Yogurt Benefits in Hindi: दही खाइये और हर तरह से स्वास्थ रहिये

Yogurt Benefits in Hindi: दही खाइये और हर तरह से स्वास्थ रहिये

दही भारत के हर घर के भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। दही दूध से बनता है लेकिन यह दूध से भी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जैसे राइबोफ्लेविन, सभी प्रकार के विटामिन्स, फोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयोडीन और जिंक जो की मनुष्य के शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते है।

दही का रोजाना सेवन करने से कई प्रकार के फायदे होते है। दही बीमारियों से बचने में भी लाभकारी होता है और साथ ही ये चेहरे और बालों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। स्वास्थ अच्छा रखने के लिए दूध की जगह दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि दूध में मौजूद फैट और चिकनाई एक उम्र के बाद शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है।

दही अपने आप में ही एक संपूर्ण आहार के बराबर होता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में एक साथ ज्यादा सेवन करना भी कभी कभी समस्या उत्पन्न कर देता है। हमेशा दही को एक सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। आज कल बाजार में कई प्रकार के दही पैक मिलते है उन मे से सबसे अच्छा दही गुड बैक्टीरिया वाला होता है और सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

अगर हम दही को एक लाभकारी गुणों का ख़ज़ाना कहे तो ये गलत नहीं होगा, यह हर तरह से मानव शरीर के लिए लाभकारी है। तो आइये इस लेख में जानते है की दही के क्या क्या फायदे होते है।

Yogurt Benefits in Hindi: जानिए दही के फायदों के बारे में

Yogurt-Benefits-in-Hindi

पाचन क्रिया में मददगार

  • दही को आसानी से पचाया जा सकता है और यह एक ऐसा पदार्थ है जोकि खाने में बहुत ही हल्का होता है।
  • दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स दूसरे भोजन को अच्छे से पचाने में भी लाभकारी होते है।
  • पेट से जुड़ी बीमारियों में दही काफी फायदेमंद होता है, कब्ज, दस्त, और पेटदर्द आदि समस्याओं से राहत मिल जाती है दही के सेवन से।
  • जिन लोगो को हमेशा ही पेट के रोग की शिकायत रहती है उन्हें रोज़ एक कटोरी दही के साथ जीरा और सेंधा नमक डाल कर खाना चाहिए।
  • मुँह के छालो पर भी दिन में 2-3 बार दही की मलाई लगाने से छाले अच्छे हो जाते है।
  • दही पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है।

इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार

  • रोजाना 1 - 2 कप दही का सेवन करने से इम्युनिटी लेवल बढ़ता है।
  • दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स आंतो को मजबूत बनाते है।
  • दही सभी प्रकार के पोषक तत्वो को अवशोषण में मदद करता है।
  • इस कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर में बढ़ जाती है और शरीर स्वास्थ रहता है।

वजन घटाने में मददगार

  • दही के सेवन से आपकी वजन घटाने की क्रिया में काफी हद तक मदद मिलेगी, यह शरीर से चर्बी जल्दी घटाता है।
  • दही को रोज़ खाने से बार - बार भूख लगने की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • दही में कैल्शियम ज्यादा होने के कारण फैट सेल्स कम बनते है जिससे वजन जल्दी कम होता है।
  • दही में पाया जाने वाला एमिनो एसिड शरीर में जमे फैट को जलाने में काफी हद तक मददगार साबित होता है।

योनि के यीस्ट संक्रमण (Vaginal Yeast Infections) में मददगार

  • योनि के यीस्ट संक्रमण का खतरा उन स्त्रियों में ज्यादा होता है जो मधुमेह की शिकार होती है।
  • दही एक ऐसा पदार्थ है जो यीस्ट संक्रमण कम करने में सक्षम होता है।
  • दही में लेक्टोबेसिल्लुस एसिडोफिलस (Lactobacillus acidophilus) तत्व होने के कारण ही यह इस इन्फेक्शन को फैलने से रोकने के साथ साथ इसे ख़तम करने में भी फ़ायदेमंद है।
  • दही योनि में PH लेवल को भी संतुलित रखता है जिससे यह इन्फेक्शन दोबारा होने का खतरा न हो सके ।
  • योनि के यीस्ट संक्रमण से बचने के लिए रोज़ 250 ग्राम्स दही खाये वो भी बिना चीनी का।
  • यदि आप इस इन्फेक्शन से छुटकारा चाहते है तो एक टैम्पॉन (tampon) में दही लगाकर योनि में 2 घंटो के लिए रखिये। यह क्रिया रोज़ करे 2 - 3 हफ्ते तक।

हाई ब्लड प्रेशर में मददगार

  • हाई ब्लड प्रेशर शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो जाने से होता है, अगर ऐसे में आप दही का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाएगी।
  • दही से मिलने वाला पोटैशियम सोडियम को सोखकर बाहर निकालने में सहायक होता है।
  • एक रिसर्च में यह बताया गया है की अगर मनुष्य रोज़ कम फैट वाले दही का सेवन करे तो उनमे 31% कम चान्सेस होते हैं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के।
  • अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो आपको हमेशा कम फैट वाला दही ही खाना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

  • गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स जोकि दही में मौजूद होते है वो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में काफी फ़ायदेमंद होते है।
  • दही के जीवाणु लिवर में कोलेस्ट्रॉल के संश्लेषण को कम करने में मददगार होता है।
  • दही का सेवन टाइप 2 वाली डायबिटीज के मरीजों को हर प्रकार के ह्रदय रोग से बचाता है।
  • 2011 में एक रिसर्च में बताया गया है की वो लोग जो टाइप 2 वाली डायबिटीज के मरीज है अगर रोज़ दही का सेवन करेंगे तो उन लोगो मे टोटल कोलेस्ट्रॉल और लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन का लेवल कम रहेगा।
  • जो भी लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से पीड़ित है उन लोगो को रोज़ाना 1 कप गुड बैक्टीरिया वाला दही खाना चाहिए।

ऑस्टियोपोरोसिस में मददगार

  • ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमे हड्डिया कमजोर हो जाती है और व्यक्ति को चलने फिरने में तकलीफ होती है।
  • दही में शामिल कैल्शियम, विटामिन डी और गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है और साथ ही हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाता है।
  • दही का रोजाना सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या कम हो जाती है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को विटामिन डी युक्त दही का ही सेवन करना चाहिए बाजार से दही लाने से पहले विटामिन डी की मात्रा जरूर देखे।

अगर आप भी ऊपर दी गयी किसी भी प्रकार की बीमारी से जूझ रहे है तो रोज़ाना दही का सेवन करें । दही शरीर के सभी अंगो के लिए फ़ायदेमंद होते हैं और साथ हीं साथ उसके सभी तत्व शरीर के लिए ज़रुरी भी है। ज़रुरी नहीं की कोई बीमारी होने पर ही दही खाया जाये उसे आप अपने रोज़ के भोजन में शामिल करें और हमेशा स्वास्थ रहें ।

Subscribe to