Knee Pain Causes in Hindi: जानिए घुटनों में दर्द होने के मुख्य कारण

Knee Pain Causes in Hindi: जानिए घुटनों में दर्द होने के मुख्य कारण

आज के समय में घुटने के दर्द की शिकायत करने वाले लोगो में केवल बूढ़े लोग ही नहीं कम उम्र के लोग भी शामिल है। हालाँकि अधिक उम्र में इसकी समस्या ज्यादा होती है।

जब घुटने का दर्द परेशान करने लगता है तो हर किसी के मन में यही सवाल रहता है की क्या घुटनों में दर्द होना सामान्य‍ है? क्या उम्र बढ़ने के साथ सभी को घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है आदि।

कभी कभी लोगो को घुटने में दर्द के साथ सूजन भी रहती है। यदि यह दर्द अधिक हो जाता है तो रोज मर्रा के छोटे मोटे काम करना भी मुश्किल हो जाता है जैसे सीडियां चड़ना, या थोड़े दूर पैदल चलना।

घुटनो में दर्द के कारण सभी को अलग अलग हो सकते है। यदि आपको यह परेशानी है तो हड्डी रोग विशेष्ज्ञ से जाँच करवाए ताकि आप समय रहते इसका उपचार करवा सके। आइये जानते है Knee Pain Causes के बारे में।

Knee Pain Causes in Hindi: इन कारणों से होता है घुटनों में दर्द

Ghutno-mai-Dard-Ke-Karan

टेन्डीनिटिस

  • इसमें घुटने के सामने की और गंभीर दर्द महसूस होता है।
  • यह दर्द टेंडन की सूजन के कारण होता है, टेंडन ऊतक हड्डी को पेशी से जोड़ता है।
  • सीडियां चढ़ने या चढ़ाई पर चढ़ते या उतरते समय टेन्डीनिटिस की समस्या बढ़ जाती है।

नी कैप का उखड़ना

  • नी केप, घुटने के ऊपर की एक छोटी सी सुरक्षात्मक हड्डी होती है। इसे पटेल्ला हड्डी भी कहते हैं।
  • कभी कभी घुटने के बल गिर जाने की वजह से या फिर खेलते वक्त अचानक से दिशा बदलने पर यह हड्डी अपने स्थान से हट जाती है।
  • इससे घुटने में सूजन आना, तेज दर्द महसूस होना और घुटने को सीधा करते वक्त दर्द महसूस होना जैसे लक्षण दिखने को मिलते है।
  • किसी को घुटनो की यह समस्याए नी केप के अपनी जगह से हटने के कारण हो रही है या अन्य कारणों से यह डॉक्टर के द्वारा ही पता चल सकता है।

ऑस्टियो अर्थराइटिस

  • यह अर्थराइटिस (गठिया) का सबसे आम प्रकार है जो की बढ़ती उम्र के साथ होता है।
  • इस समस्‍या के होने पर चलते समय घुटने में तेज दर्द होता है साथ ही सूजन भी होती है।
  • हमारे घुटने के अंदर नर्म कार्टिलेज होती है जो की हड्डी को मुलायम तकिये की तरह सहारा देती है।
  • उम्र बढ़ने के साथ साथ कार्टिलेज घिसती जाती है और कम हो जाती है, जिसके चलते हड्डियां एक-दूसरे से रगड़ खाने लगती हैं।
  • यह बीमारी किसी भी महिला या पुरुष को हो सकती है, किन्तु इसकी ज्यादा सम्भावना 50 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं में होती है।

रुमेटोइड आर्थरिटिस

  • रुमेटोइड आर्थरिटिस, यह एक ऑटो इम्यून रोग है जिसमें हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद हमारे शरीर को नुक्सान पहुचाने लगती है ।
  • यह रोग पहले छोटे जोड़ों को प्रभावित करता है, जैसे उँगलियाँ और फिर बाद में बड़े जोड़ जैसे कलाई, घुटने और कूल्हों को ख़राब करता है।
  • घुटने का जोड़ ख़राब होने पर उसमें दर्द और सूजन जैसे लक्षण देखने को मिलते है।

इसके अतिरिक्त घुटनो में चोट लगना, मोटापा, बर्सितिस, मिनिस्कस टियर, ए सी एल चोट, रन्नर्स नी, अस्थि-भंग, बोन ट्यूमर आदि के कारण भी घुटनो में दर्द होने लगता है।

Subscribe to