Kids Allergies: खाने से भी हो सकती है बच्चो को एलर्जी

Kids Allergies: खाने से भी हो सकती है बच्चो को एलर्जी

बड़ो की तुलना में बच्चो की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जिसके कारण वह जल्दी जल्दी बीमार पड़ते है। इसलिए बच्चो की देखभाल करने की जरुरत ज्यादा होती है। बच्चे अपनी समस्याओ को ठीक तरीके से बता भी नहीं पाते है जिसके कारण भी हमे उनकी परेशानी का सही से पता भी नहीं चलता है।

आपको बता दे की बच्चो को कई चीजों से एलर्जी भी हो सकती है। जिसके बारे में बच्चे नहीं जानते है और पेरेंट्स का ध्यान भी इन चीजों पर नहीं जा पाता है। इसलिए यह समस्या आगे चलकर बढ़ सकती है।  

बहुत से बच्चो में एलर्जी की समस्या होती है जिसके बारे में उनके पेरेंट्स को जानकारी होनी चाहिए ताकि बच्चे का सही उपचार हो सके।

इस लेख में हम आपको Baby Allergies के बारे में बता रहे है ताकि आपको अपने बच्चे के लिए मदद मिल सकेगी। इसके लिए जानते है Kids Allergies के बारे में विस्तार से।

Kids Allergies: क्यों होती है बच्चो को एलर्जी और उसके लक्षण

Allergies in Children

जिस प्रकार बड़ो को धूल से एलर्जी होती है ठीक उसी प्रकार बच्चो को भी धूल, मिटटी या अन्य चीजों से एलर्जी हो सकती है। बच्चे अपनी साफ सफाई अच्छे से नहीं कर पाते है साथ ही उनको यह भी नहीं पता होता की किस चीज के छूने से उनको नुकसान हो सकता है। जिसके कारण उनको एलर्जी की समस्या जल्दी होती है।

एलर्जी होने का कारण

  • बच्चो की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जिसके कारण भी उनको एलर्जी आसानी से हो जाती है।
  • इसके अलावा बच्चे धूल मिटटी में खेलते है जो की एलर्जी का कारण बनती है साथ ही वह पालतू जानवरो के साथ ही ज्यादा समय बिताते है जिसके कारण कुछ बच्चो को एलर्जी हो जाती है।
  • साथ ही बच्चे अपनी साफ सफाई अच्छी तरह से नहीं कर पाते है। यह भी वजह होती है एलर्जी की।

एलर्जी के लक्षण

बच्चो में एलर्जी के लक्षणों को पहचाना  जा सकता है जो की इस प्रकार है -

  • लगातार कफ का होना - बच्चो में कफ की समस्या सामान्य हो सकती है क्यूंकि वह सर्दी का सही से ध्यान नहीं रख पाते यदि किसी बच्चे में कफ की समस्या लगातार बनी हुयी है तो यह केवल कफ नहीं होता है। यह एक तरह की एलर्जी के कारण होता है। साथ ही यह समस्या बच्चे को बार बार होती है।
  • नाक में खुजली का अनुभव - नाम में यदि लगातार खुजली हो रही है तो यह भी एलर्जी की वजह हो सकती है। नाम में खुजली सर्दी जुखाम के कारण होना आम बात होती है। लेकिन यदि बच्चे को इसके अतिरिक्त भी लगातार नाक में खुजली हो रही है तो यह एलर्जी भी हो सकती है। यह एलर्जी उसे धूल मिटटी के संपर्क में रहने से भी होती है।
  • त्वचा में एलर्जी - बच्चो की त्वचा बहुत ही कोमल होती है साथ ही सेंसिटिव भी होती है। इसलिए उन्हें त्वचा में भी जल्दी एलर्जी होती है। कभी कभी बच्चो की त्वचा पर लाल रंग के चक्कते हो जाते है यह चक्कते एलर्जी के कारण भी होते है। जब बच्चे किसी चीज को छूटे है जो की त्वचा के लिए नुकसानकारी है तो उससे स्किन एलर्जी हो जाती है। बच्चो की त्वचा पर एलर्जी के कारण रेसेज भी होने लगते है।
  • बच्चो में थकान होना - छोटे बच्चे बहुत एक्टिव रहते है। वह एक जगह पर टिकते नहीं है। लेकिन कुछ बच्चे सुस्त भी रहते है उनमे थकान रहती है। बच्चो में थकान का होना भी एलर्जी की वजह से हो सकता है। इसलिये इसे भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

