Boiled Peanuts Benefits: उबली मूंगफली का सेवन वजन कम करे और रखे दिल को स्वस्थ्य

Boiled Peanuts Benefits: उबली मूंगफली का सेवन वजन कम करे और रखे दिल को स्वस्थ्य

आमतौर पर मूंगफली खाना तो बहुत से लोगो को बहुत पसंद होता है। इसे बहुत सारी चीजों के साथ मिक्स कर के बनाया जा सकता है। यदि खाने में मूंगफली का इस्तेमाल करे तो यह खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है।

Peanuts के इस्तेमाल के बारे में तो आप जानते है लेकिन क्या आपको पता है की यदि आप उबली हुई मूंगफली का सेवन करते है तो इससे आपको बहुत सारे फायदे होते है। जी हाँ जितना मूंगफली का सेवन अच्छा माना जाता है उससे कहीं ज्यादा अच्छा और फायदेमंद मूंगफली को उबालकर खाना होता है

कई मामलों में तो यह आपको सेहत से जुड़ी चीजें प्रदान करता है। Boiled Peanuts को आप स्नेक्स के रूप में भी खा सकते है। यह खाने में भी बहुत अच्छी लगती है साथ ही इसे खाने से आप अपनी कैलोरी को भी कम कर सकते है।

Boiled Groundnut का सेवन करने से व्यक्ति को कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है। जानते है उबली हुई मूंगफली का सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे होते है इसके लिए पढ़िए Boiled Peanuts Benefits के बारे में विस्तार से।

Boiled Peanuts Benefits: जाने उबली हुई मूंगफली से होने वाले स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदे

Boiled Groundnut Benefits

मूंगफली बच्चो से लेकर बड़े बूढ़ो सभी को पसंद आती है। इसलिए इसे आप बड़े चाव से भी खा सकते है और इसके फ़ायदों का भी लाभ ले सकते है। मूंगफली में सेलेनियम, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते है। यदि इसका सेवन करते हैं तो यह कई तरह से लाभ पहुँचाती है। जैसे -

वजन को कम करने में सहायक: Boiled Peanuts for Weight Loss

  • उबली हुई मूंगफली में कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है।
  • यदि आप उबली हुई मूंगफली का सेवन करते है तो इससे आपका वजन कम होने लगता है साथ ही आपको पोषक तत्व भी मिल जाते है जो की शरीर के लिए ज़रूरी होते है।
  • साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।
  • यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी अच्छा रखता है जिसके कारण भी शरीर का फैट कम होता है और आप एक आकर्षक शरीर प्राप्त कर सकते है।
  • भूख भी वजन के बढ़ने लिए जिम्मेदार होता है। लेकिन यदि आप उबली हुई मूंगफली का सेवन करते है तो यह भूख को भी नियंत्रित करता है जिससे भी वजन को नियंत्रित करने में आसानी होती है।

रक्त का संचार नियंत्रित रखे

  • यदि आप उबली हुई मूंगफली का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर में रक्त का संचार भी अच्छे से होता है।
  • जिसके कारण आपके शरीर के सभी अंग सही तरीके से कार्य करते है और आप रोगों से बचे रह सकते है।
  • साथ ही रक्त के सही प्रकार से कार्य करने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती है।

पेट के लिए लाभकारी

  • उबली हुई मूंगफली में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है जिसके कारण इसका सेवन करने से पेट भी स्वस्थ रहता है।
  • इससे आपको कब्ज और गैस जैसी समस्याएं नहीं होती है।
  • साथ ही यह पचने में भी आसान होता है। इसका सेवन करने से आंतो की सफाई भी अच्छे से हो जाती है।

विटामिन्स से भरपूर

  • उबली हुई मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स होते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई की उच्च मात्रा होती है।
  • साथ ही इसमें विटामिन बी-कॉम्लेक्स भी पाया जाता है। यह विटामिन मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • साथ ही इसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का भी निर्माण होता है।
  • मूंगफली में पॉलीफेनोलिक एंटी ऑक्सिडेंट, रेस्वेराट्रॉल तत्व भी पाए जाते है जो की शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते है और कैंसर जैसे रोगों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

उबली हुई मूंगफली के अन्य लाभ

  • सर्दियों के समय यदि आप मूंगफली खाते है तो इससे कमर दर्द भी दूर हो जाता है साथ ही जोड़ों में यदि दर्द हो रहा है तो उससे भी राहत मिलती है। इसके लिए उबली हुई मूंगफली में गुड़ मिलाकर खाना चाहिए।
  • खांसी को ठीक करने में भी उबली मूंगफली बहुत ही लाभकारी होती है क्योंकि मूंगफली को खाने से एनर्जी मिलती है साथ ही यह शरीर को गर्म रखने का कार्य भी करती है। यदि आप नियमित रूप से उबली मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपकी खांसी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।
  • मसल्स को टोन करने के लिए भी आप उबली हुई मूंगफली का सेवन कर सकते है। यह खराब मसल्स को भी ठीक करने में मदद करता है।

उबली हुई मूंगफली को बनाने की विधि

उबली हुई मूंगफली बाजार में भी आसानी से उपलब्ध रहती है। इसके अतिरिक्त आप घर पर भी मूंगफली को उबाल सकते है।

कैसे करे

  • मूंगफली को उबालने के लिए आप कच्ची मूंगफली को ले लें। फिर इसे अच्छे से धो कर कुकर में डाल दे।
  • स्वाद के लिए आप इसमें काला नमक भी डाल सकते है और फिर पानी को मिलाकर इसे उबलने के लिए गैस पर रख दे।
  • दो से तीन सिटी पड़ने दें और फिर गैस को बंद कर दे। थोड़ा ठंडा होने पर मूंगफली को पानी से बाहार निकाल ले। इस तरह आपकी मूंगफली उबल जाएगी।

मूंगफली को उबालने की अन्य विधि

  • इसके अतिरिक्त आप छिली हुई मूंगफली को रात के समय पानी में रख कर इसे सुबह पानी से बाहर निकाल ले। इसे आप ऐसे ही खा सकते है या फिर आप इसे कुकर में उबाल सकते है।
  • भुनी हुई मूंगफली को खाने से ज्यादा लाभ आपको उबली हुई मूंगफली को खाने से मिलेंगे तो आप इसे उबालकर खाये। इसे उबलने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और इसे उबालना भी बहुत आसान होता है।

अब तो आप समझ गए होंगे की उबली मूंगफली आपके लिए कितनी लाभकारी होती है? यदि आप नियमित रूप से मूंगफली का सेवन करते है तो इससे आपको वह फायदे भी मिलते है जो की बादाम में होते है। इसलिए इसे ग़रीबों का बादाम भी  कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में तो आप मूंगफली को ज़रुर खाये यह आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करेगी साथ ही सर्दियों में होने वाली समस्याओं से भी बचाने में मदद करेगी।

Subscribe to