Food to Eat During Exams: जानिए क्यों जरुरी है ये संतुलित आहार

Food to Eat During Exams: जानिए क्यों जरुरी है ये संतुलित आहार

बच्चों की परीक्षाएं नज़दीक है। परीक्षा एक ऐसी चीज होती है जो बच्चों से लेकर बड़ों सभी को डराकर रख देती है। परीक्षा के दौरान बच्चों में तनाव की स्थिति आ जाती है। परीक्षाओं के दौरान बच्चों को पढ़ने के लिए एकाग्रता की भी जरुरत पड़ती है।

परीक्षा के समय बच्चे ज्यादा मेहनत करते है, जिससे वो अपनी ज्यादा एनर्जी खर्च कर देते हैं। इसके लिए उनका एनर्जेटिक रहना भी जरूरी होता है।

कुछ बच्चों को परीक्षा के दौरान कई समस्याएं आने लगती है जैसे घबराहट, चिंता, बेचैनी आदि जिसके कारण उनका मन पढ़ाई में नहीं लग पाता है।

परीक्षाओं के शुरू होने से पहले बच्चों के माता पिता भी बच्चों के लिए चिंतित रहते है की ऐसा क्या करे की बच्चे परीक्षा में सफल हो और पूरी तरह से मन लगाकर पढ़ाई करे। इसके लिए आपको उन्हें संतुलित आहार देने की जरुरत है। परीक्षा के दौरान संतुलित आहार देने से बच्चे अच्छे से अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आइये जानते है Food to Eat During Exams.

Food to Eat During Exams: परीक्षा के दौरान इन संतुलित आहार का सेवन जरुरी

Food-to-Eat-During-Exams-in-Hindi

क्यों जरुरी है संतुलित आहार?

  • परीक्षा के समय बच्चों को एनर्जी और एकाग्रता की आवश्यकता होती है।
  • इस समय उनमे पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस भी अधिक होता है।
  • उन्हें सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
  • कुछ बच्चों को परीक्षा के दौरान नींद भी बहुत आती है और कुछ को घबराट व् बेचैनी होने लगती है।
  • बच्चों को संतुलित आहार देने से इस प्रकार की समस्याएं नहीं होती है और बच्चा मन लगाकर पढ़ाई कर पाता है। साथ ही वह स्वस्थ भी रहता है।

डाइट चार्ट

  • बच्चों को संतुलित आहार देने के लिए आप प्रतिदिन की एक सूचि बना सकती है की किस समय बच्चे को क्या दे? इसके लिए यह जानना भी जरूरी है की किस समय कौन सा आहार बच्चे के लिए लाभकारी होगा।

ब्रेकफास्ट के दौरान

  • इस बात का ध्यान रखे की नाश्ते में बच्चों को हेवी ब्रेकफास्ट न दे इससे बच्चों को नींद आने लगती है जिसके कारण पढ़ाई बाधित होती है।
  • नाश्ते में दूध देना बच्चों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • दूध के साथ आप उन्हें दलिया, कॉर्नफ्लेक्स या पोहा भी दे सकती है। यह पौष्टिक भी रहेगा और यह हेवी भी नहीं होता है।
  • यदि आपका बच्चा सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता है तो उसे आप फल और सलाद भी दे सकते है जिससे उसकी एनर्जी बनी रहेगी।

लंच के समय

  • बच्चों को परीक्षा के दौरान नियमित रूप से लंच करना भी ज़रुरी होता है। इसलिए लंच के लिए एक समय चुन ले ताकि प्रतिदिन उस समय पर बच्चे को लंच दिया जा सके। पर इस बात का भी ध्यान रखे की लंच दो बजे तक हो जाना चाहिए।
  • लंच के दौरान आप अपने बच्चे को सब्जी रोटी, दाल चावल दे सकती है। साथ ही दही भी ज़रूर दे।
  • इस बात का भी ध्यान रखें की बच्चे को खाने के बाद सीधे पढ़ाई के लिए नहीं बैठने दे 10 से 15 मिनट के लिए वाक करने को कहे ऐसा करने से भोजन अच्छे से पच जाता है।

शाम के समय

  • प्रतिदिन शाम के समय हल्का फुल्का नाश्ता करना भी ज़रुरी होता है। इससे एनर्जी बनी रहती है।
  • शाम के समय आप चाय के साथ टोस्ट, गेहू की ब्रेड, पीनट चाट आदि भी दे सकती है।
  • चाय देते समय यह ध्यान रखे की उसमे चाय की पत्ती कम हो, इससे थकान को दूर करने में राहत मिलेगी। यदि आप चाय नहीं देना चाहती है तो उसके स्थान पर दूध भी दे सकती है।

डिनर के समय

  • रात के समय ज्यादा हेवी भोजन नहीं करना चाहिए और न ही मसालेदार खाना खाना चाहिए इसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिसके कारण शरीर थक जाता है और उसे नींद आने लगती है।
  • रात के समय हल्का फुल्का खाना ही खाये।

अन्य जानकारी

पर्याप्त नींद

  • संतुलित आहार के साथ साथ पर्याप्त नींद भी ज़रुरी होती है इसके लिए 8 घंटे की पूरी नींद ले।
  • पर्याप्त नींद लेने से आलस, थकान, भारीपन और सिरदर्द जैसी समस्याएं नहीं होती है साथ ही एनर्जी भी बनी रहती है।
  • देर रात तक जागना भी फ़ायदेमंद नहीं होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

  • भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करे और सब्जियों में हरी पत्तेदार संब्जियो का उपयोग करे। ऐसा करने से शरीर को पोषक तत्व मिलेंगे।
  • यदि आपको आलस और सुस्ती आ रही है तो अपने खाने में जूस और ताजे फल का उपयोग करे।

पानी पिए

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिए इससे शरीर में जल की पूर्ति होती है। इसके अतिरिक्त आप अपने बच्चे को नारियल पानी भी दे सकती है ऐसा करने से उसे पानी के साथ साथ नारियल में पाए जाने वाले मिनरल्स भी प्राप्त हो जायेंगे।

टमाटर खिलाये

  • बच्चों के खाने में टमाटर को ज़रूर शामिल करे इसमें भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

ग्रीन टी

  • बच्चो को आप चाय के स्थान पर ग्रीन टी भी दे सकती है। इसका सेवन करने से नींद कम आती है।
  • साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होता है जो बच्चों को एक्टिव बनाये रखने में मदद करता है और वह फ्रेश फील करते है।

केले का सेवन

  • फलो में बच्चों को प्रतिदिन केले का सेवन ज़रूर करवाए।
  • केले में पोटैशियम उच्च मात्रा में होता है जिसके कारण बच्चों का दिमाग एक्टिव बना रहता है। साथ ही यह दिमाग को तेज रखने में भी मदद करता है।
  • यह तनाव को दूर कर उसे शांत रखने में भी सहायक होता है।

अखरोट और बादाम

  • अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है यह दिमाग के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। दिमाग को तेज रखने और उसके विकास के लिए अखरोट का सेवन अच्छा होता है।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिट अखरोट में भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण बच्चे की याद्दाश्‍त बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • मेमोरी को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन भी फ़ायदेमंद होता है।
  • इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो की मेमोरी लॉस की समस्या को दूर करता है।
  • अपने बच्चे को परीक्षा के दौरान अखरोट और बादाम का सेवन ज़रूर करवाए।
Subscribe to