Rajma Benefits in Hindi: राजमा है लाभकारी, इसे खाएं और उठायें इसके लाभ

Rajma Benefits in Hindi: राजमा है लाभकारी, इसे खाएं और उठायें इसके लाभ

राजमा का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ शरीर को पोषक तत्व भी प्रदान करते है। आज जानते है इसी राजमा के बारे में जो कई फ़ायदों से भरपूर होते हैं ।

राजमा दरअसल बीन्स का एक प्रकार होता है। चुकी इसकी आकृति और रंग किडनी से मिलती जुलती है इसीलिए इसे किडनी बीन्स भी कहा जाता है।

राजमा एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। ये अधिकांश लोगो के पसंदीदा व्यंजनों में से एक होता है। चावल और राजमा बहुत सारे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

राजमा में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। साथ ही इसमें अन्य विटामिन्स भी पाए जाते है। इसमें फोलिक एसिड, फाइबर, केल्सियम और कार्बोहैड्रेट भी पाया जाता है।

राजमा केवल एक व्यंजन नहीं होता जो की खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। जानते है Rajma Benefits in Hindi.

Rajma Benefits in Hindi: जानिए इसे खाने से मिलते है क्या क्या लाभ?

Rajma-Benefits-in-Hindi

विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाले

  • राजमे में मॉलिबडेनम नमक तत्व होता है जो की शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का कार्य करता है।
  • इसी कारण राजमे का सेवन करने से शरीर में उपस्थित गंदगी पूरी तरह से बाहर निकल जाती है।

मधुमेह रोगियों के लिए फ़ायदेमंद

  • मधुमेह रोगियों के लिए राजमे का सेवन करना अच्छा होता है । यह ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित रखता है और उसे बढ़ने नहीं देता है। साथ ही इसमें कम वसा होता है।
  • राजमे में दो अमिनो एसिड्स आर्जिनाइन और ल्यूसाइन भी मौजूद होते है जो की इंसुलिन स्तर को संतुलित रखते है।

ह्रदय रोगियों के लिए

  • राजमा ह्रदय रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है।
  • राजमे में उपस्थित कार्बोहइड्रेट और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते है।
  • राजमे में उपस्थित सोल्यूबल फाइबर जब पेट में पहुँचता है तो यह जेल में परिवर्तित हो जाता है। जो की कोल्स्ट्रॉल को पूरी तरह से घेर लेता है और उसका अवशोषण करता है। ऐसा होने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है।
  • यह उच्च रक्त चाप को भी संतुलित रखता है जिसके कारण भी ह्रदय सुरक्षित रहता है।

कैंसर से बचाव

  • राजमे में मैंगनीज़ भी पाया जाता है जो की एक एंटी-ऑक्सीडेंट का कार्य करता है। साथ ही यह फ्री रैडिकल्स को नष्ट होने से भी बचाता है।
  • राजमे में मैंगनीज़ के साथ साथ विटामिन के भी पाया जाता है।
  • विटामिन के सेल्स को राजमा बाहरी नुक्सान से बचाने में मदद करता है। जिस कारण कैंसर होने का खतरा कम होता है।

मोटापा घटाए

  • फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है और राजमे में फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो मोटापे को कम करने में मदद करती है।
  • आपको बता दे की फाइबर का सेवन करने से पेट को भूख भी नहीं लगती है क्यूंकि इसके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है।
  • राजमे में लो फैट होता है जो वसा को बढ़ने नहीं देता है।
  • इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। जिसके कारण कमज़ोरी का अहसास भी नहीं होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये

  • राजमा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर शरीर को ताकत प्रदान करता है।
  • राजमे में एंटीऑक्सीडेंट्स भी उच्च मात्रा में पाए जाते है। जो की इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का कार्य करते है।
  • साथ ही फ्री रेडिकल्स को शरीर से मुक्त कर देते है।
  • इम्यून सिस्टम यदि अच्छा रहता है तो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है और शरीर रोगों से बचा रहता है।
  • साथ ही राजमे में आयरन भी उपस्थित होता है जो शरीर को शक्ति प्रदान करने में मदद करता है।
  • आयरन शरीर को ऊर्जा देता है और मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनता है।
  • आयरन ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में भी सहायक होता है।

पाचन तंत्र को अच्छा रखने में

  • फाइबर पाचन क्रिया को सुचारु रूप से चलाने का कार्य भी करते है।
  • राजमा में उच्च फाइबर होने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। जिसके कारण कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती है और पेट संबंधित समस्याएं भी नहीं हो पाती है।
  • साथ ही राजमा खाने से यह आसानी से पच जाता है।

राजमे के अन्य फायदे

  • राजमे में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व उम्र बढ़ने की गति को धीमा करते है। जिसके कारण आप ज्यादा उम्र के नहीं दिखते है।
  • राजमा झुर्रियों, मुहांसो और त्वचा की समस्याओं को भी दूर करते है।
  • राजमा का सेवन करने से बाल और नाख़ून भी स्वस्थ रहते है।
  • यदि किसी को गठिया रोग की समस्या है तो यह उन रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। यह गठिया के कारण होने वाली सूजन को भी कम करता है।
  • अस्थमा रोगियों के लिए भी राजमा बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • हड्डियों के लिए कैल्शियम और मैंगनीज़ की आवश्यकता होती है जो की राजमे में पायी जाती है। इसलिए राजमा खाने से हड्डियाँ भी मजबूत बनती है।
  • राजमे में विटामिन के भी पाया जाता है जो की दिमाग को तीक्ष्ण बनाने के लिए उपयोगी होता है। जो लोग इसका सेवन करते है उनकी याददाश्त भी तेज रहती है।

राजमे के अधिक सेवन से नुक्सान

  • राजमा का सेवन करने से नुक्सान नहीं होते है परन्तु कभी कभी इसका ज्यादा सेवन कर लेने से शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक हो जाती है जिसके कारण पेट के ख़राब होने की सम्भावनाये बढ़ जाती है।
  • राजमा के अधिक सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ सकती है। आयरन के बढ़ने से शरीर के अंग प्रवाभित होते है।
  • साथ ही राजमा के अधिक सेवन से पेट में दर्द हो सकता है, इसके अतिरिक्त अन्य दर्द भी हो सकते है जैसे - आँतों में दर्द, दस्त होने से और पेट में गैस के कारण दर्द।
  • इस बात का भी ध्यान रखे की जब भी आप राजमा बनाए तो वह पका हुआ होना चाहिए क्योंकि यदि राजमा कच्चा रहता है तो उससे भी पेट में दर्द होने लगता है।
  • राजमे का अधिक सेवन करने से उन लोगो को भी नुक्सान होता है जिनका वजन संतुलित होता है क्योंकि इसके अधिक सेवन से वजन कम होने लगता है।

इसलिए राजमे की एक संतुलित मात्रा का ही सेवन करे इसे अधिक ना खाये जिससे आपके शरीर को राजमे का लाभ मिल सके न की नुक्सान हो ।

Subscribe to