Food Allergies in Babies

कुछ बच्चो में खाने को लेकर भी एलर्जी हो सकती है। बच्चो में कुछ विशेष खाने को लेकर एलर्जी हो सकती है। ऐसे खाने को खा कर बच्चो के त्वचा पर कुछ निशान या रेसेज होने लगते है। साथ ही बच्चो के तबियत में भी परिवर्तन होने लगता है। खाने से एलर्जी के कुछ लक्षण जल्दी दिखाई देते है तो कुछ खाद्य पदार्थो के देर से दिखाई देते है।

फ़ूड एलर्जी के लक्षण

बच्चो में फ़ूड एलर्जी से कुछ लक्षण दिखाई दे सकते है जिन्हे आप आसानी से पहचान सकते है। लेकिन इनसे आपको घबराना नहीं चाहिए यह कोई बीमारी नहीं होती है। आप इन्हे डॉक्टर को भी दिखा सकते है।

  • त्वचा में खुजली होना
  • त्वचा में दानो का दिखाई देना
  • शरीर में झुनझुनी होना
  • शरीर का कोई भाग सुन्न पढ़ जाना
  • आवाज में परिवर्तन होना
  • उलटी की समस्या
  • दस्त
  • पेट में दर्द

उपरोक्त कारण बच्चो को फ़ूड एलर्जी से हो सकते है।

कुछ फ़ूड ऐसे होते है जो की बच्चो में एलर्जी को उत्पन्न कर सकते है। जैसे की दूध से बने उत्पाद, पीनट बटर , मछली आदि इसका सेवन करने से बच्चो को अधिकांश एलर्जी होती है। जो बच्चे एक साल से छोटे होते है उन्हें नमक भी बहुत ही कम दिया जाना चाहिए क्योंकि  कुछ बच्चो को नमक से भी एलर्जी हो सकती है। साथ ही पेट भी ख़राब हो सकता है। इसलिए इसका भी ध्यान दे

आवशयक जानकारी (Allergy Cure)

  • बच्चो की साफ सफाई पर पेरेंट्स को ध्यान देना चाहिए। उन्हें गन्दा होने से बचाना चाहिए और उनके कपड़ो को भी साफ रखना चाहिए ताकि उनपर धूल मिटटी ना रहे। साथ ही बच्चो को साफ सुथरी जगह पर खेलने देना चाहिए। इससे भी बच्चे एलर्जी से बचे रह सकते है।
  • इसके अतिरिक्त आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की जिन पदार्थो को खाने से बच्चो को परेशानी हो रही है या फिर उपरोक्त लक्षण दिखाई दे रहे है तो उन्हें वह चीजे दोबारा से न खिलाये। साथ ही अपने डॉक्टर से भी इसके बारे में सलाह ले सकते है।
  • बच्चो में एलर्जी होना सामान्य होता है क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत नहीं होती है। इसलिए उनका ध्यान रखना जरुरी है।

एलर्जी को पूरी तरह से बीमारी नहीं समझा जा सकता है इसलिए इससे आपको घबराना नहीं चाहिए बल्कि एलर्जी से बच्चो की देखभाल करनी चाहिए। यदि आपको कुछ परेशानी आ रही है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह भी ले सकते है। लेकिन इन चीजों को अनदेखा नहीं करना चाहिए यह आगे चलकर बच्चे के लिए परेशानी भी बन सकती है।

Subscribe to