप किसी को किस करने जा रहे हो।
  • अब धीरे धीरे होठो को अपने नाक के करीब लाने की कोशिश करे।
  • आप इस अवस्था में कम से कम 10 मिनट तक रहे।
  • इसे दिन में 5 बार करे इससे होठो के आस पास की झुर्रियों से निजात मिलेगी।
  • इस योगा को करने से सूखे होठो की समस्या से भी राहत मिलेगी।

गालो की टोनिंग के लिए फेस योगा

  • इस योगा को करने के लिए पहले हँसे।
  • हँसने के बाद उभरे हुए अपने गालो के हिस्से को दबाइये जोकि नाक और होठो के बीच है।
  • अपने गालो के उभरे हुए हिस्से को कम से कम 20-30 बार दबाये।
  • ऐसा करने से होठो और गालो के आस-पास की लाइन्स मिट जाएगी।
  • दोनों गालो की चर्बी भी कम होगी।
  • इससे स्किन भी जवां रहेगी।

आइब्रोज के लिए फेस योगा

  • आइब्रोज के पास ही सबसे पहले झुर्रिया होती है, इस योग को करें और चेहरे पर नयी चमक पाए।
  • इसे करने के लिए पहले एक कांच के सामने बैठ जाये।
  • अब अपने दोनों हांथो की तर्जनी उंगलिओ को अपने आइब्रोज पर रखे।
  • अब अपनी आँखे बंद कर ले और धीरे धीरे अपनी उंगलियों को अपनी आइब्रोज पर घुमाये।
  • साथ ही गहरी साँस लेते रहे और फिर आँखों के ऊपर से नीचे मसाज करे।
  • ऐसा 3 - 4 बार करे।
  • इससे आइब्रोज अच्छी होगी और झुर्रियो से भी छुटकारा मिलेगा।

अगर आप भी अपने चेहरे की समस्यायों से परेशान हैं और सभी प्रकार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर चुके है तो ऊपर दिए हुई फेस योगा को भी एक बार कर के देखिए इससे जरूर लाभ होगा। फेस योगा पूरी तरह से फायदेमंद है और साथ ही चेहरे की सारी समस्या को दूर करने में भी मददगार है।

Subscribe to