Balanced Diet in Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए लें संतुलित आहार

Balanced Diet in Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए लें संतुलित आहार

संतुलित आहार मानव शरीर के लिए बहुत जरुरी है। यह शरीर में संतुलन बनाये रखता है। संतुलित आहार में हर तरह के तत्व मौजूद होते है जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम आदि। ये सारे तत्व शरीर के लिए अति-आवश्यक होते है। संपूर्ण पोषण से भरपूर भोजन ही संतुलित आहार कहलाता है।

मानव शरीर के पूर्ण विकास के लिए संपूर्ण पोषण वाला संतुलित आहार से परिपूर्ण भोजन ही करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बानी रहती है। संतुलित आहार लेने के अपने फायदे होते है और यह हर प्रकार से शरीर के लिए फायदेमंद ही साबित होता है।

संतुलित आहार लेने से हमारे शरीर की सभी नर्व्स और सेल्स इत्यादि स्वस्थ रहते है, और साथ ही सभी अंग भी अच्छे से काम करते है। अगर हम अपनी डाइट में संतुलित आहार नहीं लेंगे तो धीरे धीरे हमारे शरीर के सभी अंग ख़राब होने लगेंगे और हमारा शरीर बीमारियों से घिर जायेगा।

संतुलित आहार लेने से कभी शरीर कमजोर नहीं पड़ता और साथ ही ऊर्जावान बना रहता है। संतुलित आहार की जरूरत महिलाओ से ज्यादा पुरुषों को होती है। आईये जानते है की हमारे संतुलित आहार में क्या क्या होना चाहिए।

Balanced Diet in Hindi: पढ़िए संतुलित आहारो से जुड़ी उपयोगी जानकारियां

Balanced-Diet-in-Hindi

संतुलित आहार में क्या क्या शामिल होना चाहिए

संतुलित आहार के लिए सब्ज़ियाँ

  • सब्जियों में एक भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज होता है जो की शरीर के लिए काफी हद तक फायेदमंद होता है।
  • अपने भोजन में रोज़ एक से दो हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करे।
  • ब्रोकोली, पालक, बीन्स आदि सब्जियों के सेवन से मेटाबोलिज्म, तंत्रिका, मांसपेशिया और हड्डिया सभी कुछ स्वस्थ रहते है।
  • सभी प्रकार की सब्ज़ियाँ हमारे पूरे शरीर के लिए लाभकारी होती है।

संतुलित आहार के लिए अनाज

  • अनाज के तौर पर रोज़ ब्राउन राइस या ब्राउन ब्रेड को शामिल कीजिये।
  • अपने भोजन में गेंहू, रागी, ज्वार, बाजरा, और दलीया जैसे अनाजों को शामिल करें ।
  • इसके साथ अपने भोजन में साबुत मूंग और मसूर की दाल को भी शामिल करे।
  • ज्यादातर अनाज प्रोटीन से युक्त होता है और यह पाचन क्रिया को भी सुधरने में अत्यंत लाभकारी होता है।

संतुलित आहार के लिए फल

  • फलो में भी कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
  • फलो के जूस की जगह पर ताज़े फल खाये वो ज्यादा फायदेमंद होते हैं ।
  • फल जल्दी पच जाते है।
  • मौसम के अनुसार फलो का सेवन करे।
  • फल खाने से शरीर के साथ साथ चेहरे से जुड़ी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं में भी लाभ मिलता है।

संतुलित आहार के लिए प्रोटीन

  • प्रोटीन से दिमाग को तेज़ बनाने में और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
  • एक सामान्य इंसान को 30% से 35% तक प्रोटीन की आवशकता होती है।
  • ज्यादा प्रोटीन हमे दाल, मूंगफली, मटर, चना और दूध आदि से मिलता है।
  • अगर आप नॉन वेज भी खाते है तो प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा अंडे और मछली के सेवन को माना जाता है।
  • बच्चो की ग्रोथ के लिए भी प्रोटीन काफी आवश्यक होता है और साथ ही किसी भी तरह के घाव को भरने में भी मददगार साबित होता है।

संतुलित आहार के लिए डेरी प्रोडक्ट

  • डेरी प्रोडक्ट से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है लेकिन इसमें फैट ज्यादा होता है।
  • हमारे शरीर को कैल्शियम जैसे पौषिक तत्व की भी आवश्यकता होती है इसलिए हमे डेरी प्रोडक्टस का सेवन तो करना चाहिए लेकिन एक सिमित मात्रा में।
  • इसके लिए आप लौ फैट वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते है।

संतुलित आहार के लिए फैट और शुगर

  • फैट और शुगर शरीर में मेटाबोलिज्म को मेन्टेन करने में भी लाभदायक होता है।
  • फैट और शुगर सही मात्रा में इंसुलिन के उत्पादन में सुधार करने के लिए भी मददगार होता है।
  • पर शरीर में इन दोनों की जरुरत सीमित मात्रा में हीं होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन करना नुक़सानदेह भी हो जाता है।

महिलाओ के लिए संतुलित आहार

सुबह का नाश्ता

  • महिलाओ को सुबह का नाश्ता हमेशा करना चाहिये क्योंकि सुबह का नाश्ता दिन भर के लिए एनर्जी देता है।
  • सुबह के नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखे।
  • नाश्ते में अंडा, अंकुरित दाले, दलिया और दूध अवश्य ले।

दोपहर का भोजन

  • दोपहर के भोजन में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन का सेवन करे।
  • दोपहर के भोजन के साथ रोटी, चावल, और सलाद ज़रूर ले।
  • अगर आप नॉन वेज खाते है तो भोजन में चिकन भी शामिल कर सकते है।

रात का आहार

  • रात के भोजन में आपको कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन लेना चाहिए।
  • भोजन में साग सब्जी के साथ पनीर, सुप आदि भी ले सकती है, इनका सेवन करना भी अच्छा है।
  • अगर आप नॉन वेज खाती है तो आप रात के भोजन में ऑयली मछली और चिकन सुप भी खा सकती है।

पुरषो के लिए संतुलित आहार

सुबह का नाश्ता

  • प्रोटीन से भरपूर आहार से अपने दिन की शुरुआत करें ।
  • जो लोग जिम जाते है उन लोगो के लिए प्रोटीन अती आवश्यक होता है।
  • आप अपने नाश्ते में अंकुरित दाल के साथ साथ उपमा और दूध आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

दोपहर का भोजन

  • दोपहर के समय भोजन में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा पाए जाने वाली चीजों का सेवन करे।
  • दोपहर के भोजन में ब्राउन राइस, चिकन और पनीर ले, साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन करे।
  • इसके साथ किसी भी एक प्रकार की दाल का भी सेवन ज़रूर करे।

रात का खाना

  • रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट के साथ फैट युक्त पदार्थो का भी सेवन करे।
  • कार्बोहाइड्रेट और फैट दोनों ही शरीर के विकास के लिए लाभदाय है और इससे रातभर में शरीर का अच्छे से विकास होगा।
  • अपने रात के खाने में रोटी दाल चावल जरूर शामिल करे।
  • अगर आप नॉन वेज खाते है तो चिकन सूप ज़रूर ले।

अगर आप भी चाहते है की आपकी बॉडी भी पूरी तरह संतुलित रहे और आपको किसी प्रकार की बीमारी से ना जूझना पड़े तो अपने खान पान में बदलाव लाएं और ऊपर दिए हुए डाइट प्लान के अनुसार अपने खान पान की चीजों को खाये और हमेशा स्वस्थ रहें।

Subscribe to