Jaggery Health Benefits: सर्दी जुकाम से लेकर वजन घटाने तक फ़ायदेमंद है गुड़

Jaggery Health Benefits: सर्दी जुकाम से लेकर वजन घटाने तक फ़ायदेमंद है गुड़

गुड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। गुड़ में फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। यदि आप प्रतिदिन गुड़ का सेवन करते है तो कई रोगों से दूर रह सकते है।

गुड़ का सेवन पुराने ज़माने से किया जाता आ रहा है। ऐसा माना जाता है की गुड़ में उपस्थित तत्व शरीर में मौजूद विषैले एसिड को समाप्त कर देते है।

लोग गुड़ को स्वास्थ्य के लिए अमृत मानते है। यदि आप खाने के साथ इसे खाते है तो खाना अच्छे से पच जाता है। साथ ही भूख बढ़ाने में भी यह सहायक होता है।

भारत में गुड़ के सेवन को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। गुड़ गन्ने के रस से बनाया जाता है। जो लोग मीठा खाने के शौकीन होते है उनके लिए यह स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। जानते है Jaggery Health Benefits को विस्तार में।

Jaggery Health Benefits in Hindi: गुड़ के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप

Gud-Ke-Fayde

स्किन के लिए फ़ायदेमंद

  • यदि गुड़ का नियमित सेवन करते है तो इससे त्वचा में निखार आता है।
  • चेहरे पर होने वाले मुहासे दूर हो जाते है। क्योंकि यह रक्त को शुद्ध करने का कार्य भी करता है।
  • इससे त्वचा संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है।

सर्दियों के लिए लाभकारी

  • अक्सर सर्दियां आते ही कई लोगो को सर्दी जुकाम की समस्या हो जाती है।
  • गुड़ का सेवन करने से यह समस्या दूर हो जाती है क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है।
  • सर्दियों में गुड़ से बने लड्डू भी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते है।

लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक

  • गुड़ शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिसके कारण लिवर को साफ रखने में सहायता मिलती है।
  • यदि आप अपने शरीर को प्रभावी रूप से डिटॉक्स करना चाहते हैं, गुड़ का सेवन अच्छा होता है।

पेट को शांत करने में लाभकारी

  • गुड़ शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में सहायता करता है जो आपके पेट को शांत रखने में भी मदद करता है।
  • गर्मियों में गुड़ के शरबत का सेवन करने से यह पेट को ठंडा रखता है।
  • जबकि ठंडियों में इसका सेवन गर्मी देता है।

वजन घटाने में असरकारी

  • वजन घटाने में भी गुड़ बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
  • गुड़ पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत होता है, जो एक खनिज है जो इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में मदद करता है और मांसपेशियों के निर्माण और चयापचय को बढ़ावा देता है।
  • जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

ऊपर दिए फ़ायदों के अतिरिक्त यह हड्डियों को मजबूत बनाने में, दिमाग के लिए, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने दिल की बीमारी, रक्तचाप, आदि के लिए लाभकारी होता है।

Subscribe to